धमतरी पुलिस कस्टडी में मौत मामला: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, देना होगा मुआवजा
Harrison Masih | Oct 09, 2025, 14:24 IST
dhamtari-custodial-death-highcourt-state-responsible-compensation-order
धमतरी जिले में पुलिस हिरासत में हुई रहस्यमय मौत ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर दिया है। सिर्फ तीन घंटे की कस्टडी में युवक की जान चली गई, और शरीर पर मिले 24 जख्मों ने पुलिस की क्रूरता का राज खोला।
Dhamtari. धमतरी जिले में पुलिस हिरासत में हुई मौत ने कानून और मानवाधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मार्च 2025 की यह घटना तब हुई जब धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार दुर्गेंद्र कठोलिया (41 वर्ष) की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए मृतक के परिवार को 5 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है।
ये खबर भी पढ़ें... गुना में टीआई जुबेर खान हिरासत में, पुलिस कस्टडी में मौत मामले में CBI का बड़ा एक्शन
दुर्गेंद्र कठोलिया को 29 मार्च 2025 को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया। 31 मार्च को शाम 5 बजे वह पूरी तरह स्वस्थ होकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुए, लेकिन तीन घंटे बाद रात 8 बजे पुलिस हिरासत में उनकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर 24 चोटों के निशान दर्ज हैं। चोटें हाथ, छाती, जांघ, घुटनों, चेहरे और नाक पर थीं। मेडिकल बोर्ड ने मौत का कारण कार्डियो-रेस्पिरेटरी अरेस्ट और दम घुटने से मौत बताया।
![Dhamtari Police Custody Death Case]()
ये खबर भी पढ़ें... पुलिस कस्टडी में मौत, जेलर, टीआई और डॉक्टर के खिलाफ FIR का आदेश
पुलिस ने परिजनों को यह कहकर गुमराह किया कि दुर्गेंद्र कठोलिया अचानक बीमार हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन कुछ ही देर बाद परिवार को पता चला कि उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी। जब शव मिला तो उस पर चोटों के गहरे निशान देखकर परिजन स्तब्ध रह गए। राज्य सरकार ने अपनी दलील में मौत को प्राकृतिक बताया और कहा कि शरीर पर मिली चोटें साधारण और पुरानी थीं, लेकिन छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने इस तर्क को सख्ती से खारिज करते हुए कहा कि पुलिस हिरासत में तीन घंटे के भीतर हुई मौत सामान्य नहीं हो सकती। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसी परिस्थितियों में राज्य किसी भी तरह से अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकता।
चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की बेंच ने कहा कि यह घटना पुलिस की बर्बरता और हिरासत में ज्यादती का परिणाम है। यह संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का हनन है। कोर्ट ने इसे कस्टोडियल बर्बरता का उदाहरण बताया।
ये खबर भी पढ़ें... 50 किसानों से ठगी करने वाले शातिर की पुलिस कस्टडी में मौत, हंगामा
मृतक की पत्नी दुर्गा देवी को 3 लाख रुपए। मृतक के माता-पिता को प्रत्येक 1 लाख रुपए। 8 हफ्ते के भीतर भुगतान अनिवार्य, अन्यथा 9% वार्षिक ब्याज लागू। गृह विभाग के सचिव को निर्देश, मुआवजा समय पर देने और आदेश की प्रति सभी प्रतिवादियों को भेजने के लिए।
ये खबर भी पढ़ें... हिरासत में मौत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जनहित याचिका दर्ज करने के आदेश
हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसी घटनाएं जनता का भरोसा तोड़ती हैं। राज्य को अपने पुलिसबल को मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाना होगा और डीके बसु दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
ये खबर भी पढ़ें... गुना में टीआई जुबेर खान हिरासत में, पुलिस कस्टडी में मौत मामले में CBI का बड़ा एक्शन
घटना का विवरण
Dhamtari Police Custody Death Case
ये खबर भी पढ़ें... पुलिस कस्टडी में मौत, जेलर, टीआई और डॉक्टर के खिलाफ FIR का आदेश
पुलिस की प्रतिक्रिया और राज्य सरकार का दावा:
हाईकोर्ट का फैसला
ये खबर भी पढ़ें... 50 किसानों से ठगी करने वाले शातिर की पुलिस कस्टडी में मौत, हंगामा
धमतरी पुलिस कस्टडी में मौत केस को ऐसे समझें:
|
मुआवजे का आदेश
ये खबर भी पढ़ें... हिरासत में मौत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जनहित याचिका दर्ज करने के आदेश
राज्य सरकार के लिए चेतावनी:
FAQ
धमतरी कस्टोडियल डेथ केस क्या है?
धमतरी कस्टोडियल डेथ केस मार्च 2025 की वह घटना है, जिसमें धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी दुर्गेंद्र कठोलिया की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 24 चोटों के निशान मिले थे।- धमतरी पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत पर हाईकोर्ट ने क्या कहा?
हाईकोर्ट ने आरोपी की मौत को पुलिस की बर्बरता और हिरासत में ज्यादती का परिणाम बताया। कोर्ट ने इसे संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का उल्लंघन मानते हुए राज्य सरकार को मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का आदेश दिया।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar