भूपेश बघेल का दावा, मोदी-शाह ने दिया पार्टी जॉइन करने का ऑफर, जबाब नहीं दिया तो...
Aman Vaishnav | Feb 11, 2026, 14:23 IST
former chief minister bhupesh baghel bjp offer reveal
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से उन्हें पार्टी जॉइन करने का ऑफर मिला था। बघेल ने ये भी बताया कि इसका जवाब न देने के बाद उनके घर पर लगातार छापे भी पड़े। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़ें।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक दावा किया है। बघेल ने कहा कि उन्हें भाजपा से पार्टी जॉइन करने का ऑफर मिला था। जब उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया तो इसके बाद उनके घर पर लगातार छापे पड़ने लगे। ये बयान उन्होंने सीनियर एडवोकेट और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में दिया है।
भूपेश बघेल ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें एक-दो बार मिलने के लिए बुलाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बात करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया था।
शुरुआत में समझ नहीं आया कि उन्हें क्यों बुलाया जा रहा है। बाद में एहसास हुआ कि जब भी वे इन मुलाकातों से लौटते, कुछ ही दिनों में उनके यहां छापा पड़ जाता था।
भूपेश बघेल ने बताया कि जब भी मुलाकात होती थी, तो उनसे पूछते थे कि उनके खिलाफ कौन-कौन से केस चल रहे हैं। कौन से अधिकारी उन पर भरोसा करते हैं और कैसे मदद की जा सकती है। इस पर उनका कहना था कि वे विपक्ष में हैं और विपक्ष का काम सरकार की आलोचना करना होता है। ये काम वे करते रहेंगे। फिर भी जब मदद की बात होती थी तो उन्हें हैरानी होती थी। पूर्व सीएम ने बताया कि वो अपनी बात कहकर वापस लौट आते थे। लौटने के आठ से दस दिन के अंदर फिर से छापा पड़ जाता था।
एक बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके कहा आपने मदद करने का वादा किया था। मेरे यहां तो फिर से छापा पड़ गया। इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अधिकारियों से बात करेंगे।
भूपेश बघेल ने कहा कि शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आया था कि उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए बुलाया जा रहा है।
कभी सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा गया। बाद में यह बात साफ हो गई कि वे कोई वादा किए बिना ही लौट जाते थे। इसी वजह से उनके यहां छापे मारे जाते थे।
ये खबरें भी पढ़िए...
भूपेश बघेल सरकार ने माओवादी आतंक को संरक्षण दिया, शाह बोले- 31 मार्च से पहले देश पूरी तरह नक्सल मुक्त
छत्तीसगढ़ न्यूज: फिर खुलेगा भूपेश बघेल से जुड़ा सीडी कांड, सेशन कोर्ट ने मंजूर की CBI की रिव्यू याचिका
सहकारिता सम्मेलन में होगी एमपी की समीक्षा, अमित शाह होंगे शामिल
जापान की नई पीएम ताकाइची ने मोदी को कहा धन्यवाद, मजबूत संबंधों की जताई प्रतिबद्धता
मुलाकात के बाद छापा पड़ जाता: बघेल
शुरुआत में समझ नहीं आया कि उन्हें क्यों बुलाया जा रहा है। बाद में एहसास हुआ कि जब भी वे इन मुलाकातों से लौटते, कुछ ही दिनों में उनके यहां छापा पड़ जाता था।
कौन कौन से केस चल रहे हैं?
आठ से दस दिन में छापा
एक बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके कहा आपने मदद करने का वादा किया था। मेरे यहां तो फिर से छापा पड़ गया। इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अधिकारियों से बात करेंगे।
भूपेश बघेल बोले- बाद में आया समझ
कभी सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा गया। बाद में यह बात साफ हो गई कि वे कोई वादा किए बिना ही लौट जाते थे। इसी वजह से उनके यहां छापे मारे जाते थे।
ये खबरें भी पढ़िए...
भूपेश बघेल सरकार ने माओवादी आतंक को संरक्षण दिया, शाह बोले- 31 मार्च से पहले देश पूरी तरह नक्सल मुक्त
छत्तीसगढ़ न्यूज: फिर खुलेगा भूपेश बघेल से जुड़ा सीडी कांड, सेशन कोर्ट ने मंजूर की CBI की रिव्यू याचिका
सहकारिता सम्मेलन में होगी एमपी की समीक्षा, अमित शाह होंगे शामिल
जापान की नई पीएम ताकाइची ने मोदी को कहा धन्यवाद, मजबूत संबंधों की जताई प्रतिबद्धता
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari