/sootr/media/media_files/2025/02/01/gi9iyS1AUaWqG5oPpnau.jpg)
DRG STF jawans killed 8 Naxalites in Bijapur : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शनिवार को फोर्स और नक्सलियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। बीजापुर के तोड़का इलाके में हुई इस मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया गया है। जानकारी के अनुसार मारे गए सभी नक्सलियों के शव जवनों ने बरामद कर लिए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... 8 जगह बिना वोटिंग BJP की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी पीछे हट रहे
बताया जा रहा है कि अभी भी मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ DRG और STF जवानों के साथ चल रही है। बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में तोड़का इलाका पड़ता है। यहीं मुठभेड़ चल रही है। मारे गए नक्सलियों के पास से कई आटोमेटिक हथियार भी बरामद किए जाने की सूचना है।
ये खबर भी पढ़ें... पत्नी का बिल्डर से था अफेयर... इंजीनियर पति ने रिमोट बम से उड़ाया
जवानों को देख माओवादियों ने शुरू की फायरिंग
जवान जब आज शनिवार की सुबह उस इलाके में पहुंचे तो माओवादियों ने जवानों को देख फायरिंग शुरू दी। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं इस मुठभेड़ में नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं है। IG सुंदरराज पी का कहना है कि मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। जानकारी दी जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... अब बंद कर दो चिकन खाना... फैला बर्ड फ्लू, 5000 मुर्गियों को मारा गया
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर बीजापुर से DRG, STF, कोबरा 202 और CRPF 222 बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम को सर्च ऑपरेशन पर निकाला गया था।
FAQ
ये खबर भी पढ़ें... महाकुंभ में गुम हो गई छत्तीसगढ़ की महिला, परिवार परेशान