पूर्व महापौर एजाज ढेबर हो सकते हैं गिरफ्तार, शराब घोटाले में पेशी आज

Marut raj | Feb 12, 2025, 10:27 IST
Share
Former mayor Ejaz Dhebar accused in liquor scam the sootr
Former mayor Ejaz Dhebar accused in liquor scam the sootr

Former mayor Ejaz Dhebar accused in liquor scam : ईओडब्ल्यू-एसीबी ने डुप्लीकेट होलोग्राम का खुलासा किया था। उस समय अनवर ढेबर की जमीन खोदकर बड़े पैमाने पर डुप्लीकेट होलोग्राम निकाले गए थे।

Former mayor Ejaz Dhebar accused in liquor scam : छत्तीसगढ़ के चर्चित दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में पूर्व महापौर एजाज ढेबर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शराब घोटाले मामले में ईओडब्ल्यू ( EOW ) ने एजाज ढेबर और उनके परिजनों को नोटिस दिया है। आज यानी 12 फरवरी 2025 को EOW कोर्ट में एजाज ढेबर की पेशी हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें... 26 फरवरी तक शराब दुकानें बंद रहेंगी , छत्तीसगढ़ शासन का आदेश

2000 करोड़ का घोटाला

जानकारी के अनुसार जनवरी 2024 में ED ने ईओडब्ल्यू-एसीबी में एफआईआर दर्ज कराई थी। ED ने कहा था कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन के तत्कालीन एमडी एपी त्रिपाठी, कारोबारी अनवर ढेबर के अवैध सिंडिकेट के जरिए दो हजार करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले को अंजाम दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... कोऑपरेटिव बैंक की 150 समितियों ने किया 100 करोड़ का घोटाला

जमीन खोदकर निकाले थे डुप्लीकेट होलोग्राम

ईओडब्ल्यू-एसीबी ने जांच शुरू करते हुए डुप्लीकेट होलोग्राम का खुलासा किया था। उस समय अनवर ढेबर की जमीन खोदकर बड़े पैमाने पर डुप्लीकेट होलोग्राम निकाले गए थे। अब ढेबर परिवार से पूर्व महापौर एजाज ढेबर और उनके करीबी रिश्तेदारों से ईओडब्ल्यू पूछताछ कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें... IAS-IPS अधिकारी वोट देने नहीं निकले, ऑफिसर्स कॉलोनी में महज 32% वोटिंग

आबकारी मंत्री रहे लखमा जेल में

उल्लेखनीय है कि हाल ही में शराब घोटाला मामले की जांच कर रही ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया था। कवासी लखमा फिलहाल जेल में है। ED ने अपने बयान में यह कहा था कि लखमा को हर महीने घोटाले क दो करोड़ रुपए कमीशन दिया जाता था।

ये खबर भी पढ़ें... वोटर्स को नास्ता-लंच-डिनर करवा रहे प्रत्याशी, कई होटलें बुक

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में एजाज ढेबर को क्यों नोटिस दिया गया है ?
    छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में ईओडब्ल्यू ने पूर्व महापौर एजाज ढेबर और उनके परिवार के सदस्यों को नोटिस दिया है, क्योंकि इस मामले में उनका नाम जुड़ा हुआ है। ईओडब्ल्यू एजाज ढेबर और उनके परिजनों से पूछताछ कर सकती है।
  2. शराब घोटाले में किसने एफआईआर दर्ज कराई थी और उसमें किन लोगों का नाम था ?
    शराब घोटाले में जनवरी 2024 में ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल के दौरान पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन के तत्कालीन एमडी एपी त्रिपाठी, और कारोबारी अनवर ढेबर का नाम था।
  3. शराब घोटाले में हाल ही में किसे गिरफ्तार किया गया था और उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया ?
    शराब घोटाले की जांच कर रही ED ने हाल ही में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। ED के अनुसार, लखमा को हर महीने घोटाले के लिए दो करोड़ रुपए कमीशन दिया जाता था, जिसके आधार पर उन्हें हिरासत में लिया गया।

Tags:
  • एजाज ढेबर पर आरोप
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • एजाज ढेबर
  • Mayor Ejaz Dhebar
  • ED questioning Mayor Ejaz Dhebar
  • Raipur Mayor Ejaz Dhebar appeared ED
  • ईडी के छापे मेयर एजाज ढेबर
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला नकली होलोग्राम केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा