कक्षा छोड़ नशे में चूर! 5 शिक्षकों पर गिरी DEO की गाज

thesootr Desk | May 10, 2025, 16:50 IST
Share
DEO action 5 teachers suspend jagdalpur chattisgarh the sootr
DEO action 5 teachers suspend jagdalpur chattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में DEO ने कर्तव्य में लापरवाही को लेकर पांच शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई शिक्षकों के अनाधिकृत अनुपस्थिति, नशे की हालत में विद्यालय आना, और समय से पहले स्कूल बंद कर देने जैसे गंभीर मामलों में की गई है।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता को लेकर पांच शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई शिक्षकों के अनाधिकृत अनुपस्थिति, नशे की हालत में विद्यालय आना, और समय से पहले स्कूल बंद कर देने जैसे गंभीर मामलों में की गई है।

ये खबर भी पढ़ें... सचिव ने मरे हुओं के नाम पर बांट दिए पैसे, जिंदा लोग ढूंढ रहे हैं इंसाफ!

दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप

कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्राथमिक शाला कहच्छेनार के सहायक शिक्षक एल.बी. गौतम कुमार वर्मा को बिना सूचना के लंबे समय से शाला से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर निलंबित किया गया है। जांच में पाया गया कि उन्होंने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (1,2,3) का उल्लंघन किया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोहण्डीगुड़ा निर्धारित किया गया है।

वहीं प्राथमिक शाला छोटेमुरमा के प्रधान अध्यापक मोसू राम पर तो और भी गंभीर आरोप लगे हैं। उन्हें शाला समय में शराब पीकर आने, लगातार नशे में रहने, विद्यालय में अनुपस्थित रहने और समय से पहले विद्यालय बंद कर देने का दोषी पाया गया है। यह सब आचरण शिक्षक की गरिमा और शैक्षणिक व्यवस्था के खिलाफ माना गया। मोसू राम को भी नियम 3 के तहत दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और उनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जगदलपुर नियत किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... करोड़ों के गबन में ACB-EOW ने 4 अफसरों को किया गिरफ्तार

अन्य शिक्षकों पर भी कार्रवाई

बाकी तीन शिक्षकों के नाम और विवरण फिलहाल सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, लेकिन डीईओ कार्यालय के अनुसार, उन्हें भी अनुशासनहीनता, कार्य में लापरवाही और शिक्षकीय कर्तव्यों के निर्वहन में असफलता के कारण निलंबित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 2000 पाकिस्तानियों का बसेरा, इनमें 1800 रायपुर में

शिक्षा विभाग सख्त

बस्तर जिला शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में अनुशासन बनाए रखने और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाइयां जारी रहेंगी। डीईओ ने शिक्षकों को चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस कार्रवाई से साफ है कि राज्य सरकार और शिक्षा विभाग शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन को लेकर अब कोई समझौता नहीं करने के मूड में हैं। यह कदम अन्य शिक्षकों के लिए एक चेतावनी भी है, ताकि वे अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें।

ये खबर भी पढ़ें... फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनाकर क्लेम कर लिए 14 लाख, ऐसे हुआ पर्दाफाश

action | teacher | SUSPEND | jagdalpur | Chattisgarh News | शिक्षक निलंबित | टीचर निलंबित

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chattisgarh News
  • action
  • कार्रवाई
  • शिक्षक निलंबित
  • टीचर निलंबित
  • teacher
  • SUSPEND
  • DEO
  • jagdalpur
  • जगदलपुर
  • chattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा