2.66 करोड़ की ठगी: शेयर बाजार में निवेश का झांसा, 4 राज्यों से 4 ठग गिरफ्तार
Harrison Masih | Jun 12, 2025, 12:59 IST
Fraud of Rs 2.66 crore 4 fraudsters arrested from 4 states investing in stock market the sootr
शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के गुढ़ियारी इलाके के अनाज कारोबारी से 2.66 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले चार हाई-टेक ठगों को रायपुर पुलिस ने गुजरात, झारखंड और आंध्र प्रदेश में दबिश देकर गिरफ्तार किया है।
शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के गुढ़ियारी इलाके के अनाज कारोबारी से 2.66 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले चार हाई-टेक ठगों को रायपुर पुलिस ने गुजरात, झारखंड और आंध्र प्रदेश में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। ठगों में एक आईटी इंजीनियर, एक एमबीए पास ट्रांसपोर्टर और दो सोशल मीडिया विशेषज्ञ शामिल हैं। बुधवार शाम को चारों आरोपियों को रायपुर लाया गया, जहां आला अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... 97 करोड़ की ठगी : BJP विधायक के रिश्तेदार की गिरफ्तारी, पत्नी पर भी जांच की नजर
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस अंतरराज्यीय ठग गिरोह का सरगना गुजरात का आईटी इंजीनियर अशोक शर्मा (28) है। उसने ही पूरे नेटवर्क को संचालित करने के लिए फर्जी एप और वेबसाइट तैयार की, जिसमें निवेशकों को झूठा मुनाफा दिखाया जाता था। इस काम में उसका साथ दिया आंध्र प्रदेश गोदावरी का शेख बाबा (30) ने, जो एमबीए की पढ़ाई के बाद ट्रांसपोर्ट बिजनेस चला रहा था।
गिरोह के अन्य दो सदस्य नागेंद्र महतो (हजारीबाग, झारखंड) और प्रियांक ब्रह्मभट्ट (गुजरात) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे टेलीग्राम और फेसबुक पर निवेशकों को ढूंढते थे। वे उन्हें निवेश के झूठे ऑफर भेजते और टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लेते। यहां बाबा ट्रेडिंग एक्सपर्ट बनकर मुनाफे की फर्जी स्क्रिप्ट पेश करता और लोगों को झांसे में लेता।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में 80 साल की बुजुर्ग महिला, बैंक अधिकारी की सूझबूझ से डिजिटल अरेस्ट से 1 करोड़ की ठगी से बची
कारोबारी से
गिरोह ने गुढ़ियारी के अनाज व्यापारी हेमंत जैन को शेयर मार्केट में बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 2.66 करोड़ रुपए वसूल लिए। इन पैसों को चारों ने आपस में बांटकर अपने-अपने व्यवसायों में निवेश कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 17 बैंक खातों के दस्तावेज बरामद किए हैं, जिनमें एक साल में 10 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ है।
जांच में सामने आया कि अशोक शर्मा ने ठगी के पैसों से अपनी खुद की आईटी कंपनी शुरू की जबकि बाबा ने ट्रांसपोर्ट बिजनेस खड़ा किया, जिसमें उसने हाइवा और ट्रक खरीदे। नागेंद्र और प्रियांक ने इस पैसे को प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में लगाया। इतना ही नहीं, इन लोगों ने फर्जी म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल कर ट्रांजेक्शन की सात परतें बनाईं, जिससे पैसा ट्रैक न हो सके।
ये खबर भी पढ़ें... UP तक फैला साइबर ठगी का जाल, रामकृष्ण मिशन आश्रम सचिव से 2.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश
पुलिस अब गिरोह से जुड़े म्यूल अकाउंट होल्डर्स और अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। साथ ही ठगी की रकम को ट्रेस करने के लिए आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और साइबर सेल की मदद ली जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि गिरोह ने देश के कई अन्य हिस्सों में भी इसी तरीके से ठगी की होगी।
ये खबर भी पढ़ें... ग्वालियर में 2.53 करोड़ की ठगी के तार दिल्ली से जुड़े, पहले बैंककर्मी अब 3 छात्र गिरफ्तार
शेयर बाजार में निवेश के नाम ठगी | रायपुर ठगी | शेयर बाजार घोटाला | 4 fraudsters arrested | stock market scam | cg online fraud case
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... 97 करोड़ की ठगी : BJP विधायक के रिश्तेदार की गिरफ्तारी, पत्नी पर भी जांच की नजर
ठगी का हाई-टेक नेटवर्क
सोशल मीडिया से बनती थी जाल
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में 80 साल की बुजुर्ग महिला, बैंक अधिकारी की सूझबूझ से डिजिटल अरेस्ट से 1 करोड़ की ठगी से बची
कारोबारी से 2.66 करोड़ की ठगी
ठगी के पैसे से कंपनी और संपत्ति खरीदी
ये खबर भी पढ़ें... UP तक फैला साइबर ठगी का जाल, रामकृष्ण मिशन आश्रम सचिव से 2.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश
पुलिस जांच जारी
एसएसपी रायपुर ने बताया: "गिरोह अत्यंत पेशेवर तरीके से काम कर रहा था। हम इसकी वित्तीय जड़ों को खंगाल रहे हैं और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।
शेयर बाजार में निवेश के नाम ठगी | रायपुर ठगी | शेयर बाजार घोटाला | 4 fraudsters arrested | stock market scam | cg online fraud case
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari