वकीलों ने करा दिया जज का ट्रांसफर, दो महीने से चल रही थी तना-तनी

Marut raj | Mar 23, 2025, 10:20 IST
Share
Family court judge lawyer dispute Mungeli the sootr
Family court judge lawyer dispute Mungeli the sootr

Family court judge lawyer dispute in Mungeli : अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजमन सिंह के अनुसार लगभग 2 महीने पहले जब जज का व्यवहार असहय हो गया, तब अधिवक्ता करीब 1 माह तक कोर्ट का बहिष्कार करते रहे।

Family court judge lawyer dispute in Mungeli : मुंगेली में कुटुम्ब न्यायालय के जज और वकीलों के बीच विवाद खत्म हो गया है। न्यायाधीश के स्थानांतरण की मांग करते हुए मुंगेली जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया था। जिला न्यायालय के सभी कार्यों का बहिष्कार का निर्णय लिया गया था। इसमें राजस्व न्यायालय भी शामिल था।

ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में 11 जिलों के बदल दिए अध्यक्ष

विधि और विधायी कार्य विभाग के सचिव शहाबुद्दीन कुरैशी की ओर से जारी आदेश के अनुसार मुंगेली के कुटुम्ब न्यायालय के जज कीर्ति लकड़ा का जगदलपुर ट्रांसफर कर दिया गया। इसके साथ ही मुंगेली फैमिली कोर्ट की जिम्मेदारी न्यायाधीश राजीव कुमार को दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें... CGMSC 411 करोड़ के खरीदी घोटाले में गिरफ्तार अफसरों के ये हैं गुनाह

दो महीने से चल रहा था तनाव

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजमन सिंह के अनुसार मुंगेली जिला न्यायालय में जब से कुटुंब न्यायालय की स्थापना हुई है, तब से कुटुंब न्यायालय की पीठासीन महिला न्यायाधीश का अधिवक्ता संघ मुंगेली के अधिवक्तागण के साथ व्यवहार अच्छा नहीं रहा। संघ के सदस्य पक्षकारों के हित को ध्यान में रखते उक्त न्यायालय में कार्य करते रहे।

लगभग 2 माह पूर्व जब कुटुंब न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश कीर्ति लकड़ा का व्यवहार अधिवक्ता संघ के सदस्यों के साथ असहय हो गया, तब अधिवक्ता संघ मुंगेली ने प्रस्ताव पास किया और करीब 1 माह तक कुटुंब न्यायालय का बहिष्कार करते रहे। इसकी सूचना जिला न्यायाधीश, उच्च न्यायालय के रजिस्टार जनरल और पोर्ट फोलिया जज छग उच्च न्यायालय ( मुंगेली ) को भी दी गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

ये खबर भी पढ़ें... डीजीएम अनिमेश तिवारी के बंगले में लगी आग, पिता जिंदा जले

दो दिन पहले सामने आया था विवाद


20 मार्च को कुटुंब न्यायालय में पैरवी के दौरान संघ के वरिष्ठतम सदस्य और उनके सहयोगी अधिवक्ता के साथ न्यायालय के पीठासीन अधिकारी ने अपमानजनक टिप्पणी की। उन्हें पक्षकारों की उपस्थिति में अपमानित किया गया। इस कारण अधिवक्ता संघ मुंगेली के सदस्यों में आक्रोश था। संघ के सदस्यों ने अधिवक्ता संघ में प्रस्ताव पास कर यह निर्णय लिया था कि 3 दिन के भीतर कुटुंब न्यायालय के पीठासीन अधिकारी ( न्यायधीश कीर्ति लकड़ा ) का स्थानांतरण किया जाए। इसके बाद उक्त जज का ट्रांसफर कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... उपन्यास 'नौकर की कमीज' पर बन चुकी है फिल्म , 50 साल से कर रहे लेखन

मुंगेली न्यूज | मुंगेली क्राइम | Mungeli News | mungeli news in hindi | छत्तीसगढ़ न्यूज | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • Mungeli News
  • मुंगेली न्यूज
  • mungeli news in hindi
  • cg news in hindi
  • मुंगेली क्राइम
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा