रायगढ़ में नशीली दवा का जखीरा बरामद,6 आरोपी और 14 लाख की सामग्री जब्त

Jitendra Shrivastava | Feb 17, 2024, 16:39 IST
Share
RAIGARH
एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई में नशीली दवाओं का जखीरा बरामद।

एनडीपीएस एक्ट की इस कार्रवाई में कोतवाली थाना क्षेत्र में 3 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों के पास से ब्युट्रम एम्युलि के 435 नग, एसपी ट्रेमाडोल के 416 नग जब्त किए गए हैं इसकी कीमत 1 लाख 27 हजार 650 रुपए है। छत्तीसगढ़

RAIGARH. जिले में पुलिस ने छापेमारी की बड़ी कार्रवाई में प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा बरामद किया है। स्थानीय डीलर, उड़ीसा के मेडिकल स्टोर के संचालक समेत नशे की सामग्री खरीदी-बिक्री करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग नशीली इंजेक्शन, प्रतिबंधित कैप्सूल और सिरप बेचने का काम करते थे। आरोपियों के कब्जे से 14.75 लाख की नशीली दवाएं और 1 लाख 20 हजार रुपये का 6 किलो गांजा जब्त किया है। यह कार्रवाई नडीपीएस एक्ट में की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में 3 आरोपी गिरफ्तार किये हैं। आरोपियों के पास से ब्युट्रम एम्युलि के 435 नग, एसपी ट्रेमाडोल के 416 नग जब्त किए गए हैं इसकी कीमत 1 लाख 27 हजार 650 रुपए है।

नशीली दवा के ये आरोपी पकड़े गए

घासी राम सिदार, सुरेश वर्मा और दिलीप सिंह सहित जूटमिल थाना क्षेत्र में भी 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इन आरोपियों के पास से नशीली दवा एसपी ट्रेमाडोल के 2321 नग, नशीली ब्युट्रम एम्युगुल के 1620 नग, एलप्रेक्स के 3750 नग, नाईट्राजेपाम के 1300 नग। इन सबकी कीमत 13 लाख 48 हजार 650 रुपए बताई गई है। वहीं 6 किलो गांजा भी जब्त किया गया है इसकी कीमत 1,20,000 रुपए बताई जा रही है। इस कार्रवाई में राजकुमार खटर्जी, पदम लोचन और चंद्रशेखर मेहर गिरफ्तार किए गए हैं।

रायपुर में भी नशे में उपयोग आने वाले सिरप को बेचते दो को पकड़ा

रायपुर पुलिस ने नशे में उपयोग हो रहे सिरप की होलसेल सप्लाई करने वाला अवंतिका रोहिणी नई दिल्ली निवासी मेडिकल एजेंसी के संचालक संदीप भारद्वाज (42) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 600 नग कफ सिरप जब्त किया गया है। आरोपी महाराष्ट्र, असम, गुवाहाटी और नागालैंड सहित अन्य राज्यों में भी बड़ी मात्रा में नशीली सिरप की सप्लाई कर रहा था। छत्तीसगढ़ में वह पिछले एक साल से सक्रिय था। बिना बिल के ज्यादा पैसों में कोडिनयुक्त कफ सिरप की सप्लाई कर रहा था। अब तक उसके द्वारा केवल रायपुर में ही 180 पेटी कफ सिरप की सप्लाई की जा चुकी है।

पहले भी तीन आरोपी पकड़े गए थे

एसपी संतोष सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नशे के विरुद्ध चल रहे आपरेशन निजात में यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि थाना देवेंद्र नगर में पूर्व में तीन आरोपी पकड़े गए थे। उनसे पूछताछ के आधार पर नागपुर महाराष्ट्र निवासी कमलेश उपाध्याय को पकड़ा गया। उससे सप्लाई चेन के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने सिरप को दिल्ली के डीसी चौक, प्रशांत विहार एसडी शापिंग माल स्थित गणेश फार्मास्युटिकल एजेंसी के संचालक संदीप भारद्वाज से क्रय करना बताया। इसके बाद टीम दिल्ली के रवाना हुई और कार्रवाई करते हुए आरोपित संदीप भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया।

Tags:
  • नशीली दवा
  • 14 लाख की सामग्री जब्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा