जिंदल कंपनी के लाइजनिंग अधिकारी सहित 4 पर FIR , रायगढ़ में की मारपीट

Marut raj | Dec 20, 2024, 19:30 IST
Share
FIR against Jindal Steel and Power Company liaisoning officer the sootr
FIR against Jindal Steel and Power Company liaisoning officer the sootr

FIR against Jindal company liaisoning officer in Raigarh : पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब 10 साल पहले जिंदल प्लांट के द्वारा जमीन का अधिग्रहण किया था। इसके एवज में पीड़ित परिवार के लोगों को नौकरी देने की बात कही गई थी, जो पूरी नहीं की गई।

FIR against Jindal company liaisoning officer in Raigarh : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मारपीट का केस सामने आया है। इसमें जिदंल फैक्ट्री के लाइजनिंग अधिकारी सहित चार लोगों पर FIR दर्ज की गई है। इन लोगों ने मिलकर चार युवकों की पिटाई कर दी। रोजगार की मांग करते हुए युवक धरना पर बैठे थे। उसी समय मारपीट की गई।

CBI को जांच करने के लिए राज्य सरकार की सहमति लेना जरूरी नहीं

जिंदल प्रोजेक्ट ऑफिस के पास दे रहे थे धरना

जानकारी के अनुसार धनागर गांव में रहने वाले देवा पटेल (21) ने कोतरा रोड थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया गया है कि उसके साथ गांव के ही विवेक शर्मा, प्रमोद पटेल, टीकम यादव गुरुवार की सुबह 8.30 बजे रोजगार की मांग करते हुए 49 जिंदल गेट, प्रोजेक्ट ऑफिस के पास धरने पर बैठे थे। इसी दौरान दोपहर करीबन 2 बजे जिंदल प्लांट के लाइजनिंग अधिकारी हेमंत वर्मा, अवधेश शुक्ला, नरेंद्र चंदेल, अशोक शर्मा चार पहिया वाहन से आए।

बोर्ड परीक्षाओं के बाद होंगे नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव, प्रशासक बैठेंगे

इस दौरान विवेक शर्मा ने उनकी गाड़ी रुकवाई। ऐसे में लाइजनिंग अधिकारी हेमंत वर्मा गुस्से में गाड़ी से उतर कर गाली गलौज करते हुए दादागिरी करने की बात कहते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। धरना पर बैठे विवेक शर्मा, टीकम यादव, प्रमोद पटेल ने बीच बचाव किया।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार लाइजनिंग अधिकारी के साथ आए अन्य जिंदलकर्मियों ने भी सभी युवकों के साथ मारपीट की। इससे देवा पटेल के बांए हाथ की कलाई व अन्य युवकों को भी चोट पहुंची।

ओबीसी आरक्षण नगरीय निकाय में नहीं मिला , सीएम साय की गृह नगर पालिका

जमीन अधिग्रहण के बदले नौकरी का वादा

देवा पटेल की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब 10 साल पहले जिंदल प्लांट के द्वारा उनके पूर्वजों की जमीन का अधिग्रहण किया था। उसके एवज में उन्हें नौकरी देने की बात कही गई थी। नौकरी नहीं मिलने से पूर्व में भी रोजगार की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया था, लेकिन हर बार आश्वसन मिला। नौकरी अब तक नहीं मिल सकी है। इस कारण कल फिर से अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था।

पंचायत चुनाव में आरक्षण की लॉटरी पर लगी रोक, आदेश जारी

Tags:
  • रायगढ़ न्यूज
  • रायगढ़ न्यूज इन हिंदी
  • जिंदल स्टील एंड पावर प्लांट छत्तीसगढ़
  • Jindal Steel and Power
  • CG Jindal Steel and Power Plant News
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज