बेटे की मौत के बाद बीमा कंपनी से अकेले भिड़े पिता, अब मिला 1 करोड़ 21 लाख
Aishwarya Dwivedi | May 29, 2026, 12:56 IST
father-fights-insurance-company-after-son-death
रायपुर के अरविंद सेलारका ने फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर क्लेम खारिज करने वाली बीमा कंपनी के खिलाफ 16 साल कानूनी लड़ाई लड़ी। राष्ट्रीय आयोग ने कंपनी को 1 करोड़ 21 लाख भुगतान का आदेश दिया।
रायपुर के एक परिवार ने बेटे को खोने के दर्द के साथ 16 साल लंबी कानूनी लड़ाई भी लड़ी। इस लड़ाई में आखिरकार परिवार को जीत मिली। राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को बड़ा आदेश दिया है। कंपनी को मृतक सौरभ सेलारका के परिवार को ब्याज सहित 1 करोड़ 21 लाख 72 हजार रुपए देने होंगे। फैसले के बाद कंपनी ने परिवार के खाते में 98 लाख 46 हजार रुपए जमा भी करा दिए हैं।
रायपुर निवासी सौरभ सेलारका ने साल 2009 में बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से “ड्रीम प्लान” पॉलिसी खरीदी थी। पॉलिसी 48 लाख 92 हजार रुपए की थी। 8 महीने तक किस्त भी जमा किए गए। लेकिन 2 दिसंबर 2009 को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद परिवार ने बीमा क्लेम के लिए आवेदन किया, लेकिन यहीं से संघर्ष शुरू हो गया।
मार्च 2010 में बीमा कंपनी ने दावा खारिज कर दिया। कंपनी का कहना था कि सौरभ ने पॉलिसी लेते समय अपनी बीमारी की जानकारी छिपाई थी। कंपनी ने आरोप लगाया कि सौरभ हाई ब्लड प्रेशर और वर्टिगो जैसी बीमारी का इलाज करा रहे थे। साथ ही आय को लेकर भी गलत जानकारी देने की बात कही गई।
मामले में सबसे बड़ा खुलासा राष्ट्रीय आयोग की सुनवाई के दौरान हुआ। जिस डॉक्टर के सर्टिफिकेट के आधार पर कंपनी ने क्लेम खारिज किया था, उसी डॉक्टर ने शपथ पत्र देकर कहा कि उन्होंने कभी सौरभ सेलारका का इलाज नहीं किया था। डॉक्टर ने बताया कि बीमा कंपनी का जांचकर्ता खुद को सौरभ बताकर उनके पास पहुंचा था और फर्जी तरीके से मेडिकल सर्टिफिकेट हासिल किया गया था।
बीमा कंपनी के दस्तावेजों के आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने 2014 में परिवार की शिकायत खारिज कर दी थी। आयोग ने माना था कि सौरभ ने बीमारी छिपाई थी। लेकिन पिता अरविंद सेलारका ने हार नहीं मानी। उन्होंने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में अपील की।
अरविंद सेलारका ने बताया कि राज्य आयोग से हार मिलने के बाद उन्होंने दिल्ली में अपील की। वहां करीब 13 साल तक कानूनी लड़ाई चली। इस दौरान उन्होंने लगातार दस्तावेज और सबूत जुटाए। आखिरकार राष्ट्रीय आयोग ने पूरे मामले की दोबारा सुनवाई की और बीमा कंपनी की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए।
राष्ट्रीय आयोग ने अपने फैसले में कहा कि बीमा कंपनी ने क्लेम खारिज करने के लिए संदिग्ध और अविश्वसनीय तरीकों का इस्तेमाल किया। आयोग ने इसे अनैतिक आचरण माना। आयोग ने साफ कहा कि कंपनी यह साबित नहीं कर पाई कि मृतक को पहले से कोई गंभीर बीमारी थी। केवल बीमा राशि अधिक होने के आधार पर संदेह करना उचित नहीं था।
राष्ट्रीय आयोग ने 11 मार्च 2026 को दिए फैसले में बीमा कंपनी को पूरी बीमा राशि के साथ 4 मार्च 2010 से भुगतान की तारीख तक 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का आदेश दिया। इसके बाद कुल राशि 1 करोड़ 21 लाख 72 हजार रुपए पहुंच गई। कंपनी ने अब तक परिवार को 98 लाख 46 हजार रुपए का भुगतान कर दिया है।
अरविंद सेलारका ने कहा कि बेटे को खोने का दुख सबसे बड़ा था। लेकिन उसके बाद बीमा कंपनी के रवैये ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि अगर वे हार मान लेते तो शायद कभी न्याय नहीं मिल पाता। उन्होंने लोगों से अपील की कि बड़ी कंपनियों के दबाव में आकर समझौता न करें।
अरविंद सेलारका ने कहा, “अगर आप सही हैं तो अंत तक लड़िए। बड़ी कंपनियों के सामने झुकिए मत। अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाइए। न्याय देर से मिला, लेकिन मिला जरूर।”
यह मामला अब उपभोक्ता अधिकारों और बीमा कंपनियों की जवाबदेही से जुड़ा बड़ा उदाहरण माना जा रहा है। फैसले ने साफ संदेश दिया है कि गलत तरीके से क्लेम खारिज करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई हो सकती है और पीड़ित परिवार लंबी लड़ाई के बाद भी न्याय हासिल कर सकता है।
यह मामला साबित करता है कि कॉर्पोरेट जगत के अन्याय के खिलाफ अगर सच्चाई और दृढ़ संकल्प के साथ लड़ा जाए, तो जीत निश्चित है। 16 साल लंबा संघर्ष और 1 करोड़ 21 लाख का ऐतिहासिक फैसला बीमा कंपनियों की मनमानी पर बड़ा प्रहार है। यह उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों
यह खबरें भी पढ़ें...
विधवा को 9 साल 4 महीने दर‑दर भटकाया, अब उपभोक्ता आयोग ने LIC पर लगाया जुर्माना
क्रेडिट कार्ड और लोन वसूली के दौरान धमकी मिले तो उपभोक्ता के पास हैं ये अधिकार
LIC ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, क्लेम खारिज करने पर उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला
रायपुर के मॉल्स में अब नहीं देने पड़ेंगे पार्किंग के पैसे, उपभोक्ता फोरम ने लगाई रोक
2009 में ली थी ड्रीम प्लान पॉलिसी
आरोप लगाकर ठुकराया क्लेम
पेश किया गया फर्जी सर्टिफिकेट
फिर दिल्ली में शुरू हुई नई लड़ाई
13 साल तक दिल्ली में लड़ते रहे केस
कंपनी ने अपनाए अनैतिक तरीकेः आयोग
2010 से ब्याज जोड़कर देने होंगे पैसे
नहीं टूटा पिता का हौसला
अगर सही हैं तो अंत तक लड़िए
उपभोक्ता अधिकारों की लड़ाई बनी मिसाल
TIMELINE
- 2009: सौरभ सेलारका ने बिरला सन लाइफ से 48 लाख 92 हजार की "ड्रीम प्लान" पॉलिसी ली।
- 2 दिसंबर 2009: हार्ट अटैक से सौरभ की दुखद मौत।
- मार्च 2010: बीमा कंपनी ने बीमारी छिपाने का आरोप लगाकर क्लेम खारिज किया।
- 2014: छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग ने कंपनी के दस्तावेजों के आधार पर परिवार की शिकायत खारिज की।
- 2014–2026: पिता अरविंद सेलारका ने हार नहीं मानी; दिल्ली राष्ट्रीय आयोग में अपील की और 13 साल केस लड़ा।
- सुनवाई के दौरान: खुलासा हुआ कि बीमा कंपनी ने फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट का इस्तेमाल किया था।
- 11 मार्च 2026: राष्ट्रीय आयोग ने कंपनी के तरीके को अनैतिक माना और ब्याज सहित भुगतान का ऐतिहासिक आदेश दिया।
- नतीजा: परिवार को 1 करोड़ 21 लाख का इंसाफ मिला
निष्कर्ष
यह खबरें भी पढ़ें...
क्रेडिट कार्ड और लोन वसूली के दौरान धमकी मिले तो उपभोक्ता के पास हैं ये अधिकार
LIC ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, क्लेम खारिज करने पर उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला
रायपुर के मॉल्स में अब नहीं देने पड़ेंगे पार्किंग के पैसे, उपभोक्ता फोरम ने लगाई रोक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari