कमाई 6 करोड़, खर्च 11 करोड़! बीज निगम का पूर्व मैनेजर गिरफ्तार

Harrison Masih | Jul 18, 2026, 18:39 IST
Share
बीज निगम का पूर्व मैनेजर गिरफ्तार 2026
बीज निगम का पूर्व मैनेजर गिरफ्तार 2026

EOW ने राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के सेवानिवृत्त बीज प्रबंधक को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया है। जांच में उनकी वैध आय करीब 6 करोड़ रुपए पाई गई, जबकि खर्च और निवेश 11 करोड़ रुपए से अधिक मिले

छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के सेवानिवृत्त बीज प्रबंधक राजेंद्र सिंह क्षत्रीय को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

EOW का दावा है कि सरकारी सेवा के दौरान राजेंद्र सिंह क्षत्रीय ने अपनी वैध आय से कहीं अधिक संपत्ति और निवेश किए। जांच में उनकी आय, खर्च और संपत्तियों के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।

6 करोड़ की आय, 11.28 करोड़ से ज्यादा खर्च

EOW के अनुसार, जांच में पता चला कि राजेंद्र सिंह क्षत्रीय की जांच अवधि के दौरान कुल वैध आय करीब 6 करोड़ रूपए थी। वहीं इसी अवधि में उन्होंने 11.28 करोड़ रूपए से अधिक का खर्च और निवेश किया।

जांच एजेंसी का कहना है कि इस तरह उन्होंने अपनी वैध आय से करीब 5.28 करोड़ रूपए अधिक संपत्ति अर्जित की, जो उनकी कुल वैध आय का लगभग 88 प्रतिशत है।

2020 में दर्ज हुआ था मामला

EOW के मुताबिक, राजेंद्र सिंह क्षत्रीय के खिलाफ वर्ष 2020 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद उनकी आय, संपत्ति, बैंक खातों, निवेश और खर्चों की विस्तृत जांच शुरू की गई।

लंबी जांच के बाद पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

बीज निगम में कई वर्षों तक रहे पदस्थ

राजेंद्र सिंह क्षत्रीय ने छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम में लंबे समय तक सेवाएं दीं। वह सरगुजा जिले के अजिरमा प्रक्रिया केंद्र में उत्पादन सहायक के रूप में कार्यरत रहे। बाद में पदोन्नति के बाद वे बीज प्रबंधक बने और इसी पद से सेवानिवृत्त हुए।

जांच में कई संपत्तियां सामने आईं

EOW की जांच में आरोपी के नाम पर कई मूल्यवान संपत्तियां मिलने का दावा किया गया है। इनमें शामिल हैं महंगी आवासीय संपत्तियां, कृषि भूमि, वाहन अन्य चल एवं अचल संपत्तियां।

जांच एजेंसी का कहना है कि इन संपत्तियों का मूल्य उनकी घोषित आय से कहीं अधिक है।

रिश्तेदारों के नाम पर निवेश की भी जांच

EOW का दावा है कि आरोपी ने कुछ निवेश अपने रिश्तेदारों के नाम पर भी किए हैं। अब एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इन निवेशों के लिए धन कहां से आया और क्या इनमें अवैध आय का इस्तेमाल किया गया।

इसके अलावा संबंधित बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों की खरीद से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

विशेष अदालत ने भेजा जेल

गिरफ्तारी के बाद EOW ने राजेंद्र सिंह क्षत्रीय को विशेष न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। मामले की जांच अभी जारी है और एजेंसी आगे भी संपत्तियों तथा वित्तीय लेन-देन की पड़ताल करेगी।

जांच अभी जारी

EOW का कहना है कि मामले में अभी जांच पूरी नहीं हुई है। एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि आरोपी की संपत्तियों और निवेश में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका रही है या नहीं। यदि जांच में नए तथ्य सामने आते हैं तो आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

बीज निगम रिश्वत कांड में इसी माह पेश होगी चार्जशीट, 2.44 करोड़ का है मामला

आय से अधिक संपत्ति मामले में सौम्या चौरसिया पर आरोप तय, 47 करोड़ की अवैध कमाई का आरोप

भिलाई होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक सामान मिले... मालिक-मैनेजर गिरफ्तार

SI पेपर लीक मामले में SOG का एक्शन, मैनेजर गिरफ्तार, 50 लाख में खरीदा था पेपर

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • EOW
  • मैनेजर गिरफ्तार
  • आय से अधिक संपत्ति
  • बीज निगम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच