छत्तीसगढ़ वन विभाग में 22 डिप्टी रेंजर बने रेंजर, जल्द जारी होगी नई सूची
VINAY VERMA | Jul 29, 2026, 19:31 IST
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बंपर प्रमोशन
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 22 डिप्टी रेंजरों को पदोन्नति देकर रेंजर बना दिया है। सभी को लेवल-09 वेतनमान का लाभ मिलेगा। नई पदस्थापना सूची अलग से जारी होगी। बस्तर और बिलासपुर संभाग के कई अधिकारियों को प्रमोशन मिला है।
Raipur : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने लंबे इंतजार के बाद वन महकमे में पदोन्नति का बड़ा आदेश जारी कर दिया है। शासन ने 22 डिप्टी रेंजर)को पदोन्नत कर रेंजर बना दिया है।। पदोन्नति के साथ अब सभी अधिकारियों को पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स लेवल-09 (वेतन बैंड ₹9300-34800, ग्रेड पे ₹4300) का लाभ मिलेगा।
पदोन्नति के बाद अब इन अधिकारियों के कंधों पर वन संरक्षण, अवैध कटाई पर रोक, वन्यजीव सुरक्षा और क्षेत्रीय प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी होगी। विभाग ने साफ कर दिया है कि फिलहाल केवल पदोन्नति आदेश जारी किया गया है। इन अधिकारियों की नई पोस्टिंग का आदेश अलग से जारी होगा। यानी कौन किस वनमंडल की कमान संभालेगा, इसका फैसला अभी बाकी है।
इस सूची में बस्तर संभाग के कई अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। दंतेवाड़ा की सावित्री दुर्गम, पूर्व भानुप्रतापपुर के महेश राम देहारी, केशकाल के गोपाल चंद्र विश्वकर्मा, कांकेर के मनीष कुमार जैन और कलेश्वर निषाद, कोण्डागांव के विनोद कुमार शर्मा, पीला राम दीवान और रत्तूराम नेताम, नारायणपुर के कनेर सिंह नाग भी रेंजर बन गए हैं। इससे बस्तर क्षेत्र में अनुभवी अधिकारियों को नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलेगी।
बिलासपुर संभाग के अधिकारियों को भी इस पदोन्नति में बड़ी हिस्सेदारी मिली है। परदेशी लाल नायक, राम बनवास खैरवार, रामकुमार नेताम, झल्ली मार्को और अनुसूचित विस्तार सामान्य वन बिलासपुर के अशोक कुमार म रावी को पदोन्नतिमिली है। वहीं कटघोरा के रविशंकर धनुवार और सरवन राम कोर्राम, मुंगेली के पदुम सिंह गोड़ (नेताम) तथा टेकूराम कोलाम, धरमजयगढ़ के भरत सिंह धोबा, कोरबा के धमेन्द्र चौहान और कुशल सिंह राठिया, जबकि लोरमी वनमंडल के यशवंत कुमार श्यामले भी रेंजर बनाए गए हैं।
वन विभाग के भीतर अब सबसे ज्यादा नजर आगामी पदस्थापना सूची पर रहेगी। पदोन्नति के बाद कौन अधिकारी किस संवेदनशील वनमंडल में तैनात होगा, यह आने वाले दिनों में तय होगा। माना जा रहा है कि नई पोस्टिंग के साथ कई वनमंडलों में प्रशासनिक फेरबदल भी देखने को मिल सकता है। फिलहाल विभाग ने पदोन्नति का रास्ता साफ कर दिया है, लेकिन असली तस्वीर तब सामने आएगी जब नई जिम्मेदारियों के साथ पोस्टिंग आदेश जारी होंगे।
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा खेल! विधानसभा और RTI के आंकड़ों में भारी अंतर
छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, सरगुजा-बिलासपुर संभाग में बाढ़ का खतरा
बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में नगरीय निकायों में मनोनीत हुए एल्डरमैन
Dantewada Naxal Surrender: दंतेवाड़ा में सबसे बड़ी सफलता,एकसाथ 71 नक्सलियों ने किया सरेंडर
नई जिम्मेदारी
बस्तर को बड़ा लाभ
बिलासपुर संभाग भी आगे
पोस्टिंग पर नजर
FAQ
- वन विभाग में किन पदों पर प्रमोशन हुआ है?
वन विभाग ने 22 डिप्टी रेंजरों को प्रमोट कर रेंजर पद की जिम्मेदारी दी है। - किन क्षेत्रों के अधिकारियों को प्रमोशन मिला है?
बस्तर और बिलासपुर संभाग के कई अधिकारियों सहित अन्य वन क्षेत्रों के डिप्टी रेंजरों को पदोन्नति मिली है। - प्रमोशन के बाद अधिकारियों की जिम्मेदारी क्या होगी?
रेंजर के रूप में अधिकारी वन संरक्षण, अवैध कटाई रोकने, वन्यजीव सुरक्षा और क्षेत्रीय प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
यह खबरें भी पढ़े....
छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, सरगुजा-बिलासपुर संभाग में बाढ़ का खतरा
बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में नगरीय निकायों में मनोनीत हुए एल्डरमैन
Dantewada Naxal Surrender: दंतेवाड़ा में सबसे बड़ी सफलता,एकसाथ 71 नक्सलियों ने किया सरेंडर
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel