दिल्ली से लाए ढक्कन-होलोग्राम, MP से दारू,गांव से ऐसे किया शराब घोटाला

Marut raj | Published:
Share
Dongargarh Karwari Farm House Liquor Scam the sootr
Dongargarh Karwari Farm House Liquor Scam the sootr

डोंगरगढ़ से लगे ग्राम करवारी के फार्म हाउस में मध्य प्रदेश निर्मित शराब की बाटलिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मिलावटी शराब के लिए ढक्कन की सप्लाई करने वाला दिल्ली का सप्लायर पकड़ में आया है।

डोंगरगढ़ से लगे ग्राम करवारी के फार्म हाउस में मध्य प्रदेश निर्मित शराब की बाटलिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मिलावटी शराब के लिए ढक्कन की सप्लाई करने वाला दिल्ली का सप्लायर पकड़ में आया है। वह सरकार का अधिकृत सप्लायर है, लेकिन ऑर्डर से अधिक ढक्कन बनाकर वह दलालों के माध्यम से उसे कोचियों तक पहुंचाता था। आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से छत्तीसगढ़ डिस्टिलरी लिमिटेड, कुम्हारी अंकित ढ़क्कन भी जब्त किया है।

ये खबर भी पढ़िए.... Axis Bank के खिलाफ FIR दर्ज... नगर निगम ने की शिकायततजइ

इन राज्यों में की सप्लाई

दिल्ली विकासपुरी माया अपार्टमेंट फ्लैट नंबर एक में रहने वाला 50 वर्षीय विक्रम आहूजा उर्फ विक्की दिल्ली के बी-32 नरेश पार्क में पैक व्यू नामक फैक्ट्री का मालिक है। इस फैक्ट्री से वैध लाइसेंस के नाम पर शराब ढ़क्कन बनाए जाते थे, जिसकी सप्लाई छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान में होती थी।

डिस्टिलरी कंपनियां अपने हिसाब से ढ़क्कन का ऑर्डर देती थीं। मगर आरोपी ने इस वैध व्यापार का इस्तेमाल अवैध तरीके से पैसे कमाने के लिए भी किया। आरोपित ने बिना ऑर्डर के अवैध नकली शराब के ढ़क्कन की सप्लाई करना शुरू कर दिया।

ये खबर भी पढ़िए.... नई रेल लाइन के लिए जमीन की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक, प्रशासन का आदेश

प्रति ढक्कन 30 से 40 पैसे मुनाफा


आरोपी ने वैध लायसेंस का उपयोग अवैध तरीके से किया। राज्यों की डिस्टिलरी कंपनियां डिमांड के अनुसार ढक्कन का ऑर्डर आहूजा को देती थीं। आरोपी डिमांड के अनुसार कंपनियों को ढक्कन की सप्लाई करता था। इसके बाद अलग से और ढक्कन बनाता था, जिसकी सप्लाई वह एजेंटों को करता था।

एजेंट ढक्कन को शराब कोचिए तक पहुंचाते थे। आरोपी महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में 60 हजार से अधिक नकली ढक्कन की सप्लाई कर चुका है। उसे प्रति ढक्कन में करीब 40 से 60 पैसे मुनाफा होता था।

ये खबर भी पढ़िए.... टाइफाइड का इंजेक्शन लगाते ही मुंह से निकलने लगा झाग... 10 मिनट में मौत

नकली होलोग्राम और स्टीकर छापने वाला पकड़ से बाहर


पुलिस ने अवैध नकली शराब ढक्कन सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार तो कर लिया है। लेकिन, नकली होलोग्राम और स्टीकर छापने वाला मुख्य आरोपी अब भी पुलिस पकड़ से बाहर है। मामले में अब तक रोहित उर्फ सोनू नेताम, विशाल मिश्रा, दलजीत सिंह उर्फ राजा, सोनू यादव, रवि कंडरा, भुवन कंडरा, सिद्धार्थ फुले, मोहित कुर्रे, ओमकार गर्ग उर्फ हड्डी, पवन शर्मा, नंदकिशोर उर्फ नीतू उर्फ छोटा कट्टी, टोनी पासवान, मनोज तिड़के, चंदन ममतानी, विक्रम आहूजा उर्फ विक्की की गिरफ्तारी हो चुकी है।



ये खबर भी पढ़िए.... अब अवैध शराब बेचने वालों का घर तोड़ेगी सरकार, इस वजह से लिया फैसला

उल्लेखनीय है कि कि 29 मार्च को डोंगरगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम करवारी, लतमर्रा जाने वाले कच्चे रास्ते में स्थित रोहित नेताम उर्फ सोनू के फार्म हाउस में भारी मात्रा में मध्यप्रदेश की शराब अवैध रूप से डंप की गई है। छापा मारते हुए पुलिस ने कुल 432 पेटी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 27 लाख 32 हजार 670 रुपए है, जब्त की थी।

इसके साथ ही मकान के तलघर से बड़ी संख्या में खाली शीशियां, गोवा व्हिस्की के स्टीकर, होलोग्राम बंडल और अन्य सामग्री भी बरामद की गई थी। वहीं, आरोपित रोहित के घर से नोट गिनने की मशीन भी पुलिस ने जब्त की थी।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला | छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस | डोंगरगढ़ की पहाड़ी | डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर | Chattisgarh liquor scam | Chhattisgarh liquor scam case | CG liquor scam case | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today | Dongargarh | Chhattisgarh Dongargarh

Tags:
  • CG News
  • Chhattisgarh liquor scam case
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • CG liquor scam case
  • डोंगरगढ़ की पहाड़ी
  • डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर
  • Dongargarh
  • cg news in hindi
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस
  • Chattisgarh liquor scam
  • cg news hindi
  • cg news today
  • Chhattisgarh Dongargarh
  • cg news live news
  • cg news live
गहलोत के निशाने पर भजनलाल सरकार, बोले- चुनाव में प्रत्याशी कैद, जनता पानी को तरसी

By Raghvendra Singh Rathore

गहलोत के निशाने पर भजनलाल सरकार, बोले- चुनाव में प्रत्याशी कैद, जनता पानी को तरसी
द सूत्र की पड़ताल, एमपी के सरकारी कॉलेजों में कहीं प्लेसमेंट का पेज गायब, कहीं रिटायर्ड कर्मचारी का नंबर, तो कहीं 8 से 10 हजार की नौकरी

By Atul Dwivedi

द सूत्र की पड़ताल, एमपी के सरकारी कॉलेजों में कहीं प्लेसमेंट का पेज गायब, कहीं रिटायर्ड कर्मचारी का नंबर, तो कहीं 8 से 10 हजार की नौकरी
चुनाव घोषित होने के बाद मतदाता सूची में संशोधन नहीं, निर्वाचन आयोग की अपील खारिज, छुट्टी के दिन हुई सुनवाई

By Mukesh Sharma

चुनाव घोषित होने के बाद मतदाता सूची में संशोधन नहीं, निर्वाचन आयोग की अपील खारिज, छुट्टी के दिन हुई सुनवाई
इंदौर राजनीति का एक धड़ा पहुंचा भोपाल, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे, विधायक गौड़, पटेल, सावन, गुप्ता शामिल

By Sanjay Gupta

इंदौर राजनीति का एक धड़ा पहुंचा भोपाल, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे, विधायक गौड़, पटेल, सावन, गुप्ता शामिल
कांग्रेस छोड़ने के बाद भी सोनिया गांधी के भरोसेमंद रहा एमपी का ये दिग्गज नेता, किताब में की जमकर तारीफ

By Sandeep Kumar

कांग्रेस छोड़ने के बाद भी सोनिया गांधी के भरोसेमंद रहा एमपी का ये दिग्गज नेता, किताब में की जमकर तारीफ
आचार संहिता में मुख्यमंत्री का स्वागत, जैसलमेर कलेक्टर से राज्य निर्वाचन आयोग ने जवाब मांगा

By Jageshwar Prasad

आचार संहिता में मुख्यमंत्री का स्वागत, जैसलमेर कलेक्टर से राज्य निर्वाचन आयोग ने जवाब मांगा
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20 साल, जनवरी में जुटेंगे नोबेल विजेता और दुनिया के दिग्गज

By Ashish Bhardwaj

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20 साल, जनवरी में जुटेंगे नोबेल विजेता और दुनिया के दिग्गज