ED अधिकारियों पर गंभीर आरोप, कांग्रेस नेता हेमंत बोले-भूपेश बघेल का नाम नहीं लेने पर अफसरों ने मारा

Harrison Masih | Published:
Share
ed-officer-controversy-congress-leader-hemant-complaint the sootr
ed-officer-controversy-congress-leader-hemant-complaint the sootr

छत्तीसगढ़ में ईडी पूछताछ के दौरान कांग्रेस नेता ने जो आरोप लगाए हैं, उसने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने थाने पहुंचकर जो शिकायत दर्ज कराई, उसमें ऐसे खुलासे हैं जो सत्ता और विपक्ष दोनों को हिला सकते हैं। आखिर सच क्या है?

Raipur. छत्तीसगढ़ में शराब और कोयला घोटाले की जांच के बीच एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता हेमंत चंद्राकर ने ईडी (ED) के डिप्टी डायरेक्टर और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा उनके सहयोगियों के खिलाफ बयान देने के लिए जबरन दबाव बनाया गया।

ये खबर भी पढ़ें... नए GST रिफॉर्म पर भूपेश बघेल का हमला, कहा-केंद्र सरकार राहुल गांधी की बात मानती है, लेकिन...

दिनभर चली पूछताछ,देर रात पहुंची शिकायत

हेमंत चंद्राकर ने अपनी शिकायत में गंभीर आरोप लगाते हुए बताया, 29 सितंबर को सुबह 10:30 बजे उन्हें रायपुर स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया, जहां देर रात 8:30 बजे तक लगातार सवाल-जवाब किए गए। इसके बाद उन्हें अगले दिन दोबारा आने का आदेश दिया गया। इस दौरान उन पर दबाव बनाया गया कि वे स्वीकार करें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके करीबी सहयोगी कमीशनखोरी में शामिल हैं। जब उन्होंने ऐसा मानने से साफ इनकार किया, तो ईडी अधिकारियों ने उनसे मारपीट की और मानसिक प्रताड़ना दी।

देखें भूपेश बघेल का पोस्ट



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल और दीपेन चावड़ा से 2 घंटे पूछताछ,EOW की रिमांड पर हैं दोनों

कांग्रेस नेता ने लिखित शिकायत में क्या कहा?

शिकायत में हेमंत ने दावा किया कि ईडी अधिकारी उनसे यह कहलवाना चाहते थे कि भूपेश बघेल से जुड़े लोग — विजय भाटिया, रामगोपाल अग्रवाल, आशीष वर्मा, मंदीप चावला और अन्य — कमीशन के जरिए काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके परिवार को भी जानबूझकर उत्पीड़न का शिकार बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि अधिकारी न्यायिक प्रक्रिया से परे अवैध तरीके से बयान लेने का प्रयास कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... CG liquor scam: रिटायर्ड IAS निरंजन दास और कारोबारी यश पुरोहित की रिमांड बढ़ी,EOW की जांच जारी

भाजपा नेताओं से पारिवारिक संबंध का जिक्र

अपनी शिकायत में हेमंत चंद्राकर ने स्पष्ट किया कि उनके कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं से पारिवारिक रिश्ते हैं, जिनमें पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, भाजपा नेता नारायण चंदेल, सांसद विजय बघेल, विधायक अजय चंद्राकर और विधायक धरमलाल कौशिक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं से उनके संबंध केवल पारिवारिक स्तर तक सीमित हैं और उन्होंने कभी भी इन रिश्तों का कोई लाभ नहीं उठाया।

ED पर मारपीट के आरोप: जानें क्या है पूरा मामला

  1. कांग्रेस नेता हेमंत चंद्राकर ने थाने में लिखित शिकायत दी कि पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।
  2. आरोप है कि उनसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सहयोगियों पर कमीशन लेने की बात कबूलने का दबाव बनाया गया।
  3. हेमंत ने दावा किया कि सुबह 10:30 से रात 8:30 बजे तक पूछताछ चली और बीच में उनसे मारपीट भी की गई।
  4. शिकायत में उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें जबरन यह बोलने को कहा कि भूपेश बघेल से जुड़े नेता कमीशनबाजी में शामिल हैं।
  5. पीड़ित ने बताया कि उनके बीजेपी नेताओं से पारिवारिक संबंध हैं और जानबूझकर उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला में बड़ा एक्शन! पूर्व सीएम की उपसचिव सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ की संपत्ति कुर्क

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित हेमंत चंद्राकर ने मारपीट की पुष्टि के लिए डॉक्टरी परीक्षण कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, क्योंकि इस आरोप ने शराब और कोयला घोटाले की चल रही जांच पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला
  • CG liquor scam
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • कांग्रेस नेता हेमंत चंद्राकर
  • ED पर मारपीट के आरोप
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर