नए GST रिफॉर्म पर भूपेश बघेल का हमला, कहा-केंद्र सरकार राहुल गांधी की बात मानती है, लेकिन...
Harrison Masih | Sept 05, 2025, 18:10 IST
gst-reform-bhupesh-baghel-statement-punjab-flood-cg-ministers the sootr
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नए जीएसटी रिफॉर्म को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने 2016 से जनता को लूटा और छोटे व्यापारी बर्बाद हो गए।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर नए GST रिफॉर्म (GST reform) को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने 2016 से 2025 तक जनता को लगातार लूटा है। इस टैक्स ने छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर दिया और बाजार में लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई।
बघेल ने राहुल गांधी के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा, “राहुल गांधी ने इसे पहले ही गब्बर सिंह टैक्स कहा था। आज वही जीएसटी रिफॉर्म लाकर केंद्र सरकार उनकी बात मान रही है, लेकिन बहुत देर से।”
ये खबर भी पढ़ें... दिवाली पर रोशनी फैलाएगा नया जीएसटी रिफॉर्म, कारें और बाइक्स होंगी सस्ती!
ये खबर भी पढ़ें... पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को भूपेश बघेल ने बताया भाजपा नेता,कहा- ‘ये षड्यंत्र है’
भूपेश बघेल ने पंजाब दौरे के दौरान राज्य की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पंजाब में लगातार भारी बारिश के चलते बाढ़ का संकट गहराया हुआ है। राज्य के 23 में से 17 जिले प्रभावित हैं। बघेल ने बताया कि कांग्रेस संगठन और कार्यकर्ता प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... बीजेपी नेता विशंभर यादव ने मांगी इच्छा मृत्यु... भूपेश बघेल ने दिया मदद का भरोसा
पूर्व सीएम ने छत्तीसगढ़ कैबिनेट में 14 मंत्री बनाए जाने पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के नियम के अनुसार राज्य में केवल 15 प्रतिशत तक मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस अनुपात के हिसाब से छत्तीसगढ़ में 13.5 मंत्री बन सकते हैं, लेकिन सरकार ने 14 मंत्री नियुक्त कर दिए।
बघेल ने कहा, “हमने विधानसभा से भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा था कि मंत्रियों की संख्या 15% से बढ़ाकर 20% की जाए, लेकिन जब तक नियम नहीं बदले, 14 मंत्री बनाना गलत है।”
ये खबर भी पढ़ें... चैतन्य से मिलने ईडी ऑफिस पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, परिवार भी रहा साथ
भूपेश बघेल के इन बयानों से स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी नए जीएसटी रिफॉर्म, पंजाब बाढ़ प्रबंधन और राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर केंद्र और बीजेपी सरकार पर हमलावर रुख अपनाए हुए है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
बघेल ने राहुल गांधी के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा, “राहुल गांधी ने इसे पहले ही गब्बर सिंह टैक्स कहा था। आज वही जीएसटी रिफॉर्म लाकर केंद्र सरकार उनकी बात मान रही है, लेकिन बहुत देर से।”
ये खबर भी पढ़ें... दिवाली पर रोशनी फैलाएगा नया जीएसटी रिफॉर्म, कारें और बाइक्स होंगी सस्ती!
भाजपा अब स्वीकार कर रही है कि इतने सालों से केंद्र सरकार जनता को लूट रही थी.
राहुल गांधी जी ने 2017 में ही कह दिया था कि सरकार का यह GST "गब्बर सिंह टैक्स" है.
आखिरकार सरकार को 8 सालों बाद इस गब्बर सिंह टैक्स को वापस लेना पड़ा.
जो भी राहुल गांधी जी बोलते हैं उसे ये लोग मानते… pic.twitter.com/pE2AEqrfqo
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 5, 2025
ये खबर भी पढ़ें... पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को भूपेश बघेल ने बताया भाजपा नेता,कहा- ‘ये षड्यंत्र है’
पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए कांग्रेस संगठनों की मदद
ये खबर भी पढ़ें... बीजेपी नेता विशंभर यादव ने मांगी इच्छा मृत्यु... भूपेश बघेल ने दिया मदद का भरोसा
छत्तीसगढ़ कैबिनेट में 14 मंत्री बनाने पर सवाल
बघेल ने कहा, “हमने विधानसभा से भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा था कि मंत्रियों की संख्या 15% से बढ़ाकर 20% की जाए, लेकिन जब तक नियम नहीं बदले, 14 मंत्री बनाना गलत है।”
जीएसटी रिफॉर्म पर भूपेश बघेल का बयान – 5 मुख्य बातें
|
कांग्रेस का केंद्र पर सीधा वार
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava