रायपुर में पकड़ा गया फर्जी एसीबी-ईओडब्ल्यू अधिकारी, नेताओं के साथ फोटो दिखाकर बनाया रुतबा

Krishna Kumar Sikander | Jun 19, 2025, 10:26 IST
Share
Fake ACB-EOW officer caught in Raipur the sootr
Fake ACB-EOW officer caught in Raipur the sootr

रायपुर में एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है, जहां फर्जी ACB और EOW अधिकारी बनकर लोगों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर करोड़ों रुपये लूटने वाले हसन आबिदी को पुलिस ने धर दबोचा।

रायपुर में एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है, जहां फर्जी ACB और EOW अधिकारी बनकर लोगों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर करोड़ों रुपये लूटने वाले हसन आबिदी को पुलिस ने धर दबोचा। टिकरापारा थाना और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार हुए संजय नगर निवासी हसन ने अपनी धमकियों से कई लोगों को डराकर मोटी रकम वसूली थी।

ये खबर भी पढ़ें... वैद्य से लाखों रुपए लूटकर कर रहा था ऐश...फर्जी अधिकारी बनकर लगाया चुना

पटवारी के पति से ठगे एक करोड़ से ज्यादा

इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक पीड़ित राजेश सोनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। अपनी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने अपने आप को जांच एजेंसी का बड़ा अधिकारी बताया था। आरोपी ने पिछले एक साल में उससे कई किश्तों में करीब एक करोड़ रुपये की ठगी कर ली। इसके बाद भी आरोपी बार-बार पैसे मांगता था और यह भी धमकी देता था कि न देने पर एसीबी में फर्जी दस्तावेजों से केस दर्ज करवाकर जेल भिजवा देगा। डर के मारे राजेश ने कर्ज लिया, पत्नी के गहने बेचे और हसन को पैसे दिए, लेकिन मानसिक तनाव बढ़ने पर उन्होंने पुलिस का रुख किया।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर के एक्सिस बैंक में साइबर ठगी, कारोबारी के खाते से उड़ाए 16 लाख

जमीन के कारोबारी थे निशाने पर

ये खबर भी पढ़ें... 2.66 करोड़ की ठगी: शेयर बाजार में निवेश का झांसा, 4 राज्यों से 4 ठग गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की जांच में खुलासा किया कि आरोपी हसन खास मुख्य रूप से अपना शिकार प्रॉपर्टी डीलर्स और जमीन कारोबारियों को बनाता था। आरोपी ने उनकी संपत्तियों को विवादित बताकर एसीबी-ईओडब्ल्यू का डर दिखाता और लाखों-करोड़ों की उगाही करता। पुलिस को आशंका है कि हसन के इस जाल में और भी कई लोग फंसे हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... DCP क्राइम के नाम से बनाई FB आईडी, नाबालिगों के नाम पर ली सिम, दिया ठगी को अंजाम

नेताओं संग फोटो से बनाता था दबदबा

हसन पिछले पांच साल से इस ठगी के धंधे में सक्रिय था। अपने रसूख का रौब दिखाने के लिए वह बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर शेयर करता था, जिससे लोग उससे डरते और शिकायत करने से हिचकते थे। इस रणनीति ने उसे लंबे समय तक बचाए रखा। फिलहाल, पुलिस ने हसन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में और पीड़ितों के सामने आने की संभावना है। यह घटना लोगों के लिए सतर्कता का संदेश है कि किसी भी धमकी के सामने बिना जांच-पड़ताल के झुकने से पहले पुलिस की मदद लें।

फर्जी एसीबी-ईओडब्ल्यू अधिकारी | रायपुर में पकड़ा गया फर्जी एसीबी-ईओडब्ल्यू अधिकारी | नेताओं के साथ फोटो दिखाकर बनाया रुतबा | Fake ACB-EOW officer | Fake ACB-EOW officer caught in Raipur | Fake officer created status by showing photos with politicians

Tags:
  • फर्जी एसीबी-ईओडब्ल्यू अधिकारी
  • रायपुर में पकड़ा गया फर्जी एसीबी-ईओडब्ल्यू अधिकारी
  • नेताओं के साथ फोटो दिखाकर बनाया रुतबा
  • Fake ACB-EOW officer
  • Fake ACB-EOW officer caught in Raipur
  • Fake officer created status by showing photos with politicians
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा