ज्वेलर्स दुकान में घुसकर पिता-बेटी को गोली मारी... इलाके में दहशत

Kanak Durga Jha | May 14, 2025, 09:59 IST
Share
Father and daughter shot inside jewelers shop dhamtari the sootr
Father and daughter shot inside jewelers shop dhamtari the sootr

Dhamtari Crime News : छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक ज्वेलर्स दुकान में 2 अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हमलावरों ने दुकान में मौजूद पिता और बेटी को निशाना बनाया।

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक ज्वेलर्स दुकान में 2 अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हमलावरों ने दुकान में मौजूद पिता और बेटी को निशाना बनाया। दोनों आरोपी फरार हो गए हैं। वहीं पिता और बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। मामले में धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस को रात करीब 8:40 बजे के आसपास सूचना मिली की पावर हाउस के सामने फायरिंग हुई है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पता चला कि दो अज्ञात नकाबपोश लड़कों ने एंट्री की थी। शुरुआती जांच में फायरिंग एयर गन से होने की आशंका है।

ये खबर भी पढ़िए...पश्चिमी विक्षोभ का असर... गरज-चमक के साथ होगी भयंकर बारिश

दुकान और घर एक साथ है

बताया जा रहा है कि, पावर हाउस के सामने बरडिया आभूषण दुकान भी है साथ ही घर भी है। हमले में पिता भंवर बरडिया और बेटी नैना बरडिया खून से लथपथ हो गए। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

ये खबर भी पढ़िए...अमूल दूध का डिब्बा बना हथियार... इससे बम बना रहे नक्सली

संचालक पर बट से हमला किया

पुलिस ने बताया कि, ज्वेलरी दुकान के संचालक पर गन की बट से हमला किया गया है। वहीं संचालक की बेटी पर फायर हुआ है। पैर में छर्रे के निशान मिले हैं। घायल पिता और बेटी खतरे से बाहर हैं। शुरुआती जांच में लग रहा है कि लूटपाट के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया गया हो। हालांकि लूटपाट हुई नहीं है ऐसे में हर एंगल से जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...आत्मानंद स्कूल के स्टूडेंट को मिले इंस्पायर अवार्ड के 10 हजार रुपए, प्रिंसिपल ने छीन लिया

FAQ

  1. धमतरी में ज्वेलरी दुकान पर फायरिंग की घटना कब और कहां हुई?
    यह घटना 13 मई 2025 की रात लगभग 8:40 बजे धमतरी के पावर हाउस के सामने स्थित बरडिया ज्वेलर्स में हुई। दो नकाबपोश हमलावरों ने दुकान में घुसकर फायरिंग की, जिसमें दुकान मालिक भंवर बरडिया और उनकी बेटी नैना बरडिया घायल हो गए।
  2. क्या इस हमले के पीछे लूटपाट की मंशा थी?
    प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हमलावरों ने फायरिंग के बाद कोई लूटपाट नहीं की और मौके से फरार हो गए। इससे यह संकेत मिलता है कि हमला लूटपाट के उद्देश्य से नहीं, बल्कि किसी अन्य कारण से किया गया हो सकता है।
  3. पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है?
    धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार के अनुसार, पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हमलावरों की पहचान और हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है।
ये खबर भी पढ़िए...आत्मानंद स्कूल के स्टूडेंट को मिले इंस्पायर अवार्ड के 10 हजार रुपए, प्रिंसिपल ने छीन लिया

crime news | Crime news The sootr | crime news today | dhamtari | dhamtari crime news | धमतरी क्राइम न्यूज | धमतरी न्यूज dhamtari crime news

Tags:
  • धमतरी न्यूज
  • crime news
  • धमतरी
  • Crime news The sootr
  • dhamtari
  • धमतरी क्राइम न्यूज
  • crime news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा