छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता का निधन, लंबे समय से बीमार थे नंद कुमार बघेल
Pratibha Rana | Jan 08, 2024, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता का निधन, लंबे समय से बीमार थे नंद कुमार बघेल
नंदकुमार बघेल का आज सुबह निधन हो गया है। उन्होंने सुबह 6 बजे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बालाजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेक कुर्मी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं।
शिवम दुबे, Raipur. छत्तीसगढ़ में नंद कुमार बघेल का निधन हो गया है। नंदकुमार बघेल छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता थे। नंदकुमार बघेल का आज सुबह निधन हो गया है। उन्होंने सुबह 6 बजे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बालाजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेक कुर्मी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। नंदकुमार बघेल पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रायपुर के बालाजी अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर इस बात की सूचना दी है।
![WhatsApp Image 2024-01-08 at 10.48.32 AM.jpeg]()
बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। पिता के निधन की सूचना मिलने पर वह आज दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली से राजधानी रायपुर वापस लौटेंगे। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर अपने पिता नंदकुमार बघेल के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा कि "दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है। अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है। मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा।"
नंद कुमार बघेल का सार्वजनिक और सामाजिक जीवन भूपेश बघेल के राजनीतिक जीवन के बहुत पहले का है। वे लगातार ओबीसी और दलित-आदिवासी तबकों के हक के लिए लड़ते रहे। वह हिंदू समाज के एक समाज व्यवस्था के खिलाफ बहुत आक्रामक तेवरों के साथ काम करने वाले नेता थे और अपनी ब्राह्मण विरोधी किताब के लिए और बयानों के लिए उन्हें जेल भी हुई है। वह ऐसे समय गिरफ्तार करके जेल भेजे गए जब भूपेश बघेल जोगी सरकार में मंत्री थे, और एक बार भूपेश बघेल मुख्यमंत्री थे। नंदकुमार बघेल लगातार लिखते थे और देशभर का दौरा करके ओबीसी और दलित-आदिवासी तबकों के बीच काम करते रहे हैं।
WhatsApp Image 2024-01-08 at 10.48.32 AM.jpeg
पूर्व सीएम का X पर पोस्ट
कौन थे नंदकुमार बघेल?
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava