छत्तीसगढ़ शराब घोटाला में 22 आबकारी अधिकारियों पर गिरी गाज, निलंबन के आदेश जारी

Krishna Kumar Sikander | Jul 10, 2025, 15:03 IST
Share
Chhattisgarh Liquor Scam the sootr
Chhattisgarh Liquor Scam the sootr

छत्तीसगढ़ में 3200 करोड़ रुपये के चर्चित शराब घोटाले में राज्य सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। आबकारी विभाग ने इसके आदेश जारी किए हैं।

छत्तीसगढ़ में 3200 करोड़ रुपये के चर्चित शराब घोटाले में राज्य सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। आबकारी विभाग ने इसके आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई 7 जुलाई को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) द्वारा विशेष कोर्ट में 2300 पन्नों का चालान पेश किए जाने के बाद हुई, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें... 3200 करोड़ का शराब घोटाला, 31 आबकारी अधिकारियों ने लूटी 88 करोड़ की रकम, EOW ने खोला हिसाब

आरोपियों की गैर-मौजूदगी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस

शराब घोटाले में संलिप्त 29 आरोपियों को EOW ने समन जारी किया था। इसके बावजूद कोई आरोपी गिरफ्तारी के डर से अदालत में आया ही नहीं। अब अदालत ने सभी को आगामी 20 अगस्त तक पेश होने के लिए नया नोटिस जारी कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... 2161 नहीं, 3200 करोड़ रुपए का छग में हुआ है शराब घोटाला, चालान में EOW का बड़ा खुलासा

कौन हैं निलंबित अधिकारी?

निलंबित अधिकारियों में जनार्दन कौरव, अनिमेष नेताम, विजय सेन शर्मा, अरविंद कुमार पाटले, प्रमोद कुमार नेताम, रामकृष्ण मिश्रा, विकास कुमार गोस्वामी, इकबाल खान, नितिन खंडुजा, नवीन प्रताप सिंह तोमर, मंजुश्री कसेर, सौरभ बख्शी, दिनकर वासनिक, मोहित कुमार जायसवाल, नीतू नोतानी ठाकुर, गरीबपाल सिंह दर्दी, नोहर सिंह ठाकुर, सोनल नेताम, प्रकाश पाल, अलेख राम सिदार, आशीष कोसम और राजेश जायसवाल शामिल हैं। इसके अलावा सात सेवानिवृत्त अधिकारियों—एके सिंह, जेआर मंडावी, जीएस नुरूटी, देवलाल वैष, एके अनंत, वेदराम लहरे और एलएल ध्रुव को भी आरोपी बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... पूर्व मंत्री कवासी लखमा का खेल, शराब घोटाला के पैसे से बेटे-बहू और बेटी को गिफ्ट की जमीन

क्या है बी-पार्ट शराब घोटाला?

छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा संभाग को छोड़कर 15 जिलों में आबकारी अधिकारियों और अन्य पदाधिकारियों ने अलग ही कारनामा किया। इन लोगों ने 2019 से 2023 के बीच बिना ड्यूटी चुकाए देसी शराब यानी बी-पार्ट शराब की अवैध बिक्री कर डाली। डिस्टलरी से अतिरिक्त शराब सीधे शासकीय दुकानों में भेजी जाती थी, जिसे वैध शराब के साथ मिलाकर बेचा जाता था। इस नेटवर्क में डिस्टलरी, ट्रांसपोर्टर, सेल्समैन, सुपरवाइजर, आबकारी अधिकारी और मैनपावर एजेंसी के कर्मचारी शामिल थे। इस अवैध कारोबार से प्राप्त रकम एक सिंडीकेट को पहुंचाई जाती थी।

ये खबर भी पढ़ें... शराब घोटाला: झारखंड ACB का बड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़ के 2 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार

घोटाले का दायरा 3200 करोड़ तक पहुंचा

EOW और ACB की जांच में पता चला कि लगभग 60,50,950 पेटी बी-पार्ट शराब की अवैध बिक्री हुई, जिसकी कीमत शुरुआती अनुमान 2174 करोड़ से बढ़कर अब 3200 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। जांच में 200 से अधिक लोगों के बयान और डिजिटल साक्ष्य इसकी पुष्टि करते हैं।

अब तक 13 गिरफ्तारियां

इस मामले में अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी, पूर्व मंत्री कवासी लखमा और विजय भाटिया सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। FIR में 70 लोग नामजद हैं। EOW ने चार पूरक चालान पेश किए हैं, जिसमें से नवीनतम 7 जुलाई को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।

पूर्व मंत्री पर गंभीर आरोप

जांच में सामने आया कि पूर्व मंत्री कवासी लखमा के संरक्षण में यह घोटाला हुआ। उनके सहयोगियों और ठेकेदारों ने मिलकर अवैध कमाई को व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों में इस्तेमाल किया, जिससे उन्हें 64 करोड़ रुपये का अनुचित लाभ हुआ।

जांच अभी जारी

विदेशी शराब के सिंडीकेट कमीशन, धन शोधन और राज्यस्तरीय समन्वय तंत्र की जांच अभी जारी है। यह जांच EOW और ACB कर रही है। माना जा रहा है कि इस मामले में और भी कई खुलासे हो सकते हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Chhattisgarh liquor scam | Liquor Scam Chhattisgarh | Chhattisgarh Excise Officers Suspended | B-Part Liquor Scam | 3200 Crore Liquor Scam | Chhattisgarh EOW Investigation | Excise Department Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ शराब घोटाला | शराब घोटाला छत्तीसगढ़ | छत्तीसगढ़ के आबकारी अधिकारी निलंबित | छत्तीसगढ़ EOW जांच | आबकारी विभाग छत्तीसगढ़

Tags:
  • शराब घोटाला छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh liquor scam
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • Liquor Scam Chhattisgarh
  • Chhattisgarh Excise Officers Suspended
  • B-Part Liquor Scam
  • 3200 Crore Liquor Scam
  • Chhattisgarh EOW Investigation
  • Excise Department Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ के आबकारी अधिकारी निलंबित
  • बी-पार्ट शराब घोटाला
  • 3200 करोड़ का शराब घोटाला
  • छत्तीसगढ़ EOW जांच
  • आबकारी विभाग छत्तीसगढ़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा