MP-CG-UP समेत 10 लोगों से 26 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़... बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Kanak Durga Jha | Aug 07, 2025, 12:50 IST
Share
Fraud 26 rupees crores from 10 people including MP-CG-UP exposed
Fraud 26 rupees crores from 10 people including MP-CG-UP exposed

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक ऐसा घोटाला सामने आया है, जिसमें एक व्यापारी ने पिग आयरन खरीदने के बहाने चार राज्यों में 10 व्यापारियों को करोड़ों का चूना लगा दिया।

देशभर में ठगी के मामलों में नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। अब छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक ऐसा घोटाला सामने आया है, जिसमें एक व्यापारी ने पिग आयरन खरीदने के बहाने चार राज्यों में 10 व्यापारियों को करोड़ों का चूना लगा दिया।

आरोपी कारोबारी ने अलग-अलग कंपनियों की आड़ में न केवल बस्तर निवासी युवक को 64 लाख से ज्यादा की चपत लगाई, बल्कि यूपी, महाराष्ट्र और बिहार में भी इसी तरह ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे इंदौर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ऐसे की ठगी

जगदलपुर निवासी मोहित चावड़ा ने पुलिस को बताया कि इंदौर की ऑर्बिट इलेक्ट्रोमेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संचालक अनिल राय और उसके पर्चेस मैनेजर राहुल चौहान ने उनसे पिग आयरन की डील की थी।

राहुल चौहान ने खुद को कोलकाता स्थित ब्लास्टर ट्रेडलिंक लिमिटेड का सीनियर मैनेजर बताकर पर्सनल वॉट्सऐप पर संपर्क किया। GST डिटेल्स व ऑफर लेटर का आदान-प्रदान हुआ और 209 टन आयरन डिलिवर कर दिया गया, जिसकी कुल कीमत ₹64,51,143 थी।

हैदराबाद की कंपनी को भेजा माल, भुगतान न किया मोहित ने पिग आयरन हैदराबाद स्थित एमपीएल कंपनी को भेजा, जहां से अनिल राय और उसकी टीम ने पैसे तो वसूल लिए, लेकिन उसे भुगतान नहीं किया गया।

4 राज्यों से करोड़ों की ठगी

आरोपी ने चार राज्यों के व्यापारियों से ₹26 करोड़ से ज्यादा की ठगी की

बस्तर के कारोबारी से 64 लाख रुपये की चपत लगाई गई

ऑर्बिट और ब्लास्टर कंपनी के नाम पर किया फ्रॉड

इंदौर से हुई गिरफ्तारी, आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

हैदराबाद की एमपीएल कंपनी से लिया पैसा, पर असली सप्लायर को नहीं दिया

SP की टीम ने इंदौर से दबोचा

बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे इंदौर से गिरफ्तार किया और जगदलपुर लाकर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

CG Fraud Case | Chhattisgarh Fraud Case | 26 करोड़ की ठगी | 4 राज्यों से 26 करोड़ की ठगी | cg news in hindi | cg news latest today

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • cg news in hindi
  • Chhattisgarh Fraud Case
  • CG Fraud Case
  • cg news latest today
  • 26 करोड़ की ठगी
  • 4 राज्यों से 26 करोड़ की ठगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा