बिलासपुर नगर निगम में 77 लाख रुपए के एफडीआर घोटाले का पर्दाफाश
Kanak Durga Jha | Dec 10, 2024, 10:49 IST
FDR scam of Rs 77 lakh exposed in Bilaspur Municipal Corporation the sootr
बिलासपुर नगर निगम में 77 लाख रुपए के एफडीआर घोटाले का पर्दाफाश जिसमें ठेकेदार ने बिना काम किए एफडीआर की राशि निकाल ली। निगम अधिकारियों और बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से यह घोटाला हुआ।
बिलासपुर नगर निगम में स्मार्ट सिटी फंड के तहत77लाख रुपए की एफडीआर (फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद) के घोटाले का मामला सामने आया है। आरोप है कि कांग्रेस के एक नेता और ठेकेदार ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलीभगत कर बिना काम किए ही एफडीआर की राशि निकाल ली। यह मामला नगर निगम में नाली निर्माण कार्य के लिए जारी किए गए टेंडर से जुड़ा हुआ है, जिसमें ठेकेदार ने कम रेट पर टेंडर जमा किया था, लेकिन काम पूरा नहीं किया।
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा रिजल्ट जारी , टॉप-10 में केवल एक महिला
घोटाले के मुताबिक, कांग्रेस नेता और ठेकेदार कमल ठाकुर ने नाली निर्माण का कार्य प्राप्त करने के लिए कम रेट पर टेंडर भर दिया। हालांकि, वह काम को समय पर पूरा नहीं कर पाया। इसके बावजूद, ठेकेदार ने निगम अधिकारियों से मिलीभगत कर मौखिक रूप से टेंडर वापस ले लिया और कार्य छोड़ दिया। आमतौर पर इस स्थिति में एफडीआर की राशि नहीं दी जाती है, लेकिन ठेकेदार ने निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर ओरिजनल एफडीआर निकाल लिया और उसकी फोटो कॉपी जमा कर दी।
रानू साहू को करोड़ों रुपए देने वाले द्विवेदी को ED ने किया गिरफ्तार
इस घोटाले का खुलासा तब हुआ, जब नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार ने ठेकेदार को किसी दूसरे काम की जिम्मेदारी दी और पुराने टेंडर की जांच की। जांच में पाया गया कि ठेकेदार ने एफडीआर की असल राशि बैंक से निकाल ली थी, जबकि नियमों के अनुसार बैंक से एफडीआर की राशि केवल तभी निकाली जा सकती है जब काम पूरा हो चुका हो और निगम द्वारा एनओसी जारी की गई हो।
रायगढ़ के अक्षज दत्त शर्मा की NDA में 6 लाख स्टूडेंट्स में 32वीं रैंक
इस गड़बड़ी को लेकर हड़कंप मच गया और निगम के अधिकारियों ने मामले को रफादफा करने की कोशिश की। आखिरकार ठेकेदार पर16लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया और मामले को सुलझाने के प्रयास किए गए। साथ ही, बैंक की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं, क्योंकि नियम के मुताबिक बैंक को भी काम पूरा होने पर ही राशि जारी करनी चाहिए थी। निगम आयुक्त ने आरबीआई को पत्र लिखकर बैंक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच मैनेजर पर FIR, कस्टमर की पत्नी 80 लाख लेकर भागी
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा रिजल्ट जारी , टॉप-10 में केवल एक महिला
निगम अधिकारियों से मिलीभगत
रानू साहू को करोड़ों रुपए देने वाले द्विवेदी को ED ने किया गिरफ्तार
घोटाले का खुलासा
रायगढ़ के अक्षज दत्त शर्मा की NDA में 6 लाख स्टूडेंट्स में 32वीं रैंक
बैंक पर भी कार्रवाई की मांग
बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच मैनेजर पर FIR, कस्टमर की पत्नी 80 लाख लेकर भागी
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA