लोगों पर एक और महंगाई की मार, अगले महीने बढ़ सकते हैं छत्तीसगढ़ में बिजली के दाम
Arun Tiwari | May 29, 2026, 12:00 IST
electricity-rates-may-rise-next-month
छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को जून में नई दरों की घोषणा के साथ महंगाई का झटका लग सकता है। बिजली कंपनी के 6308 करोड़ के घाटे की भरपाई के लिए जुलाई से दाम बढ़ने की आशंका है।
RAIPUR : प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को अगले महीने से महंगी बिजली का झटका लग सकता है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों की घोषणा जून में होने की संभावना है। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने टैरिफ याचिका पर प्राप्त सुझावों, आपत्तियों और मांगों की समीक्षा पूरी कर ली है। माना जा रहा है कि इस बार भी बिजली दरों में बढ़ोतरी हो सकती है।
छत्तीसगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने आयोग को दिए अपने प्रस्ताव में बताया है कि वर्ष 2026-27 के लिए करीब 6308.24 करोड़ रुपए का राजस्व अंतर सामने आया है। इस अंतर की भरपाई के लिए कंपनी ने सभी उपभोक्ता वर्गों के टैरिफ में समान वृद्धि का प्रस्ताव रखा है।
बताया जा रहा है कि आयोग ने फरवरी में इस प्रस्ताव पर जनसुनवाई की थी। इस दौरान ऑफलाइन के साथ-साथ संभाग स्तर पर ऑनलाइन सुनवाई भी आयोजित की गई। घरेलू, कृषि, ट्रेड यूनियन और उद्योगों से जुड़े प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव और आपत्तियां आयोग के सामने रखीं।
जनसुनवाई में मिले सुझावों और आपत्तियों के आधार पर आयोग ने बिजली कंपनी प्रबंधन से अतिरिक्त दस्तावेज और आय-व्यय से जुड़ी जानकारी भी मांगी थी। अब इन सभी पहलुओं की जांच पूरी होने के बाद नई दरों की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, राज्य शासन से भी इस मुद्दे पर चर्चा और सलाह-मशविरा किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि नया टैरिफ जुलाई से लागू किया जा सकता है। पिछले वर्ष 11 जुलाई को बिजली की नई दरें घोषित की गई थीं, जिसमें प्रति यूनिट लगभग 20 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई थी। इस बार भी उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
महाराष्ट्र बिजली कंपनी को रायगढ़ के दलालों ने लगाया 100 करोड़ का चूना, बेच दी फॉरेस्ट की जमीन
छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी का एमडी बनकर ठग रहे हैं साइबर अपराधी, 50 लाख की मांग, भेजा फेक मैसेज
एमपी की बिजली कंपनी में चयनित सहायक ग्रेड को ज्वाइनिंग नहीं, उधर स्टाफ की कमी बताकर रिटायर्ड को ले रहे
Indore News | बिजली कंपनी के डिजिटल डेटा से बड़ा खुलासा, आरोपों और कंपनी की रिपोर्ट में कितना अंतर ?
6 हज़ार के घाटे में कंपनी:
बिजली पर जान सुनवाई पूरी:
सुझाव के आधार पर फैसला:
सरकार कर रही विचार:
ये हैं घरेलू बिजली की वर्तमान दरें :
- 0 से 100 यूनिट : 4.10 रुपए प्रति यूनिट
- 101 से 200 यूनिट : 4.20 रुपए प्रति यूनिट
- 201 से 400 यूनिट : 5.60 रुपए प्रति यूनिट
- 401 से 600 यूनिट : 6.60 रुपए प्रति यूनिट
- 601 यूनिट से अधिक : 8.20 रुपए प्रति यूनिट
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी का एमडी बनकर ठग रहे हैं साइबर अपराधी, 50 लाख की मांग, भेजा फेक मैसेज
एमपी की बिजली कंपनी में चयनित सहायक ग्रेड को ज्वाइनिंग नहीं, उधर स्टाफ की कमी बताकर रिटायर्ड को ले रहे
Indore News | बिजली कंपनी के डिजिटल डेटा से बड़ा खुलासा, आरोपों और कंपनी की रिपोर्ट में कितना अंतर ?
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari