सरकार शुरू कर रही सिविल सर्विस की Free कोचिंग, जुलाई से होगी शुरू

Arun Tiwari | Updated:
Share
सिविल सर्विस की मुफ्त कोचिंग
सिविल सर्विस की मुफ्त कोचिंग

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना प्रारंभ की गई है। श्रमिक परिवार के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाओं की जरूरत है।

Raipur. प्रदेश में जुलाई से निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू होने जा रही है। इस योजना के तहत पीएससी, व्यापम, बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी। प्रदेश के 10 जिलों में इस योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग शुरू होने जा रही है।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के पंजीकृत हितग्राहियों के लिए मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना प्रारंभ की गई है। सरकार की मंशा श्रमिक परिवार के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ठोस कदम उठाने की है। श्रमिक परिवार के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाओं की जरूरत है।

इसके तहत पंजीकृत श्रमिक व पंजीकृत श्रमिक के संतानों को शैक्षणिक योग्यता अनुसार लोक सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, कर्मचारी चयन आयोग, बैंकिग, रेल्वे, पुलिस भर्ती एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए 4 से 10 माह तक की निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक एवं पात्र हितग्राही स्वयं, च्वाईस सेन्टर या श्रम कार्यालय के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

पंजीकृत श्रमिक की अगर मृत्यु हो चुकी है तब भी मिलेगी सुविधा

यदि हितग्राही की मृत्यु दिनांक 09 जून 2020 से पहले हुई है तो पुराने अधिसूचना के अनुसार योजना के लिए उनके बच्चे पात्र है तथा वे हितग्राही जो नवीन योजना मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से जुड़े हुए हैं वे भी आवेदन कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी मिलेगी होगी कोचिंग

यह कोचिंग ऑनलाइन के साथ साथ ऑफलाइन भी मिलेगी। ताकि विभिन्न परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं को दोनों का विकल्प मिल सके। बहुत से छात्र समय या फिर दूरी की वजह से ऑफलाइन ही कोचिंग लेना चाहते हैं, उनको ये सुविधा मिलेगी।

इन जिलों में शुरू होने जा रही सुविधा

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, धमतरी, राजनांदगांव, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, महासमुंद जिले में इस योजना की शुरुआत की जा रही है।

छात्र छात्राओं मे उत्साह, तीन जिलों के लिए 4 बैच भरे

निःशुल्क कोचिंग योजना के लिए छात्र छात्राओं मे उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश के तीन जिले रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में कुल (50-50) चार बैच अब तक भरे जा चुके हैं। अन्य जिलों से आए आवेदन का परीक्षण कर बैच बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

arun tiwari
arun tiwari




Tags:
  • Chhattisgarh Government
  • chhattisgarh news in hindi
  • CM Vishnu Deo Sai
  • सिविल सर्विस की Free कोचिंग
CM मोहन यादव का अचानक बदला प्लान: सिंगापुर-दक्षिण कोरिया का दौरा स्थगित, निवेशकों से मुलाकात टली; जानें क्यों लिया बड़ा फैसला

By Sumit Kumar

CM मोहन यादव का अचानक बदला प्लान: सिंगापुर-दक्षिण कोरिया का दौरा स्थगित, निवेशकों से मुलाकात टली; जानें क्यों लिया बड़ा फैसला
CM हेल्पलाइन में जबलपुर का दबदबा, लगातार दूसरे महीने प्रदेश में टॉप, भोपाल समेत 15 जिले B ग्रेड में

By Neel Tiwari

CM हेल्पलाइन में जबलपुर का दबदबा, लगातार दूसरे महीने प्रदेश में टॉप, भोपाल समेत 15 जिले B ग्रेड में
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, राज्य में सरकारी भर्ती के नए नियम जारी...

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, राज्य में सरकारी भर्ती के नए नियम जारी...
द सूत्र की खबर पर फिर लगी मुहर: 7 दिन पहले बता दिया था PWD में किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगी कमान, वर्मा OUT, बघेल IN

By Ramanand Tiwari

द सूत्र की खबर पर फिर लगी मुहर: 7 दिन पहले बता दिया था PWD में किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगी कमान, वर्मा OUT, बघेल IN
राजस्थान पंचायत चुनाव में RLP-BAP ने बदला सियासी गणित, नागौर में बहुमत, 8 जिला परिषदों में किसके हाथ सत्ता की चाबी?

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में RLP-BAP ने बदला सियासी गणित, नागौर में बहुमत, 8 जिला परिषदों में किसके हाथ सत्ता की चाबी?
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 23 जिला परिषदों में बहुमत, भाजपा 5 पर सिमटी, 8 में जोड़तोड़

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 23 जिला परिषदों में बहुमत, भाजपा 5 पर सिमटी, 8 में जोड़तोड़
इंदौर कृष्णबाग में श्रीराम बिल्डर्स की जमीन से 71 मकान तोड़ने के मामले में 19 याचिकाकर्ताओं को राहत

By Sanjay Gupta

इंदौर कृष्णबाग में श्रीराम बिल्डर्स की जमीन से 71 मकान तोड़ने के मामले में 19 याचिकाकर्ताओं को राहत