साय कैबिनेट की आपात बैठक 12 जून को, शहीद ASP की पत्नी को नौकरी दे सकती है सरकार

VINAY VERMA | Published:
Share
Emergency meeting of Sai cabinet on June 12 martyred ASP raipur the sootr
Emergency meeting of Sai cabinet on June 12 martyred ASP raipur the sootr

सीएम विष्णुदेव साय ने गुरुवार को कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी दौरे और कोंटा नक्सल हमले में शहीद एएसपी आकाश गिरिपुंजे की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति के प्रस्ताव पर निर्णय लिया जा सकता है।

सीएम विष्णुदेव साय ने गुरुवार को कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी दौरे और कोंटा नक्सल हमले में शहीद एएसपी आकाश गिरिपुंजे की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति के प्रस्ताव पर निर्णय लिया जा सकता है। अमित शाह का 16 को दो दिन के दौरे पर आने का कार्यक्रम है। इस दौरान वे आकाश के घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति आदेश सौंप सकते हैं। शाह बीजापुर जाकर नक्सल आपरेशन में शामिल जवानों से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र की तिथियां भी तय हो सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें... साय कैबिनेट के अहम फैसले, सरेंडर करने वाले माओवादियों को सरकार देगी शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार

सीएम साय का ट्वीट वीर जवान की शहादत को नमन। माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में सुकमा में नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी वीरता एवं शौर्य को श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद से उन्मूलन और बस्तर अंचल को शांति और विकास की राह पर ले जाना हमारा संकल्प है। मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त करने का अभियान निर्णायक मोड़ पर है, हम पीछे नहीं हटेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh | क्यों अटका साय कैबिनेट का विस्तार, ये रहीं दो वजहें...

परिवार को सरकार का सम्मान

22 मई को कोंटा क्षेत्र में हुए भीषण नक्सली हमले में ASP आकाश गिरिपुंजे वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनके बलिदान ने राज्यभर में शोक और गर्व का माहौल बना दिया था। माना स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की चौथी वाहिनी में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई थी।

मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर उनकी शहादत को सलाम करते हुए कहा था, “आकाश राव गिरिपुंजे का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद के उन्मूलन और बस्तर को शांति की राह पर ले जाना हमारा संकल्प है।”

अमित शाह का दौरा और नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा

गृह मंत्री अमित शाह के इस दौरे के दौरान वे बीजापुर में नक्सल ऑपरेशन में लगे सुरक्षाबलों के जवानों से मुलाकात करेंगे। साथ ही बस्तर क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा भी करेंगे। इस अभियान को राज्य सरकार मार्च 2026 तक निर्णायक मोड़ पर ले जाने की बात कह चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें... सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने जाएंगे अयोध्या

मानसून सत्र की तारीखों पर भी हो सकता है फैसला

इस कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की तिथियों को भी अंतिम रूप दिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, सत्र जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में बुलाया जा सकता है।

संवेदनशीलता और प्रशासनिक तत्परता का संकेत

इस आपात बैठक और संभावित निर्णय से राज्य सरकार ने संकेत दिया है कि वह शहीदों के परिवारों को न केवल सम्मान दे रही है, बल्कि उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में भी गंभीर है।

ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh में कल होगा साय कैबिनेट का विस्तार | ये विधायक बनेंगे मंत्री

CM Sai Cabinet Meeting | ASP Akash Rao | Raipur | साय कैबिनेट की बैठक | शहीद एएसपी आकाश राव | छत्तीसगढ़ कैबिनेट मीटिंग

Tags:
  • Raipur
  • CM Sai Cabinet Meeting
  • ASP Akash Rao
  • शहीद एएसपी आकाश राव
  • साय कैबिनेट की बैठक
  • छत्तीसगढ़ कैबिनेट मीटिंग
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर