अब बंद कर दो चिकन खाना... फैला बर्ड फ्लू, 5000 मुर्गियों को मारा गया

Kanak Durga Jha | Feb 01, 2025, 12:28 IST
Share
stop eating Chicken bird flu spread 5000 Chicken died
stop eating Chicken bird flu spread 5000 Chicken died

अब चिकन खाना बंद कर दें। चिकन खाने से अब जान जा सकती है। पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू फैल गया है। इस वजह से हजारों मुर्गियों को मारा गया है।

Bird Flu In Chhattisgarh : अब चिकन खाना बंद कर दें। चिकन खाने से अब जान जा सकती है। पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू फैल गया है। इस वजह से हजारों मुर्गियों को मारा गया है। बर्ड फ्लू फैलने से पोल्ट्री फार्म की 5 हजार मुर्गियों, 12 हजार चूजों और 17 हजार अंडों को नष्ट किया गया है।

CG Breaking : सेंट्रल GST ऑफिस में CBI की रेड, रात भर की पूछताछ

हजारों मुर्गियों को मारा गया

रायगढ़ के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद कलेक्टर समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पोल्ट्री फार्म पहुंचे। इस दौरान यहां की 5 हजार मुर्गियों, 12 हजार चूजों और 17 हजार अंडों को नष्ट किया गया है।

जानकारी के मुताबिक शासकीय कुक्कुट पालन क्षेत्र से पक्षी शव का नमूना भेजा गया था। जिसकी जांच के बाद राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल द्वारा रायगढ़ से भेजे गए कुक्कुट पक्षी शव के नमूनों में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि की गई।

8 जगह बिना वोटिंग BJP की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी पीछे हट रहे

इसके बाद कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने रात 11 बजे आपातकालीन बैठक बुलाई। रात 11 से साढ़े 12 बजे तक एसपी, सीईओ, नगर निगम आयुक्त समेत पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पोल्ट्री फार्म की सारी मुर्गियों, चूजों, अंडों और कुक्कुट आहार को तत्काल नष्ट करने का फैसला लिया गया।

पोल्ट्री फॉर्म में मुर्गियों को मारकर जमीन में दफनाया गया

पोल्ट्री फॉर्म की मुर्गियों, चूजों और अंडों को नष्ट करने की तैयारी की गई। इसके लिए मुर्गियों और चूजों को मारकर जमीन में दफनाया गया। पोल्ट्री फार्म परिसर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेसीबी से गड्ढा खोदकर उसमें नमक और चुने की लेयर बिछाकर मुर्गियों और चूजों को दफनाया गया।

इसके अलावा ऊपर से फिर नमक और चुने की लेयर डाली गई। इसी प्रकार अंडों को भी नष्ट किया गया। जिससे संक्रमण न फैले। साथ ही परिसर को संक्रमण मुक्त करने डिसइन्फेक्शन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया रात में की गई। ताकि सुबह होने से पहले स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और संक्रमण उस क्षेत्र से बाहर न फैले।

मोक्षित के हाथ स्वास्थ्य विभाग की चाबी, बार कोड वाली मशीनें की सप्लाई

10 किलोमीटर का दायरा सर्विलांस जोन घोषित

भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार बर्ड फ्लू की स्थिति में 10 किमी इन्फेक्टेड जोन में कुक्कुट, अंडे और कुक्कुट आहार से संबंधित आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित होगी। इसके अलावा सर्विलांस जोन में पोल्ट्री और अंडों की दुकानों को पूरी तरह बंद रखा जाएगा।

छत्तीसगढ़ में HMPV का पहला केस आया, 3 साल के बच्चे में वायरस की पुष्टि

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • bird flu humans
  • इंसानों में बर्ड फ्लू
  • fear of bird flu
  • बर्ड फ्लू की आशंका
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • bird flu
  • बर्ड फ्लू
  • bird flu case
  • cg news update
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं