आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा : जूते पहनकर नहीं आ सकते कैंडिडेट्स... कई चीजों पर लगा बैन

Kanak Durga Jha | Jul 26, 2025, 19:36 IST
Share
Excise constable recruitment exam Candidates cannot wearing shoes
Excise constable recruitment exam Candidates cannot wearing shoes

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। नकल रोकने के लिए ड्रेस कोड से लेकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।

बिलासपुर में PWD सब-इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल का मामला सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) अब पूरी तरह सख्त हो गया है। रविवार को आयोजित होने वाली आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा (ABA25) में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

एग्जाम सेंटर में जूते पहनकर आने पर बैन है। परीक्षार्थियों को केवल चप्पल पहनकर ही प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही, हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनना अनिवार्य किया गया है। रविवार को 200 पदों के लिए आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 33 जिलों में एक साथ आयोजित की जा रही है।

यह खबर भी पढ़िए...CG व्यापमं की सख्त परीक्षा गाइडलाइन: ये गलती करने पर लगेगी दो साल की पाबंदी,FIR की भी चेतावनी

वही सुबह 10:30 बजे के बाद एग्जाम हॉल के गेट बंद कर दिए जाएगा। इसलिए कैंडिडेट​​​​​​ को समय पर पहुंचने कहा गया है। परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक रहेगा।

एग्जाम सेंटर में लगाए जा रहे जैमर

परीक्षा केंद्रों पर नकल को रोकने के लिए सभी सेंटर पर जैमर लगाए गए है। इसके साथ ही हर परीक्षार्थी की हैंड मेटल डिटेक्टर और तलाशी की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला पुलिसकर्मी ही लेंगी। परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पहले और समाप्ति के अंतिम आधा घंटा में परीक्षा केंद्र से बाहर निकलना वर्जित होगा।

यह खबर भी पढ़िए...BA.B.Ed और B.Sc.B.Ed में 12वीं से होगा एडमिशन, व्यापमं नहीं लेगी परीक्षा

इन चीजों को ले जाने की मनाही परीक्षा केंद्र पर केवल चप्पल पहनकर ही प्रवेश मिलेगा। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनना जरूरी है। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी पर बैन बेल्ट, पर्स, गहने (कान के आभूषण सहित) परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित हैं। इसके साथ ही काले रंग के कपड़े पहनकर ना जाए।
ड्रेस कोड लागू, केवल चप्पल और हल्के रंग के कपड़े मान्य- अभ्यर्थी केवल चप्पल पहनकर ही एग्जाम सेंटर में प्रवेश कर सकेंगे, जूते प्रतिबंधित हैं।

एग्जाम सेंटर में जैमर और मेटल डिटेक्टर तैनात- सभी परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल जैमर लगाए गए हैं ताकि इलेक्ट्रॉनिक नकल रोकी जा सके।

इन चीजों को ले जाने पर पाबंदी रहेगी- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, बेल्ट, पर्स, गहने और कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना सख्त वर्जित है।

परीक्षा का समय और प्रवेश की समयसीमा तय- परीक्षा सुबह 11:00 से दोपहर 1:15 बजे तक होगी, लेकिन 10:30 के बाद कोई प्रवेश नहीं मिलेगा।

इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश- प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in से डाउनलोड करें।




इन दस्तावेज को ले जाना अनिवार्य

परीक्षार्थियों को अपना प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए फोटोयुक्त ओरिजिनल पहचान पत्र वोटर आई ,आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटोयुक्त मार्कशीट ) साथ लाना अनिवार्य है। फोटो कॉपी मान्य नहीं होगी।

सब इंजीनियर भर्ती छत्तीसगढ़ | सब इंजीनियर भर्ती विवाद | बिलासपुर हाईटेक नकल | CG व्यापम भर्ती परीक्षा | CG व्यापमं परीक्षा | CG व्यापमं परीक्षा गाइडलाइन

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • सब इंजीनियर भर्ती विवाद
  • CG व्यापम भर्ती परीक्षा
  • आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा
  • बिलासपुर हाईटेक नकल
  • सब इंजीनियर भर्ती छत्तीसगढ़
  • CG व्यापमं परीक्षा
  • CG व्यापमं परीक्षा गाइडलाइन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान