भूपेश बघेल का BJP पर तीखा वार, बोले - बीजेपी को लगेगा गौ-माता का श्राप
Kanak Durga Jha | Aug 04, 2025, 11:05 IST
Ex CM Bhupesh Baghel said BJP cursed by mother cow
छत्तीसगढ़ में मवेशियों की मौत, गौठान योजना की बंदी और धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मौजूदा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।
छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर गाय, गौठान और धर्मांतरण को लेकर गर्मी बढ़ गई है। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मौजूदा साय सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने गौठान योजना बंद कर दी है, और गायों को सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया गया है। उन्होंने गौ-भक्त होने का दावा करने वालों पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें "गायों का श्राप" लगेगा।
पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार ने 20 महीने पहले गौ अभयारण्य और गोधाम बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक कोई शुरुआत नहीं की गई है। खेतों में खड़ी फसल को बचाने के लिए किसान मवेशियों को खेतों से खदेड़ रहे हैं, जिससे वे सड़कों पर आ रहे हैं और लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं।
बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर केवल 20 दिनों में 50 से अधिक गायों की मौत हो चुकी है। हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद राज्य सरकार सड़क से मवेशियों को हटाने में विफल रही है।
पाकिस्तान के साथ क्रिकेट सीरीज को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा, "बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया"।
BJP | छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल | छत्तीसगढ़ में मवेशियों की मौत | छत्तीसगढ़ में मवेशियों की मौत पर राजनीति | Chhattisgarh Political News | Chhattisgarh Politics News | छत्तीसगढ़ सियासत गर्म
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
गौठान योजना पर उठाए सवाल
बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर केवल 20 दिनों में 50 से अधिक गायों की मौत हो चुकी है। हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद राज्य सरकार सड़क से मवेशियों को हटाने में विफल रही है।
धर्मांतरण और कानून पर टिप्पणी भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि जबरन धर्मांतरण खुद गृहमंत्री के जिले में हो रहा है, और सरकार सिर्फ राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि 2006 में पारित हुआ धार्मिक स्वतंत्रता कानून आज तक लागू नहीं हो सका है।
|
क्रिकेट सीरीज पर केंद्र पर निशाना
BJP | छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल | छत्तीसगढ़ में मवेशियों की मौत | छत्तीसगढ़ में मवेशियों की मौत पर राजनीति | Chhattisgarh Political News | Chhattisgarh Politics News | छत्तीसगढ़ सियासत गर्म
FAQ
- भूपेश बघेल ने गौठान योजना पर क्या कहा?
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने योजना बंद कर दी और मवेशियों को मरने के लिए छोड़ दिया। - हाईवे पर कितनी गायों की मौत हुई है?
20 दिनों में 50 से अधिक गौवंश हादसों में मारे गए हैं। - धर्मांतरण मुद्दे पर बघेल की क्या राय है?
उन्होंने कहा कि जबरन धर्मांतरण गृहमंत्री के जिले में हो रहा है।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari