open jail
राज्य की पहली ओपन जेल के नियम तैयार, जानें किन्हें रखा जाएगा
Harrison Masih | Aug 19, 2026, 20:31 IST
छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल
छत्तीसगढ़ में पहली बार बेमेतरा के ग्राम पथर्रा में ओपन जेल शुरू होने जा रही है। 200 कैदियों की क्षमता वाली इस जेल में अच्छे आचरण और कम सुरक्षा जोखिम वाले सजायाफ्ता कैदियों को रखा जाएगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- छत्तीसगढ़ में पहली बार ओपन जेल शुरू होगी।
- बेमेतरा के पथर्रा में 200 कैदियों की क्षमता होगी।
- अच्छे आचरण वाले कैदियों को ही प्रवेश मिलेगा।
- कैदी खेती, पशुपालन और जेल उद्योग में काम करेंगे।
- गंभीर अपराधों में सजा काट रहे कैदी पात्र नहीं होंगे।
यह प्रदेश में जेल सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
ओपन जेल क्या है?
इसका मकसद सिर्फ सजा काटना नहीं, बल्कि कैदी को काम, अनुशासन और जिम्मेदारी के जरिए समाज में वापस लौटने के लिए तैयार करना है।
इन कैदियों को नहीं भेजा जाएगा ओपन जेल
इसके अलावा राजद्रोह या राज्य के खिलाफ अपराध, सेना, नौसेना और वायुसेना से जुड़े अपराधों में दोषी कैदी भी इसके लिए पात्र नहीं होंगे।
कड़े कानूनों वाले कैदी भी होंगे बाहर
यह सूची साफ करती है कि केवल अपेक्षाकृत कम गंभीर मामलों के कैदी ही इस व्यवस्था के लिए पात्र होंगे।
ओपन जेल जाने का फैसला कौन करेगा
हर तीन महीने में पात्र कैदियों के नाम और रिकॉर्ड वाली सूची ओपन जेल के सुपरिंटेंडेंट को भेजी जाएगी। ओपन जेल के सुपरिंटेंडेंट जांच के बाद अपनी सिफारिश डीजी जेल एवं करेक्शनल सर्विसेज को भेजेंगे। इसके बाद एक कमेटी अंतिम फैसला करेगी।
ओपन जेल में कैदी क्या करेंगे
इन गतिविधियों से होने वाली आय राज्य सरकार के खाते में जमा की जाएगी। वहीं कैदियों के पुनर्वास और रोजगार संबंधी गतिविधियों के लिए विभागीय बजट से फंड दिया जाएगा।
गलती करने पर वापस भेजे जाएंगे सामान्य जेल
कैदी खुद भी आवेदन देकर वापस अपनी पुरानी जेल जाने की इच्छा जाहिर कर सकता है। अगर कोई कैदी मेडिकल कारणों से काम करने में सक्षम नहीं रहता, तो जेल मेडिकल अफसर की रिपोर्ट के आधार पर उसे वापस सामान्य जेल भेजा जा सकता है।
पैरोल की भी रहेगी व्यवस्था
कर्मचारियों की भी होगी अलग व्यवस्था
उनकी पदोन्नति और अन्य सेवा से जुड़ी प्रक्रियाएं भी मूल कैडर या सर्किल के अनुसार ही होंगी, यानी ओपन जेल में तैनाती से उनके करियर पर कोई अतिरिक्त असर नहीं पड़ेगा।
अब आगे क्या
आने वाले समय में यह देखा जाएगा कि यह मॉडल कितना कारगर साबित होता है और आगे प्रदेश के अन्य जिलों में भी ऐसी जेलें बनाई जाती हैं या नहीं।
ये खबरें भी पढ़ें...
ओपन जेल से कैदी जयपुर पहुंचे बर्थडे मनाने, क्लब में मनाया जन्मदिन, अंजाम खूनी
इलेक्ट्रोक्यूशन से हत्या की आरोपी केमिस्ट्री प्रोफेसर ममता पाठक ने की खुली जेल की मांग
आर्मी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, अब शुरू होगा फिजिकल टेस्ट
नर्सिंग ऑफिसर की हत्या कर मगरमच्छों वाली नदी में फेंका शव, लिव-इन पार्टनर ने रची साजिश, फिर दर्ज कराई गुमशुदगी
By Manya Jain
MP में गहराया बिजली का संकट: 17 हजार मेगावाट पार डिमांड, किसानों के सामने आई सिंचाई की परेशानी
By Manya Jain
मंत्री झाबर सिंह खर्रा की भाभी का टिकट भाजपा से कटा, बेटे ने पहले ही भर दिया था निर्दलीय पर्चा
By Ashish Bhardwaj
इंदौर में RSS का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, जुटेंगे 1 लाख स्वयंसेवक, भागवत समेत 450 से ज्यादा पदाधिकारी आएंगे
By Sanjay Gupta
दुर्ग के भारती आयुर्वेद कॉलेज को BAMS की सीटों पर काउंसलिंग की अनुमति, दाखिले के लिए लेनी होगी अलग मंजूरी
By Harrison Masih
डीएवीवी इंदौर में गर्भ संस्कार में होगा PG डिप्लोमा: जुलाई 2027 से शुरू हो सकता है कोर्स; पहले बैच में 30 सीटें
By Arohi Raj
राजस्थान में वोटर लिस्ट अपडेट होगी, 18 साल के युवाओं को भी मौका; अब तक 4.80 लाख आवेदन
By Ashish Bhardwaj