नकली ब्रांडेड चावल का खेल, 180 टन चावल जब्त, दो राइस मिलरों पर FIR की तैयारी

Krishna Kumar Sikander | Jun 13, 2025, 11:19 IST
Share
Fake branded rice game, 180 tons of rice seized, FIR being prepared against two rice millers the sootr
Fake branded rice game, 180 tons of rice seized, FIR being prepared against two rice millers the sootr

रायपुर में ब्रांडेड चावल की आड़ में निम्न गुणवत्ता वाले लोकल चावल की बिक्री का बड़ा मामला सामने आया है। दिल्ली कोर्ट के निर्देश पर गठित जांच टीम ने छापेमारी कर 180 टन चावल जब्त किया, जिसमें 90 टन मशहूर ब्रांड "अब्बा हुजूर" के नाम पर पैक किया गया था।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ब्रांडेड चावल की आड़ में निम्न गुणवत्ता वाले लोकल चावल की बिक्री का बड़ा मामला सामने आया है। दिल्ली कोर्ट के निर्देश पर गठित जांच टीम ने छापेमारी कर 180 टन चावल जब्त किया, जिसमें 90 टन मशहूर ब्रांड "अब्बा हुजूर" के नाम पर पैक किया गया था। इस चावल को ओरिजिनल ब्रांड की कीमत पर बेचा जा रहा था, जबकि इसकी गुणवत्ता काफी कम थी। इस मामले में दो राइस मिलरों पर कार्रवाई की तैयारी है, और उनके खिलाफ माना थाने में जल्द ही FIR दर्ज की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... नकली बीज रैकेट का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर किसानों से धोखा

दिल्ली कोर्ट के आदेश पर छापा

वासंता राइस इंडस्ट्रीज, मिर्यालगुडा (तेलंगाना), जो "अब्बा हुजूर" ब्रांड की मूल निर्माता है, को पिछले महीने सूचना मिली कि उनके ब्रांड की नकली पैकेजिंग के साथ लोकल चावल बेचा जा रहा है। इसके बाद कंपनी ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने दो न्यायालय आयुक्तों को नियुक्त कर रायपुर में छापेमारी का आदेश दिया।

ये खबर भी पढ़ें... नकली धान बीज पर छापा: SDM, पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई, गोदाम सील

टैगोर नगर, एकता नगर और टेमरी में कार्रवाई

रायपुर के एकता नगर, टेमरी और टैगोर नगर में स्थित गोदामों की जांच दिल्ली से आई आयुक्तों की एक टीम ने की। ये तीनों गोदाम आराध्या एग्रोटेक कंपनी के नाम पर हैं, जिनके संचालक नरेंद्र खेतपाल और किशन खेतपाल हैं। जांच में पाया गया कि इन गोदामों में अब्बा हुजूर और अन्य ब्रांडेड चावल की नकली पैकेजिंग में 180 टन लोकल चावल भरा गया था। इसमें से 90 टन चावल अब्बा हुजूर के नाम पर था। टीम ने सभी चावल जब्त कर गोदामों को सील कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें... असली दिखने वाले नकली नोट बनाने का सनसनीखेज मामला, पुलिस भी रह गई दंग

नकली पैकेजिंग का खेल

जांच में खुलासा हुआ कि मिलरों ने अब्बा हुजूर की डुप्लीकेट पैकेजिंग तैयार कर उसमें निम्न गुणवत्ता वाला चावल भरा और उसे ओरिजिनल कीमत पर बेचा। गोदामों से हजारों खाली कट्टे भी बरामद हुए, जिन पर अब्बा हुजूर की ब्रांडिंग थी। छापेमारी के दौरान दिल्ली कोर्ट के आयुक्तों के साथ माना थाने की पुलिस और वासंता राइस इंडस्ट्रीज के कर्मचारी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें... BOB में असली डाक्यूमेंट को नकली बताकर की 82.44 लाख रुपए की धोखाधड़ी, EOW की कार्रवाई

ब्रांड का दुरुपयोग

वासंता राइस इंडस्ट्रीज के संचालकों का कहना है कि रायपुर में इस तरह का धोखाधड़ी वाला काम कई जगह हो रहा है। अब्बा हुजूर ब्रांड की मांग को देखते हुए नकली पैकेजिंग का यह खेल उपभोक्ताओं के साथ धोखा है। इस कार्रवाई से नकली चावल के कारोबार पर अंकुश लगने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि गुणवत्ता से समझौता कर नकली पैकेजिंग में चावल बेचने का यह मामला गंभीर है। खेतपाल बंधुओं और अन्य संलिप्त मिलरों के खिलाफ माना थाने में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही, अब्बा हुजूर ब्रांड के चावल की बिक्री पर इनके लिए रोक लगा दी गई है।

नकली ब्रांडेड चावल का खेल | नकली ब्रांडेड चावल जब्त | नकली ब्रांडेड चावल मामले में दो राइस मिलरों पर FIR की तैयारी | Fake branded rice | Fake branded rice game | Fake branded rice seized | FIR being prepared against two rice millers in case of Fake branded

Tags:
  • नकली ब्रांडेड चावल का खेल
  • नकली ब्रांडेड चावल जब्त
  • नकली ब्रांडेड चावल मामले में दो राइस मिलरों पर FIR की तैयारी
  • Fake branded rice
  • Fake branded rice game
  • Fake branded rice seized
  • FIR being prepared against two rice millers in case of Fake branded
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज