मकान बेचने के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी... ऐसे जाल में फंसाया

Kanak Durga Jha | Jun 25, 2025, 14:54 IST
Share
Fraud 20 lakh rupees name selling house trapped such trap durg the sootr
Fraud 20 lakh rupees name selling house trapped such trap durg the sootr

Chhattisgarh Fraud Case : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। शातिर ठगी ने मकान बेचने के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी कर दी।

दुर्ग जिले में मकान बेचने के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम देवादा संतोष कुमार देशमुख (52) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी पोषण निषाद, सुकून निषाद और प्रीति निषाद अंजोरा में अपना मकान बेचने के लिए सौदा 46 लाख में किया था।

ज्यादा पैसों के लालच में कराया सौदा

सौदे के बाद आरोपियों ने 17 लाख 70 हजार रुपए नकद और चेक के माध्यम से ले लिए। पैसा लेने के बाद आरोपियों ने ज्यादा पैसों के लालच में अपना मकान आरोपी हुस्ना बेगम और वसीम खान से सौदा कर लिया। मामला सोमनी थाना क्षेत्र का है। पीड़ित से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि प्रार्थी संतोष कुमार देशमुख ने हुस्ना बेगम और वसीम खान से संपर्क कर रजिस्ट्री रुकवाने का आग्रह किया तो उन्होंने भी रजिस्ट्री रुकवाने के नाम पर 3 लाख 30 हजार रुपए तक ले लिए।

एडवांस लेकर रजिस्ट्री दूसरे के नाम कराई

पैसे लेकर भी दोनों पार्टियों ने रजिस्ट्री प्रार्थी के नाम नहीं करते हुए लाखों की धोखाधड़ी को अंजाम दे दिया । इसके बाद आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए मामला दर्ज किया गया। पीड़ित संतोष कुमार देशमुख ने मकान खरीदने के नाम आरोपियों को 17 लाख रुपए नकद और चेक के माध्यम से दिए और इकरारनामा भी तैयार किया गया। लेकिन आरोपियों ने अधिक पैसों के लालच में वही मकान मो. वसीम खान को 46.5 लाख रुपए में बेचने का नया सौदा कर लिया और 5 लाख रुपए एडवांस ले लिए।

राशि की भरपाई करने की शर्त रखी

जब प्रार्थी को इस दूसरी डील की जानकारी मिली, तो उन्होंने वसीम खान और उसकी पत्नी हुस्ना बेगम से रजिस्ट्री रुकवाने का आग्रह किया। लेकिन वसीम खान और हुस्ना ने 5 लाख रुपए की राशि की भरपाई प्रार्थी से करवाने की शर्त रखी। इसके चलते प्रार्थी ने 3.30 लाख रुपए और दिए, फिर भी आरोपियों ने धोखाधड़ी करते हुए मकान हुस्ना बेगम के नाम पर रजिस्ट्री करा दी।

Fraud case | durg fraud case | CG Fraud Case | Chhattisgarh Fraud Case | CG News | cg news update

thesootr links

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • CG News
  • Fraud case
  • Chhattisgarh Fraud Case
  • CG Fraud Case
  • cg news update
  • durg fraud case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती