कोयला घोटाला में बड़ी कार्रवाई, ED ने सौम्या चौरसिया की 50 से ज्यादा संपत्ति किया अटैच

Kanak Durga Jha | Published:
Share
ED attaches 50 properties of Saumya Chaurasia
ED attaches 50 properties of Saumya Chaurasia

Chhattisgarh Coal Scam : ईडी ने सौम्या चौरसिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी अटैच कर दिया है। उसके घर में ईडी का बोर्ड लगा हुआ है।

Chhattisgarh Coal Scam : छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। ईडी ने सौम्या चौरसिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी अटैच कर दिया है। उसके घर में ईडी का बोर्ड लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि अटैच की गई संपत्तियों में सौम्या चौरसिया का भिलाई स्थित सूर्या अपार्टमेंट का निवास भी है।

बता दें कि सौम्या चौरसिया का कांग्रेस सरकार काल के समय दबदबा था। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के समय सौम्या सबसे प्रभावशाली और ताकतवर अफसर थी। इसके साथ ही सौम्या चौरसिया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी भी रह चुकी हैं।

बता दें कि कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सौम्या चौरसिया को 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। घोटाले में सौम्या चौरसिया के खिलाफ ठोस सबूत मिलने के बाद ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वे 16 महीने से सेंट्रल जेल रायपुर में बंद हैं। इसके साथ ही कई अधिकारियों को भी ईडी ने गिरफ्तार किया था।



सौम्या चौरसिया पर लगा गंभीर आरोप

ईडी ने छत्तीसगढ़ में कथित कोयला घोटाले में 500 करोड़ रुपए की अवैध उगाही को लेकर जांच शुरू की थी। जिसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था। वसूली के लिए नियमों में बदलाव किया गया था। इस लेवी से हासिल राशि से चल-अचल संपत्तियां अर्जित की गईं, जिनमें कई बेनामी भी हैं।

ईडी ने इस मामले में सूर्यकांत तिवारी, कोल वॉशरी संचालक सुनील अग्रवाल, आईएएस समीर बिश्नोई, आईएएस रानू साहू, सौम्या चौरसिया समेत अन्य को अलग-अलग तारीखों पर गिरफ्तार किया था। ईडी का आरोप है कि ये स्कैम करीब 500 करोड़ रुपए का था।


ईडी ने चस्पा किया नोटिस

ईडी जब किसी संपत्ति को अटैच करती है तो प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत करती है। प्रॉपर्टी अटैचमेंट काले धन या धन की अनियमितता में कार्रवाई की शुरुआती प्रक्रियाओं में तब होती है, जब ईडी के पास ऐसा करने के समुचित कारण मौजूद होते हैं।

ईडी जब कोई प्रॉपर्टी अटैच करती है तो उसका मतलब ये नहीं होता कि उसका इस्तेमाल नहीं हो सकता। उसका व्यक्तिगत या कॉमर्शियल तरीके से इस्तेमाल हो सकता है। उसके जमीन के खरीद-फरोख्त या उस संपत्ति का किसी दूसरे नाम पर ट्रांसफर या कसी और और नहीं दिया जा सकता है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला
  • सौम्या चौरसिया
  • छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला
  • कोयला घोटाला
  • कोयला घोटाला और अवैध वसूली का मामला
  • कोयला घोटाला और अवैध वसूली मामला
  • कोयला घोटाला मामले
  • ईडी ने सौम्या चौरसिया
  • कोल घोटाला आरोपी सौम्या चौरसिया
  • आईएएस सौम्या चौरसिया पर ईडी की कार्रवाई
  • छत्तीसगढ़ ईडी कोयला घोटाला
  • आइएएस सौम्या चौरसिया
  • कोयला घोटाला केस में सुनवाई
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर