गर्लफ्रेंड से मिलने आए बॉयफ्रेंड को बाप-बेटे ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तड़पकर मौत

Kanak Durga Jha | Sept 29, 2024, 14:27 IST
Share
father-son killed boyfriend came meet girlfriend jashpur
father-son killed boyfriend came meet girlfriend jashpur

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गर्लफ्रेंड से मिलने आए बॉयफ्रेंड को बाप-बेटे ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर गला घोंटकर मार डाला।

Jashpur Murder Case : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गर्लफ्रेंड से मिलने आए बॉयफ्रेंड को बाप-बेटे ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद आरोपियों ने जंगल में लाश को ठिकाने लगा दिया। इस वारदात बाप-बेटे के अलावा तीन लोग शामिल थे।

गर्लफ्रेंड से मिलने आया था बॉयफ्रेंड

मिली जानकारी के मुताबिक बॉयफ्रेंड बजरंग यादव ( उम्र -20 साल) अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था। इस दौरान दोनों को युवती के पिता और भाई ने साथ में देख लिया। इसके बाद बाप-बेटे और 2 अन्य लोगों के साथ मिलकर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मार डाला। यह पूरा मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है।

ये खबर भी पढ़िए... कार की टक्कर से 10 फीट ऊपर उछला 11वीं का छात्र... सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

युवक के शरीर पर चोट के निशान

दरअसल, लोटापानी निवासी जीवन यादव ने अपने बेटे बजरंग यादव के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर जांच में जुटी थी। इसके बाद पुलिस को युवक की खून से सनी लाश मिली थी। गले के पास नाखून से खरोंच के निशान, दोनों हाथों की अंगुलियों और कलाई के पास चोट के निशान हैं।

पहले बाइक मिली, फिर लाश बरामद

इस दौरान पुलिस को पता चला कि एक बाइक करडेगा चौकी क्षेत्र में 28 सितंबर को लावारिस हालत में मिली है। पुलिस बाइक के बारे में जानकारी जुटाई, तो बाइक बजरंग यादव की निकली। इसी बीच रंगाडीपा जंगल में बजरंग यादव की खून से सनी लाश भी मिली। कार्रवाई के दौरान खुलासा हुआ कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था।

युवक-युवती के प्रेम-प्रसंग के बारे में युवती के घरवालों को पता लग गया था। जिसके बाद गुस्से से बेकाबू होकर युवती के पिता और भाई ने युवक को जान से मार डाला। इसके बाद जंगल में लाश छिपा दी। मामले में पुलिस ने युवती के पिता और भाई समेत अन्य तीन लाेगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • crime news
  • Murder Case
  • Chhattisgarh  Murder
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • cg crime news
  • cg murder case
  • crime news today
  • chhattisgarh murder case
  • jashpur murder case
पितृपक्ष 2026: गया नहीं जा पाए, तो मध्य प्रदेश के इन घाटों पर करें पिंडदान तर्पण, पूर्वजों को मिलेगी शांति

By Kaushiki

पितृपक्ष 2026: गया नहीं जा पाए, तो मध्य प्रदेश के इन घाटों पर करें पिंडदान तर्पण, पूर्वजों को मिलेगी शांति
35 हजार की भीड़, 12 करोड़ रुपए की लैब; गृह मंत्री अमित शाह के सामने सिस्टम की कसौटी

By Ramanand Tiwari

35 हजार की भीड़, 12 करोड़ रुपए की लैब; गृह मंत्री अमित शाह के सामने सिस्टम की कसौटी
अनुपूरक बजट: मध्य प्रदेश सरकार की खर्चों पर सख्ती, मंत्रियों और अफसरों के नए वाहनों की खरीद पर लगी रोक

By Amresh Kushwaha

अनुपूरक बजट: मध्य प्रदेश सरकार की खर्चों पर सख्ती, मंत्रियों और अफसरों के नए वाहनों की खरीद पर लगी रोक
राजस्थान भर्ती परीक्षाओं की तारीखें बदली, CET और 5 अन्य परीक्षाएं नवंबर से फरवरी तक होंगी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान भर्ती परीक्षाओं की तारीखें बदली, CET और 5 अन्य परीक्षाएं नवंबर से फरवरी तक होंगी
3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, प्रदेश को कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

By Aman Vaishnav

3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, प्रदेश को कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और झारखंड रूट की कई ट्रेनें रद्द, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल

By Harrison Masih

CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और झारखंड रूट की कई ट्रेनें रद्द, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल
दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से शुरू करेंगे सनातन स्वाभिमान यात्रा, महाकाल की नगरी से अयोध्या तक निकालेंगे पदयात्रा

By Amresh Kushwaha

दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से शुरू करेंगे सनातन स्वाभिमान यात्रा, महाकाल की नगरी से अयोध्या तक निकालेंगे पदयात्रा