इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 3.5 करोड़ की वित्तीय अनियमितता का खुलासा
Krishna Kumar Sikander | Aug 13, 2025, 13:53 IST
Financial irregularities exposed Indira Gandhi Agricultural University the sootr
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में श्रमिकों के भुगतान में 3.5 करोड़ रुपये की अनियमितता का मामला सामने आया है। यह गड़बड़ी ऑडिट के दौरान उजागर हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन कई विभाग उचित जानकारी देने में असफल रहे।
छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बडी अनियमितता सामने आई है। विश्वविद्यालय में ऑडिट के दौरान मजदूरों के भुगतान में गडबडी मिली है। यह अनियमितता 3.5 करोड़ की है। इस मामले का पर्दाफाश होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में खलबली मच गई है। ऑडिट के बाद विभिन्न विभागों से जवाब मांगा गया, लेकिन कई विभाग स्पष्ट जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध कराने में असमर्थ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों को सोशल मीडिया पर चुप रहने का आदेश
सूत्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय में कृषि कार्यों के लिए बड़ी संख्या में मजदूरों की नियुक्ति की जाती है, जिन्हें नियमानुसार वेतन दिया जाता है। हालांकि, कुछ मजदूरों को कृषि कार्यों के बजाय अधिकारियों के निजी बंगलों पर काम करने के लिए नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, सौंदर्यीकरण के नाम पर भी 50 से अधिक मजदूरों को काम पर रखा गया है। इन मजदूरों के भुगतान में भारी गड़बड़ी की बात सामने आई है।
ये खबर भी पढ़ें... इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कई पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
ऑडिट के समय विश्वविद्यालय प्रशासन भुगतान से जुडे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। साथ ही उससे जुडी कोई जानकारी भी नहीं दे सका। तब ऑडिट टीम ने 3.5 करोड़ से अधिक की रकम के भुगतान पर प्रश्न चिन्ह लगाए। उठाए। इस मामले ने विश्वविद्यालय के कई विभागों को मुश्किल में डाल दिया है, क्योंकि कुछ विभाग जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं। इसके साथ ही, सुरक्षा के नाम पर भी पहले अनियमितताओं की शिकायतें मिल चुकी हैं।
ये खबर भी पढ़ें... इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए सत्र 2025-26 की काउंसलिंग शुरू,शेड्यूल जारी
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने एक बयान में कहा कि ऑडिट एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के कृषि फार्मों में बड़ी संख्या में मजदूर काम करते हैं और उन्हें नियमानुसार वेतन दिया जाता है। ऑडिट में उठाए गए सवालों का विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिखित रूप में जवाब दे दिया है।यह मामला विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब यह देखना बाकी है कि ऑडिट आपत्तियों के जवाबों के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।
ये खबर भी पढ़ें... RPSC सहायक कृषि अभियंता भर्ती : जानें आवेदन करने का सही तरीका, वन टाइम रजिस्ट्रेशन जरूरी
thesootrlinks
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय अनियमितता | Indira Gandhi Agricultural University
ये खबर भी पढ़ें... इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों को सोशल मीडिया पर चुप रहने का आदेश
मजदूरों के भुगतान में भारी गड़बड़ी
ये खबर भी पढ़ें... इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कई पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
कई विभागों को मुश्किल में डाला
ये खबर भी पढ़ें... इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए सत्र 2025-26 की काउंसलिंग शुरू,शेड्यूल जारी
कुलपति का बयान: ऑडिट सामान्य प्रक्रिया, जवाब दे दिया गया
ये खबर भी पढ़ें... RPSC सहायक कृषि अभियंता भर्ती : जानें आवेदन करने का सही तरीका, वन टाइम रजिस्ट्रेशन जरूरी
thesootrlinks
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय अनियमितता | Indira Gandhi Agricultural University
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman