छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर मुठभेड़, कुख्यात नक्सली लीडर गजराला रवि और अरुणा ढेर
Krishna Kumar Sikander | Jun 18, 2025, 16:28 IST
Encounter on Chhattisgarh-Andhra Pradesh border the sootr
छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश-ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। आंध्रप्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले के मोडरपल्ली इलाके में ग्रे हाउंड कमांडोज ने एक मुठभेड़ में खूंखार नक्सली कमांडर गजराला रवि को मार गिराया।
छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश-ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। आंध्रप्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले के मोडरपल्ली इलाके में ग्रे हाउंड कमांडोज ने एक मुठभेड़ में खूंखार नक्सली कमांडर गजराला रवि को मार गिराया। रवि के साथ-साथ दो अन्य नक्सली, जिनमें साउथ जोनल कमेटी (SZC) की सदस्य अरुणा भी शामिल थी, इस ऑपरेशन में ढेर हो गए। मुठभेड़ में तीन एके-47 राइफलें भी बरामद की गई हैं।
ये खबर भी पढ़ें... नक्सली हमले में शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को दूसरे विभागों में भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति
गजराला रवि नक्सली संगठन का केंद्रीय सैन्य आयोग (सेंट्रल मिलिट्री कमीशन) का सदस्य और आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी (AOBSZC) का सचिव था। वह छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों का प्रमुख रणनीतिकार माना जाता था। रवि पर कई बड़े हमलों की साजिश रचने और सुरक्षा बलों पर हमले करवाने का आरोप था। उसकी मौत को नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़...3 नक्सली लीडर मारे गए
मुठभेड़ में मारी गई अरुणा साउथ जोनल कमेटी की सक्रिय सदस्य थी और जनवरी 2025 में गरियाबंद (छत्तीसगढ़) में मारे गए सेंट्रल कमेटी (CC) सदस्य चलपति की पत्नी थी। तीसरे नक्सली की पहचान अभी जाहिर नहीं की गई है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह भी नक्सली संगठन का महत्वपूर्ण सदस्य था।
ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों का आतंक: सरेंडर नक्सली के परिजनों की हत्या, कई ग्रामीण घायल और लापता
आंध्रप्रदेश पुलिस के विशेष बल ग्रे हाउंड को खुफिया जानकारी मिली थी कि मोडरपल्ली के जंगली इलाके में नक्सली कमांडर रवि अपने दस्ते के साथ मौजूद है। इसके आधार पर कमांडोज ने इलाके की घेराबंदी की। रात के अंधेरे में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब एक घंटे तक चली इस भारी गोलीबारी में तीन नक्सली मारे गए। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें तीन एके-47 राइफलें, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद हुई।
ये खबर भी पढ़ें... नक्सली इलाके के पुलिस अफसर मार रहे मौज,आखिर क्यों उल्टा पड़ा साहब का दांव
अल्लुरी सीताराम राजू जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित बरदार ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि यह ऑपरेशन नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा, "गजराला रवि और अरुणा जैसे बड़े नक्सली नेताओं का खात्मा क्षेत्र में शांति स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हमारी टीमें लगातार नक्सली गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।"
गजराला रवि और अरुणा की मौत से नक्सली संगठन की कमर टूटने की संभावना जताई जा रही है। रवि का AOBSZC में अहम रोल था और वह संगठन के लिए नए कैडर भर्ती करने और हमलों की योजना बनाने में माहिर था। इस मुठभेड़ से न केवल नक्सलियों की रणनीति को झटका लगा है, बल्कि सुरक्षा बलों का मनोबल भी बढ़ा है।
पुलिस और सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान तेज कर चुके हैं। आशंका है कि कुछ नक्सली मुठभेड़ के बाद जंगल में भाग गए हों। साथ ही, खुफिया एजेंसियां नक्सली संगठन की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही हैं। यह मुठभेड़ नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा और शांति की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं।
छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर मुठभेड़ | कुख्यात नक्सली लीडर गजराला रवि और अरुणा ढेर | Encounter on Chhattisgarh-Andhra Pradesh border | notorious Naxalite leader Gajarala Ravi and Aruna killed
ये खबर भी पढ़ें... नक्सली हमले में शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को दूसरे विभागों में भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति
कौन था गजराला रवि?
ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़...3 नक्सली लीडर मारे गए
अरुणा और तीसरे नक्सली की पहचान
ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों का आतंक: सरेंडर नक्सली के परिजनों की हत्या, कई ग्रामीण घायल और लापता
ऐसे शुरू हुई मुठभेड़
ये खबर भी पढ़ें... नक्सली इलाके के पुलिस अफसर मार रहे मौज,आखिर क्यों उल्टा पड़ा साहब का दांव
पुलिस की पुष्टि
नक्सलियों के लिए करारा झटका
मुठभेड़ के बाद जंगल में भाग गए नक्सली
छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर मुठभेड़ | कुख्यात नक्सली लीडर गजराला रवि और अरुणा ढेर | Encounter on Chhattisgarh-Andhra Pradesh border | notorious Naxalite leader Gajarala Ravi and Aruna killed
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari