फ्लोरा मैक्स के एजेंट ने की आत्महत्या , कंपनी की धोखाधड़ी ने ली जान
flora max scam : फ्लोरा मैक्स कंपनी के भाग जाने से सभी महिलाएं नीरा साहू और उनके पति संतोष साहू को पैसा लौटाने की बात करते थे। इस तंगी से तंग आकर संतोष साहू ने कीटनाशक दवा पी ली।
flora max scam : फ्लोरा मैक्स कंपनी के एक एजेंट ने अपनी जान दे दी है। उसे इलाज के लिए बीडीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की है। फलोरा मैक्स कंपनी धोखाधड़ी केस में यह दूसरी मौत है। इससे पहले एक महिला एजेंट की भी सदमे की वजह से जान चली गई थी।
जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम संतोष साहू था। वह दारंग गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि संतोष साहू और उसकी पत्नी नीरा साहू फ्लोरा मैक्स कंपनी में एजेंट के रूप में काम करते थे। इस कंपनी ने आस पास के क्षेत्रों के हजारों महिलाओं से 30 -30 हजार रुपए लेकर धोखाधड़ी की।
पैसा लेने के बाद कंपनी के डायरेक्टर सहित अन्य कर्मचारी ऑफिस में ताला लगाकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार इसके बाद महिलाएं संतोष और उसकी पत्नी को पैसे वापस करने के लिए तंग करते थे। इसी से परेशान होकर उसने जहर खा लिया।
जानकारी के अनुसार कंपनी के भाग जाने से सभी महिलाएं नीरा साहू और संतोष साहू को पैसा लौटाने की बात करते थे। इस तंगी से तंग आकर संतोष साहू ने कीटनाशक दवा पी लिया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए बीडीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
संतोष साहू ने आत्महत्या इसलिए की क्योंकि फ्लोरा मैक्स कंपनी ने धोखाधड़ी करते हुए हजारों महिलाओं से 30-30 हजार रुपए लिए और भाग गई। कंपनी के फरार होने के बाद महिलाएं संतोष साहू और उनकी पत्नी नीरा साहू पर पैसा लौटाने का दबाव बना रही थीं। इसी मानसिक तनाव से परेशान होकर संतोष साहू ने कीटनाशक दवा पी ली।
फ्लोरा मैक्स कंपनी का धोखाधड़ी मामला क्या है ?
फ्लोरा मैक्स कंपनी ने जांजगीर-चांपा और आसपास के क्षेत्रों की हजारों महिलाओं से 30-30 हजार रुपए इकट्ठा किए और उसके बाद कंपनी के डायरेक्टर और कर्मचारी ऑफिस में ताला लगाकर फरार हो गए। इसके बाद एजेंटों पर पैसा लौटाने का दबाव बनाया गया।
संतोष साहू के इलाज के दौरान क्या हुआ और पुलिस ने क्या कार्रवाई की ?
संतोष साहू को जहर खाने के बाद बीडीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।