इंद्रावती टाइगर नेशनल पार्क को फोर्स ने चारों ओर से घेरा... अब मारे जाएंगे नक्सली लीडर

Kanak Durga Jha | Jun 08, 2025, 14:48 IST
Share
Force surrounded Indravati Tiger National Park all sides Naxal leaders killed
Force surrounded Indravati Tiger National Park all sides Naxal leaders killed

इंद्रावती टाइगर नेशनल पार्क में फोर्स ने बड़े नक्सलियों को घेरा हुआ है । जवान पिछले तीन दिनों से यहां ऑपरेशन लांच किए हुए है जवानों ने यहां सुधाकर सहित कई बड़े नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

बीजापुर इंद्रावती टाइगर रिजर्व में फोर्स ने बड़े नक्सलियों को घेरा हुआ है जवान पिछले तीन दिनों से यहां ऑपरेशन लांच किए हुए है जवानों ने यहां सुधाकर सहित कई बड़े नक्सलियों को ढेर कर दिया है इसके अलावा हिड़मा, पापा राब जैसे बड़े लीडर्स को फोर्स ने घेर रखा है। जंगल के सूत्रों ने बताया कि नक्सली इस साल जनपितुरी सप्ताह का आयोजन इंद्रावती टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क के एरिया के अलग-अलग गांवों में होना था।

ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त

नेशनल पार्क एरिया में फोर्स की एंट्री

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी बड़े लीडर्स को बुलाया गया था। यही कारण था कि सुधाकर छुट्टी से लौटने के बाद सीधे नेशनल पार्क एरिया में पहुंचा। नक्सली हर साल जनपितुरी सप्ताह अबूझमाड़ में मनाते थे, इस साल नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ में फोर्स का दबाव काफी ज्यादा है। ऐसे में कार्यक्रम को टाइगर रिजर्व एरिया में शिफ्ट किया गया था नक्सलियों को उम्मीद थी कि फोर्स रिजर्व फारेस्ट एरिया की तरफ मूवमेंट नहीं करेगी इसके पीछे का बड़ा कारण यह भी था कि इस इलाके में फोर्स का एक भी कैंप नहीं है और पूरा इलाका घने जंगलों, जहरीले सांपों और जंगली जानवरों से भरा पड़ा है। ऐसे में बारिश के दौरान यहां फोर्स की मूवमेंट की उम्मीद कम थी लेकिन नक्सलियों के जमावड़े की जानकारी फोर्स को मिल गई और फोर्स ने यहां ऑपरेशन लांच कर दिया।

ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों ने इंडियन आर्मी की ली जान... NIA ने पेश की चार्जशीट

सूत्र बता रहे हैं कि फोर्स ने माड़वी हिड़मा, पापा राव, प्रकाश जैसे कई बड़े नक्सली लीडर और कैडर्स को घेर रखा है। फोर्स लगातार इनका पीछा कर रही है और रुक-रुककर मुठभेड़ हो रही है। माना जा रहा है कि यहां कम से कम पांच सीसी मेंबर और इतने ही डीवीसी रैंक के नक्सली लीडर फोर्स की घेराबंदी में फंस गए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...अ से असलहा और ब से बंदूक पढ़ाता था... नक्सली लीडर ऐसे करता था बच्चों का माइंड वॉश

हर साल 5 से 11 जून तक चलता है जनपितुरी सप्ताह

नक्सली हर साल 5 से 11 जून तक जनपितुरी सप्ताह मनाते हैं। पूरे सप्ताह अलग-अलग इलाकों और गांवों में अपने मारे गए साथियों की याद में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित करते हैं। इन सभाओं में वे अपने लीडर्स को वीर पुरुष बताते हुए जनता के लिए अपनी जान का बलिदान देने वाला बताते हैं। इस सप्ताह के दौरान नक्सली कोर इलाकों में बैठक करके नई रणनीतियां बनाते हैं। इसके साथ ही संगठन को मजबूत करने की भी तैयारी है। माओवादी जनरितु‌ः सप्ताह के दौरान छोटी बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में भी रहते हैं। इसके अलावा बताने की कोशिश करते हैं कि उनके प्रभाव वाले इलाके में जनता उनके साथ है।

ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों के आखिरी दिन... फोर्स के टारगेट पर अब बड़े नक्सली

CG Naxal News | cg naxal terror

Tags:
  • बीजापुर इंद्रावती टाइगर रिजर्व
  • अबूझमाड़
  • नक्सल प्रभावित अबूझमाड़
  • CG Naxal News
  • cg naxal terror
  • माड़वी हिड़मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती