पुलवामा हमले की बरसी पर छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, 4 जवानों की मौत, कार काटकर निकाले शव
Anjali Dwivedi | Feb 14, 2026, 14:14 IST
dhamtari-road-accident-crpf-jawans-killed-truck-collision
पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। कोबरा बटालियन के जवानों की कार ट्रक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है।
News In Short
- जगदलपुर से रायपुर जाते समय धमतरी के खपरी बाईपास पर हुआ हादसा।
- कार सवार तीन CRPF जवानों की मौत, एक जवान गंभीर रूप से घायल।
- हादसा इतना भीषण था कि शवों को निकालने के लिए क्रेन और कटर का इस्तेमाल करना पड़ा।
- टक्कर के बाद एयरबैग तो खुले, लेकिन कार के चकनाचूर होने से किसी की जान नहीं बच सकी।
- मृतकों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार, SI उमेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल राजकुमार गौड़ और ड्राइवर हीरालाल के रूप में हुई।
News In Detail
कहां हुआ ये जानलेवा हादसा
गैस कटर से काट कर निकाले गए शव
टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और जवान अंदर फंस गए। जैसे ही सूचना मिली, अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर से कार काटकर जवानों को बाहर निकाला। दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो जवानों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। एक जवान की हालत अभी भी नाजुक है।
मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक
मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में कोबरा बटालियन के जवानों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायल जवान के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
आज धमतरी में हुए अत्यंत दुखद सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के हमारे वीर जवानों के असामयिक निधन का समाचार हृदयविदारक है।
राष्ट्रसेवा में समर्पित दिवंगत जवानों को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।
ईश्वर से…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 14, 2026
छत्तीसगढ़ की चिठ्ठी: नक्सल रणनीति, जेल विवाद और बजट सत्र की हलचल
CG के 36% ट्रैफिक जवानों के फेफड़ों में संक्रमण, 5 गुना तक जहरीली हुई हवा
कोंडागांव में सरकारी मक्का प्लांट पर हमला, दफ्तर-गाड़ियों में तोड़फोड़
दंतेवाड़ा में 500 के नकली नोटों का जाल, ऐसे करें असली नोट की पहचान
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman