पार्सल में ड्रग्स मिला है CBI जांच होगी... ऐसा कहकर लूट लिए 62 लाख रुपए, जानिए पूरा मामला

Kanak Durga Jha | Updated:
Share
Drugs found parcel CBI investigate saying looted 62 lakh sakti
Drugs found parcel CBI investigate saying looted 62 lakh sakti

CG Online Fraud Case : महिला डॉक्टर से 62 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पार्सल में ड्रग्स मिलने का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया है।

CG Online Fraud Case : महिला डॉक्टर से 62 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पार्सल में ड्रग्स मिलने का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया है। दुबई से आए पार्सल में ड्रग्स का झांसा दिया, फिर खुद को सीबीआई अफसर बताया और ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराए. मामले की शिकायत पर रेंज साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये खबर भी पढ़िए... कार की टक्कर से 10 फीट ऊपर उछला 11वीं का छात्र... सोशल मीडिया में वीडियो वायरल


डाॅक्टर से लाखों की ठगी

जानकारी के मुताबिक, लिंक रोड मित्र विहार कालोनी निवासी बिषाखा डे सक्ति जिले के हसौद में निजी हॉस्पिटल में डाॅक्टर हैं। बीते 12 सितंबर को उनके मोबाइल में अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को मुंबई पार्सल आफिस का कर्मचारी बताते हुए कहा कि एक पार्सल मुंबई से दुबई के लिए बुक किया गया था, वह पार्सल कैंसल हो गया व उसमें पुलिस की वर्दी, एटीएम कार्ड, कीटामिन नामक ड्रग्स मिला है। इसे मुंबई कस्टम डिपार्टमेंट ने जब्त कर लिया है।

उसने यह भी बताया कि उक्त पार्सल पर डाॅ. डे का आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर व पता है। इस पर डाॅ. डे ने पार्सल के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही। इस पर उन्हें कहा गया मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है।

बैंक खाते में ट्रांसफर किए लाखों रुपए

इसके बाद सीबीआई अफसर बनकर उन्हें फोन किया गया और सामान व बैंक एकाउंट की जांच करने की बात कही गई। एकाउंट में जमा रकम उनके बताए गए बैंक खाते में भेजने व जांच के दो घंटे बाद उक्त रकम वापस कर देने की बात कही गई।

डर से डाॅ. डे ने एकाउंट में जमा 61 लाख 93 हजार 720 रुपए रुपए बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया, लेकिन जब दो घंटे बाद भी पैसा वापस नहीं होने पर मोबाइल में कॉल किया तो मोबाइल बंद बताया। फिर उन्हें ऑनलाइन ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की।



The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • chhattisgarh crime news
  • Cyber ​​crime news
  • cg crime news
  • Bilaspur Online Fraud Case
  • chhattisgarh cyber crime news
  • CG Cyber Crime news
  • Chhattisgarh online fraud case
  • online fraud case
  • cg online fraud case
बिजली चोरी का केस दबाने के लिए मांगी 23 हजार की रिश्वत, दो बिजली इंजीनियरों को 4-4 साल की सजा

By Ratan Kumar Mishra

बिजली चोरी का केस दबाने के लिए मांगी 23 हजार की रिश्वत, दो बिजली इंजीनियरों को 4-4 साल की सजा
डिग्री आयुर्वेद की, इलाज एलोपैथी का, स्वास्थ्य विभाग की दबिश में खुली पोल, दो क्लीनिक सील

By Ratan Kumar Mishra

डिग्री आयुर्वेद की, इलाज एलोपैथी का, स्वास्थ्य विभाग की दबिश में खुली पोल, दो क्लीनिक सील
निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जमानत, कोर्ट ने कहा- सभी महिलाएं हैं, कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं

By Sanjay Gupta

निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जमानत, कोर्ट ने कहा- सभी महिलाएं हैं, कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज

By Sanjay Gupta

स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज
CG Top News : संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती

By Umeshwari Baghel

CG Top News : संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती
अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !

By Atul Dwivedi

अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !
Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी

By

Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी