धर्मांतरण विवाद में पास्टर समेत 7 के खिलाफ FIR, थाने के बाहर तनाव के बाद कार्रवाई

Krishna Kumar Sikander | Jul 02, 2025, 10:56 IST
Share
FIR against 7 including pastor in conversion dispute the sootr
FIR against 7 including pastor in conversion dispute the sootr

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में धर्मांतरण के आरोपों ने बड़ा तूल पकड़ लिया। तोरवा थाना क्षेत्र के केंवटपारा में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मसीही समुदाय पर हिंदुओं को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में धर्मांतरण के आरोपों ने बड़ा तूल पकड़ लिया। तोरवा थाना क्षेत्र के केंवटपारा में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मसीही समुदाय पर हिंदुओं को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग थाने पहुंचे, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस की मध्यस्थता के बाद पास्टर समेत 7 के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद मामला शांत हुआ।

ये खबर भी पढ़ें... धमतरी में धर्मांतरण के आरोपों ने पकड़ा तूल, हिंदू संगठनों का हनुमान चालीसा पाठ और प्रदर्शन

हिंदुओं के धर्मांतरण आरोप

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के आरोप पर हिन्दू संगठन का प्रदर्शन, बीजेपी कॉंग्रेस आमने-सामने

हिंदू संगठन को सूचना मिली थी कि पावर हाउस क्षेत्र में मसीही समुदाय के लोग हिंदुओं का धर्मांतरण करा रहे हैं। इसके विरोध में संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और नारेबाजी की। दूसरी ओर, मसीही समुदाय के लोग भी थाने पहुंचकर हिंदू संगठन पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों की भीड़ थाने के बाहर जमा हो गई, जिससे माहौल गहमागहमी भरा हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थाने को छावनी में तब्दील कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर घुमी धर्म और सियासत की धुरी

शिकायत के बाद दर्ज की गई प्राथमिकी

ये खबर भी पढ़ें... मतांतरण का आरोप, बजरंग दल ने पादरी को किया पुलिस के हवाले

पावर हाउस चौक निवासी प्रकाश सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि पास्टर विनय सिंह परिहार, मालती धीवर, पवन श्रीवास, हर्ष रजक, बादल, मधु धीवर और पुलू ने उन्हें पैसे का लालच देकर प्रार्थना भवन में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत FIR दर्ज की और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के आला अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस समय स्थिति नियंत्रण में है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

बिलासपुर धर्मांतरण विवाद | छत्तीसगढ़ धर्मांतरण | धर्मांतरण FIR | तोरवा थाना पथराव | पास्टर गिरफ्तार | पास्टर एफआईआर | Bilaspur Conversion Dispute | chhattisgarh conversion | Conversion FIR | Torwa Police Station | Pastor Arrested | Pastor FIR

Tags:
  • chhattisgarh conversion
  • छत्तीसगढ़ धर्मांतरण
  • तोरवा थाना पथराव
  • बिलासपुर धर्मांतरण विवाद
  • धर्मांतरण FIR
  • पास्टर गिरफ्तार
  • पास्टर एफआईआर
  • Bilaspur Conversion Dispute
  • Conversion FIR
  • Torwa Police Station
  • Pastor Arrested
  • Pastor FIR
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा