Dussehra 2024: 12 या 13 अक्टूबर, कब है दशहरा? इस मुहूर्त में होगा दहन

Kanak Durga Jha | Oct 05, 2024, 15:13 IST
Share
Dussehra 2024 12 or 13 October when Dussehra
Dussehra 2024 12 or 13 October when Dussehra

Dussehra 2024: रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान में भी हर साल की तरह इस साल भी रावण दहन की तैयारी जोरों-शोर से चल रही है। प्रदेश में सबसे ज्यादा ऊंचाई की प्रतिमा का दहन यहां होता है।

Dussehra Festival 2024: रायपुर के टिकरापारा स्थित छत्तीसगढ़ नगर दशहरा मैदान में विजयदशमी पर भव्य रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ नगर दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में होटल प्रकाश पैलेस में बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। सभी नागरिकों और समिति सदस्यों से सुझाव लिए गए ताकि आयोजन को और भव्य बनाया जा सके।

अध्यक्ष यादव ने बताया कि इस बार का आयोजन पिछले 16 वर्षों की भांति विशेष और आकर्षक होगा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। इस बाररावणका पुतला 45 फीट ऊंचा होगा, जबकि कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले 30 फीट के होंगे। रावण दहन से पहले शाम 5 बजे से ग्राम सोनपैरी की पुष्पांजलि मानस मंडली द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। रावण दहन के बाद कोलकाता के कलाकार जय तारा स्पेशल इफेक्ट्स द्वारा इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी की जाएगी, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम “रंग झरोखा” का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। ये खबर भी पढ़िए... 55 साल के बुजुर्ग ने दे दी अपनी ही बलि, सिर काटकर देवता को चढ़ाया

मिट्टी से बने रावण का दहन

छत्तीसगढ़ के छुईखदान में स्थानीय कुंभकारों द्वारा निर्मित मिट्टी के रावण का पुतला बनाया जाता है। रावण का पुतला बनाने का स्थल आज तक अपरिवर्तित है। ग्राम नवागांव मार्ग पर रावण का पुतला बनाने का कार्य दशहरा पर्व के पूर्व से ही आरंभ हो गया है। मिट्टी के पुतले का वृहद स्वरूप दशहरा के दिन ही पूर्ण कर लिया जाता है तथा पुतले के संहार तक उसकी सुरक्षा की जाती है। यह परंपरा ढाई सौ वर्षों से चली आ रही है। रावण दहन के पहले मंत्रोच्चार के साथ भगवान राम की पूजा अर्चना के बाद रियासत के राजा प्रमुख द्वारा मिट्टी से बने विशालकाय रावण के पुतले का शिरोछेदन किया जाता है।

ये हैं शुभ मुहूर्त

दशहरा के दिन श्रवण नक्षत्र सुबह 5 बजकर 25 मिनट से शुरू हो रहा है और 13 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा। इसके अलावा, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से 2 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। दशहरे की पूजा विजय मुहूर्त में करना सर्वाधिक शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस मुहूर्त में किया गया दशहरे का पूजन हर कार्य में विजय दिलवाता है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Dussehra festival in Chhattisgarh
  • Dussehra 2024
  • Dussehra Festival 2024
  • Dussehra Festival in cg
  • दशहरा 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि