पत्नी को बचाने के लिए गलत जानकारी देने पर दुर्ग बीईओ गोविंद साव निलंबित

Krishna Kumar Sikander | Published:
Share
Durg BEO Govind Sao suspended for giving wrong information to save his wife the soort
Durg BEO Govind Sao suspended for giving wrong information to save his wife the soort

छत्तीसगढ़ के दुर्ग के बीईओ गोविंद साव को अपनी पत्नी को युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया से बचाने के लिए गलत जानकारी देने का मामला भारी पड़ गया। संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने कलेक्टर के प्रतिवेदन के आधार पर गोविंद साव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग के विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) गोविंद साव को अपनी पत्नी को युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया से बचाने के लिए गलत जानकारी देने का मामला भारी पड़ गया। संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने कलेक्टर के प्रतिवेदन के आधार पर गोविंद साव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई गोविंद साव के जिम्मेदार पद पर रहते हुए कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही और कूटरचना के गंभीर आरोपों के बाद की गई।

ये खबर भी पढ़ें... व्यापम ने सब इंजीनियर के लिए कई पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू

अतिशेष की श्रेणी से बचाने को दी गलत जानकारी

ये खबर भी पढ़ें... कैट का डीजीपी चयन प्रक्रिया में हस्तक्षेप से इनकार, प्रक्रिया जारी रहेगी

दरअसल, गोविंद साव की पत्नी कुमुदनी साव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, सेक्टर-9 भिलाई में उच्च वर्ग शिक्षक (हिंदी) के पद पर कार्यरत हैं। बीईओ गोविंद साव ने पत्नी कुमुदनी को अतिशेष की सूची से बचाने के लिए गलतबयानी की। नियमानुसार कुमुदनी अतिशेष की श्रेणी में थीं, लेकिन गोविंद साव ने युक्तियुक्तकरण के लिए तैयार परिशिष्ट-2 में उनकी जानकारी को गलत तरीके से प्रस्तुत कर उन्हें उच्च वर्ग शिक्षक (गणित) बता दिया, ताकि उन्हें अतिशेष सूची से बाहर रखा जा सके।

ये खबर भी पढ़ें... B.Ed के लाखों छात्रों को बड़ा झटका... 4 बड़े कॉलेजों की मान्यता रद्द

कदाचार और सिविल सेवा नियम-1965 का उल्लंघन

ये खबर भी पढ़ें... चर्च के सामने कथा करेंगे बागेश्वर बाबा...धर्मांतरण करने वालों की बारेंगे ठठरी

संभाग आयुक्त ने इसे गंभीर कदाचार और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के उल्लंघन मानते हुए गोविंद साव को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम 1966 के तहत निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, दुर्ग निर्धारित किया गया है, और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

Durg | beo | Suspended | save | wife

Tags:
  • Durg
  • wife
  • Suspended
  • पत्नी
  • save
  • गलत
  • beo
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर