छत्तीसगढ़ में वन विभाग की टीम पर हमला, डिप्टी रेंजर समेत 4 घायल

Krishna Kumar Sikander | Jun 22, 2025, 16:46 IST
Share
marutForest department team attacked in Chhattisgarh the sootr raj - 2025-06-22T164615.425
marutForest department team attacked in Chhattisgarh the sootr raj - 2025-06-22T164615.425

छत्तीसगढ़ के बालोद में माफियाओं के बढ़ते हौसलों ने एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। डौंडी वन परिक्षेत्र के पेवारी गांव में पर्रकुलेशन टैंक का निरीक्षण करने पहुंची वन विभाग की टीम पर 50 से 60 ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में माफियाओं के बढ़ते हौसलों ने एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। डौंडी वन परिक्षेत्र के पेवारी गांव में पर्रकुलेशन टैंक का निरीक्षण करने पहुंची वन विभाग की टीम पर 50 से 60 ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें डिप्टी रेंजर सहित चार वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले में कक्ष क्रमांक 156 में कार्यरत 5-7 महिलाओं को भी चोटें आईं, जिसके बाद वन विभाग की टीम को जान बचाकर भागना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें... धमतरी में अवैध रेत खनन, खनन से रोका तो रेत माफिया ने ऑपरेटर को मारा चाकू

ग्रामीणों ने अचानक बोला हमला

वन विभाग की टीम में डिप्टी रेंजर, वनपाल, दो फॉरेस्ट गार्ड, ड्राइवर और दो चौकीदार शामिल थे। यह टीम पेवारी गांव में जल संरक्षण टैंक का निरीक्षण करने पहुंची थी। इस दौरान अचानक ग्रामीणों ने संगठित होकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस हमले को माफियाओं के बढ़ते दबदबे से जोड़कर देखा जा रहा है, जो सरकारी कार्यों में बाधा डालने और प्रशासन को चुनौती देने से नहीं हिचक रहे।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में खनिज और रेत खनन माफियाओं का आतंक

घायल वनकर्मियों का इलाज जारी

घायल वनकर्मियों को तत्काल डौंडी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। वन विभाग ने इस घटना के खिलाफ डौंडी थाने में हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेंज अफसर जीवन भोंडेकर ने बताया, "हमारी टीम नियमित निरीक्षण के लिए पहुंची थी, लेकिन ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

ये खबर भी पढ़ें... खनिज माफिया ने मुखबिरी के शक में खंभे से बांधकर युवक को पीटा

वनकर्मियों पर जबरन वृक्षारोपण का आरोप

उधर, ग्रामीणों ने भी वनकर्मियों पर छेड़छाड़ और जबरन वृक्षारोपण जैसे आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करने की कोशिश की, लेकिन बाद में वे लौट गए। कुछ स्थानीय सूत्रों का दावा है कि इस हमले के पीछे अवैध खनन या अन्य माफिया गतिविधियों से जुड़े तत्वों का हाथ हो सकता है, जो वन विभाग की सख्ती से नाराज थे।

ये खबर भी पढ़ें... हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई न होने पर जताई कड़ी नाराजगी

क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

प्रशासन के सामने अब सवाल यह है कि माफियाओं के खिलाफ ठोस कार्रवाई कैसे सुनिश्चित की जाए। इस घटना ने क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है, और पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच में जुट गई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डौंडी क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

घटना माफियाओं के बुलंद हौसलों का उदाहरण

यह घटना छत्तीसगढ़ में माफियाओं के बुलंद हौसलों का ताजा उदाहरण है। हाल के दिनों में रेत माफिया, लकड़ी माफिया और अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त तत्वों द्वारा सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमले की घटनाएं बढ़ी हैं। राजनांदगांव में रेत माफियाओं द्वारा ग्रामीणों पर गोलीबारी और कोंडागांव में पत्रकारों पर हमले जैसे मामले भी सामने आ चुके हैं।

thesootr links
• मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







छत्तीसगढ़ वन विभाग | छत्तीसगढ़ में वन विभाग की टीम | छत्तीसगढ़ में वन विभाग की टीम पर हमला | हमले में डिप्टी रेंजर समेत 4 घायल | Forest department Chhattisgarh | Chhattisgarh Forest Department | Forest department team attacked in Chhattisgarh





Tags:
  • Chhattisgarh Forest Department
  • छत्तीसगढ़ वन विभाग
  • छत्तीसगढ़ में वन विभाग की टीम
  • छत्तीसगढ़ में वन विभाग की टीम पर हमला
  • हमले में डिप्टी रेंजर समेत 4 घायल
  • Forest department Chhattisgarh
  • Forest department team attacked in Chhattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा