छत्तीसगढ़ BJP मंडल अध्यक्ष चुनाव में विवाद, आपस में भिड़े नेता

Kanak Durga Jha | Dec 24, 2024, 18:43 IST
Share
Dispute Chhattisgarh BJP Mandal president election raipur
Dispute Chhattisgarh BJP Mandal president election raipur

छत्तीसगढ़ भाजपा में मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर कई जगह विवाद का मामला सामने आया है। रायपुर के माना मंडल अध्यक्ष के चुनाव के दौरान बीजेपी प्रदेश कार्यालय के कार्यालय में हंगामा हुआ है।

छत्तीसगढ़ बीजेपी में मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर कई जगह विवाद का मामला सामने आया है। रायपुर, गरियाबंद, पेंड्रा और झाखरपारा में कार्यकर्ताओं के बीच विवाद और हाथापाई की घटना हुई है। जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा है कि, अपने मंडल अध्यक्ष का स्वागत सत्कार करते, थपड़ियाते कार्यकर्ता बीजेपी के नीति-रीति का पालन कर रहे हैं। वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि, 400 से अधिक मंडल है। थोड़ी बहुत समस्या आती है। प्रदेश में मंडल अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया स्मूथली हुई है। कहीं एक दो घटनाएं होंगी, यह स्वाभाविक है।

अबूझमाड़ को घेरेगी स्पेशल फोर्स, कुछ ही दिनों बाद शुरू होगा बड़ा ऑपरेशन

रायपुर कार्यालय में मचा हंगामा

रायपुर के माना मंडल अध्यक्ष के चुनाव के दौरान बीजेपी प्रदेश कार्यालय के कार्यालय में हंगामा हुआ है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि, कांग्रेस से बीजेपी में आने वाले भीमवंत निषाद को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इसके विरोध में कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे पहुंच गए।

इस दौरान रायपुर ग्रामीण एमएलए मोतीलाल साहू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सूचना के मुताबिक, अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद फुडहर के सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ भी की गई है।

Mahtari Vandan Scheme में लोगों ने किया Scam... 15000 फॉर्म रिजेक्ट

कार्यकर्ता को मारा थप्पड़

गरियाबंद में बीजेपी ने मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की है। जिसे लेकर विवाद देखने को मिला है। झाखरपारा में पहले उमाशंकर को मंडल अध्यक्ष बनाया, लेकिन बाद में भगवानों बेहेरा का नाम घोषित कर दिया गया। जिससे उनके समर्थकों और समाज के लोगों ने नाराजगी जताई है।

वहीं, फिंगेश्वर में बीजेपी के वरिष्ठ नेता भगवत हरित की बहू मंजुलता हरित को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। उनके नाम का ऐलान होते बैठक में जमकर हंगामा हो गया। एक कार्यकर्ता ने दूसरे कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। कार्यकर्ता मुकेश साहू को मंडल अध्यक्ष बनाने पर सहमति दे रहे थे। लेकिन ऐसा नहीं होने की वजह से यह विवाद हुआ।

करोड़पति ठग ने भोपाल में बनाया ठिकाना, गिरफ्तार,Trade Expo trading app

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में बीजेपी मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर कहां-कहां विवाद हुआ है?
    छत्तीसगढ़ में रायपुर, गरियाबंद, पेंड्रा और झाखरपारा में बीजेपी मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर विवाद हुआ है। इन स्थानों पर कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई और हंगामे की घटनाएं भी हुई हैं।
  2. गरियाबंद और फिंगेश्वर में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति पर क्या विवाद हुआ?
    गरियाबंद के झाखरपारा में पहले उमाशंकर को मंडल अध्यक्ष बनाया गया, लेकिन बाद में भगवानों बेहेरा का नाम घोषित किया गया, जिससे समर्थक नाराज हो गए। फिंगेश्वर में मंजुलता हरित को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर बैठक में हंगामा हुआ और एक कार्यकर्ता ने दूसरे कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया।
  3. रायपुर में बीजेपी कार्यालय में हंगामे की क्या वजह थी?
    रायपुर के माना मंडल अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए भीमवंत निषाद को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इसके चलते कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में नारेबाजी की और फुडहर के सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ भी की।
10 महीने में कम हुईं 34 हजार महतारी, 38000 महिलाओं को नहीं मिला पैसा

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई