Chhattisgarh : कोयला परिवहन घोटाले में पांच और आरोपी गिरफ्तार
Marut raj | Published:
Economic Offences Wing getting remand Chhattisgarh coal transportation scam द सूत्र
आर्थिक अपराध शाखा ने 540 करोड़ के कोयला परिवहन घोटाले में लेव्ही वसूली गिरोह में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया हैI अदालत ने आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर की हैI
शिव शंकर सारथी, रायपुर. आर्थिक अपराध शाखा ने 540 करोड़ के कोयला परिवहन घोटाला में लेव्ही वसूली गिरोह में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया हैI इन आरोपियों की आर्थिक अपराध शाखा 14 दिनों की रिमांड चाहती थी, लेकिन अदालत ने पांच दिन की रिमांड मंजूर की हैI
जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि सरगना सूर्यकान्त तिवारी के लिए यह सभी आरोपी लेव्ही के रुपयों का कलेक्शन करते थेI आर्थिक अपराध शाखा ने जिन पांच आरोपियों को गिरफ्त में लिया है, उन सभी के बारे में इनपुट प्रवर्तन निदेशालय ( ED ) के पास भी थाI गिरफ्त में लिए गए आरोपियों के नाम हैं - मोईनुद्दीन कुरैशी, रोशन कुमार सिंह, पारेख कुमार कुर्रे, राहुल कुमार सिंह उर्फ मोंटू उर्फ वीरेंद्र कुमार जायसवालI आरोपी कोरबा, रायपुर और सुरजपुर में गैंग का काम देखते थेI
न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद आईएएस रानू साहू, उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया, आईएएस समीर विश्नोई को एक जुलाई तक के लिए जेल भेजा गया हैI 540 करोड़ के लेव्ही वसूली मामले में 13 जून को दो कारोबारियों को भी गिरफ्त में लिया गया थाI दोनों आरोपियों को 14 जून को अदालत में पेश किया गया थाI दोनों आरोपियों से 20 जून तक आर्थिक अपराध शाखा पूछताक्ष कर सकेगीI
राज्य की जांच एजेंसी आर्थिक अपराध शाखा और भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने ED के आवेदन पर राज्य के बेहद हाई प्रोफाइल लोगों को आरोपी बनाया हैI 36 आरोपियों में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा,देवेंद्र यादव विधायक, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, पूर्व विधायक चन्द्रदेव राय, पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी,पूर्व विधायक यूडी मिंज आदि बड़े नाम शामिल हैं I

आईएएस रानू साहू, सूर्यकान्त को फिर से जेल
न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद आईएएस रानू साहू, उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया, आईएएस समीर विश्नोई को एक जुलाई तक के लिए जेल भेजा गया हैI 540 करोड़ के लेव्ही वसूली मामले में 13 जून को दो कारोबारियों को भी गिरफ्त में लिया गया थाI दोनों आरोपियों को 14 जून को अदालत में पेश किया गया थाI दोनों आरोपियों से 20 जून तक आर्थिक अपराध शाखा पूछताक्ष कर सकेगीI
कोल लेव्ही वसूली मामले में ED प्रार्थी
राज्य की जांच एजेंसी आर्थिक अपराध शाखा और भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने ED के आवेदन पर राज्य के बेहद हाई प्रोफाइल लोगों को आरोपी बनाया हैI 36 आरोपियों में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा,देवेंद्र यादव विधायक, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, पूर्व विधायक चन्द्रदेव राय, पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी,पूर्व विधायक यूडी मिंज आदि बड़े नाम शामिल हैं I
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari