फ्लोरा मैक्स ठगी केस में एजेंट की मौत , 80 महिलाओं से कराई थी रकम जमा

Marut raj | Nov 29, 2024, 13:50 IST
Share
flora max fraud case the sootr
flora max fraud case the sootr

flora max fraud case में कंपनी के डायरेक्टर अखलेश सिंह और केयर टेकर मया राम साहू सहित 10 महिलाओं को पुलिसन ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही कंपनी का ऑफिस सील कर दिया गया है।

flora max fraud case : फ्लोरा मैक्स ठगी केस में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। छत्तीसगढ़ में करीब 150 करोड़ की ठगी के मामले से जुड़ी महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। कंपनी ने आत्मनिर्भर बनाने का झांसा देकर करीबन 50 हजार महिलाओं को के साथ ठगी की है। मृतक भगवती बाई ( 30 ) ने कंपनी में 80 महिलाओं को जोड़ा था, जिन्होंने बाद में कंपनी में पैसे जमा किए। वह कोरबा जिले के करतला के सकदुकला की रहने वाली थी। भगवती बाई की मौत को कंपनी के फ्रॉड से जोड़कर देखा जा रहा है।

ठगी के खुलासे के बाद चल रही थी परेशान

भगवती बाई ठगी के खुलासे के बाद से परेशान चल रही थी। वह कुछ दिन से बीमार थी। इसने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि इस मामले में कंपनी के डायरेक्टर अखलेश सिंह और केयर टेकर मया राम साहू सहित 10 महिलाओं को पुलिसन ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही कंपनी का ऑफिस सील कर दिया गया है। ठगी की शिकार महिलाओं ने गुरुवार को सीएम हाउस में पहुंचकर पैसे वापिस दिलाने की गुहार लगाई थी।

टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला

एक और कैबिनेट मंत्री का बदला घर... अब रायपुर नहीं यहां मिलने जाना होगा

ऐसे की 150 करोड़ रुपए की ठगी

फ्लोरा मैक्स के नाम से शातिर ने अपनी एक फर्जी कंपनी खोल ली। इसके बाद महिलाओं को आजीविका दिलाने के नाम पर ठगी करने लगा। निवेश के नाम पर ठग ने महिलाओं से पैसे वसूलता रहा। इसके लिए ठग ने महिलाओं को निजी फाइनेंस कंपनियों व बैंक से 30-30 हजार रुपए का लोन भी दिलवाया था। जब महिलाओं ने लोग लेकर पैसा दिया तो ठग ने कंपनी को बड़ा नुकसान होने का हवाला दे दिया। इसके बाद शातिर ने महिलाओं को पैसा देना बंद कर दिया।

पुलिस को सुनाई झूठी कहानी

महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने सीतामढ़ी निवासी अखिलेश सिंह को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। जांच के दौरान शातिर ने पुलिस को झूठी कहानी सुनाने लगा। आरोपी ने बताया कि, उसके कंपनी की एक महिला 40 रुपए लेकर फरार हो गई। इसी तरह कंपनी के कुछ अन्य लोग घोटाला करके पैसा लेकर भाग गए। बड़ा घोटाला होने की वजह से उसकी कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ।

दुर्ग से हैदराबाद के लिए नहीं बनेगी सड़क, 45000 करोड़ रुपए की थी लागत

एक पंचायत ऐसी...जहां सांय-सांय बदल रहे सरपंच, चार साल में चार बार शपथ

पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने डायरेक्टर अखिलेश के भाई, कैशियर मयाराम साहू समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी में क्कुह महिलाएं भी शामिल हैं। बता दें कि चांपा में फ्लोरा मैक्स की तरह और कई ऐसी संस्थाएं हैं, जिनका आरबीआई से कोई संबंध नहीं है। लेकिन, आरबीआई से लेन-देन का दावा करके फाइनेंस-लोन के नाम पर खुलेआम ठगी कर रहे हैं।

FAQ

  1. फ्लोरा मैक्स ठगी का मामला क्या है ?
    फ्लोरा मैक्स नाम की फर्जी कंपनी ने 50 हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार दिलाने का झांसा देकर 150 करोड़ रुपए की ठगी की। कंपनी ने महिलाओं से पैसे जमा करवाने के लिए निजी फाइनेंस कंपनियों और बैंकों से 30-30 हजार रुपए के लोन दिलवाए और फिर पैसा वापस देने से मना कर दिया।
  2. भगवती बाई की मौत का इस मामले से क्या संबंध है ?
    भगवती बाई ने कंपनी में करीब 80 महिलाओं को जोड़ा था। ठगी का खुलासा होने के बाद वह मानसिक तनाव में थी और बीमार चल रही थी। उसकी संदिग्ध हालत में मौत को इस ठगी से जोड़कर देखा जा रहा है।
  3. पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की है ?
    पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर अखिलेश सिंह, केयर टेकर मया राम साहू, और अन्य 10 महिलाओं समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। कंपनी का ऑफिस सील कर दिया गया है, और मामले की गहन जांच जारी है।


Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • कोरबा न्यूज
  • कोरबा न्यूज इन हिंदी
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • flora max fraud case
  • फ्लोरा मैक्स ठगी केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच