पूर्व गृहमंत्री की चेतावनी, कलेक्टर को नहीं हटाया तो धरने पर बैठ जाउंगा, ननकीराम कंवर ने सीएम को लिखा पत्र
VINAY VERMA | Sept 22, 2025, 22:26 IST
nankiram-kanwar
पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत को हिटलर की तरह काम करने वाला बताया और उन्हें हटाने की मांग की। कंवर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कलेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की शिकायत की।
सीजी न्यूज: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कँवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत को हिटलर की तरह काम करने वाला बताया है। उन्होंने सूबे के मुखिया विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कलेक्टर को हटाने की मांग की है। पत्र में पूर्व गृहमंत्री ने लिखा है कि अजीत बसंत के खिलाफ सैकड़ों भ्रष्टाचार के मामले हैं। अगर कलेक्टर को तीन दिन के भीतर नहीं हटाया गया तो ननकी राम कंवर शासन-प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ जाएंगे और इसके लिए सरकार और प्रशासन जिम्मेदार होंगे।
ननकीराम ने कलेक्टर बसंत पर डीएमएफ की राशि में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया है। इसके अलावा 40 हजार स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ अरबों रुपये की ठगी, मालगांव व रलिया में करोड़ों रुपये का फर्जी मुआवजा शामिल है। ननकी राम ने सीएस, डीजीपी से इसकी जांच की मांग की है।
ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारियों की वेतन वृद्धि को मंजूरी: जानिए अब कितनी मिलेगी सैलरी...
ये भी पढ़ें...शारदीय नवरात्रि पर छत्तीसगढ़ के शक्ति पीठों में भक्ति का माहौल,श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम
ननकी राम कंवर ने प्रदेश भाजपाध्यक्ष किरणदेव सिंह और संगठन महामंत्री पवन साय को भी पत्र भेजकर कलेक्टर के खिलाफ शिकायत की है। ननकीराम कँवर ने कलेक्टर अजीत बसंत पर कई भ्रष्टाचार के मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है, और कहा है कि कलेक्टर को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
ये भी पढ़ें...अब छत्तीसगढ़ में ड्रोन से होगी रेत खदानों की निगरानी, अवैध खनन रोकने सरकार की योजना
ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ के प्रभतेज भाटिया का हुआ प्रमोशन, BCCI का ज्वाइंट सेक्रेटरी बनना तय
कलेक्टर ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को एक फेसबुक पोस्ट को लेकर नोटिस जारी किया था। कलेक्टर ने कहा था कि पोस्ट से शासन और प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है और यह सामाजिक वर्गों के बीच विद्वेष फैलाने की मंशा रखता है इसलिए पोस्ट को डिलीट किया जाए। पोस्ट में राज्यपाल के बगल में कलेक्टर अजीत बसंत बैठे नजर आ रहे थे, जबकि वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व मंत्री ननकीराम कँवर खड़े दिख रहे थे। मामले में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कँवर ने टिप्पणी की थी कि कोरबा के लिए बहुत ही गलत व्यक्ति कलेक्टर बना है।
किरणदेव सिंह, पवन साय से भी शिकायत
ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारियों की वेतन वृद्धि को मंजूरी: जानिए अब कितनी मिलेगी सैलरी...
ये भी पढ़ें...शारदीय नवरात्रि पर छत्तीसगढ़ के शक्ति पीठों में भक्ति का माहौल,श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम
राज्य सरकार का संरक्षण
ये भी पढ़ें...अब छत्तीसगढ़ में ड्रोन से होगी रेत खदानों की निगरानी, अवैध खनन रोकने सरकार की योजना
ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ के प्रभतेज भाटिया का हुआ प्रमोशन, BCCI का ज्वाइंट सेक्रेटरी बनना तय
जयसिंह अग्रवाल से भी टकरा चुके हैं अजीत
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari