छत्तीसगढ़ में 300 यूनिट तक बिजली फ्री... इस योजना से मिलेगा लाभ

Kanak Durga Jha | Jun 28, 2025, 14:56 IST
Share
Free electricity up to 300 units Chhattisgarh get benefit from this scheme the sootr
Free electricity up to 300 units Chhattisgarh get benefit from this scheme the sootr

सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना उपभोक्ताओं को राहत देने वाला एक बड़ा कदम है। इस योजना के तहत लाभार्थियों के घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल रही है।

सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना उपभोक्ताओं को राहत देने वाला एक बड़ा कदम है। इस योजना के तहत लाभार्थियों के घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल रही है। योजना खासकर आर्थिक रूप से कमजोर तबकों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है, जिनके लिए हर महीने का बिजली बिल एक बड़ी चिंता हुआ करता था। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत दंतेवाड़ा जिले को कुल 682 लाभार्थियों का लक्ष्य दिया गया है।

यह भी पढ़ें...राशन कार्ड से ब्लॉक होंगे 30 लाख नाम... आदेश जारी

इस संबंध में अब तक जिले में पंजीकृत 33 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है, शेष लाभार्थियों तक योजना पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान, ग्राम सभाएं, माइक्रो प्रचार और युवाओं की मदद से जनसंपर्क गतिविधियां चला रहा है। 3 किलोवाट क्षमता के सौर संयंत्र स्थापना के लिए अनुमानित दर अलग-अलग वेंडर के पास उपलब्ध सामग्री के आधार पर 1 लाख 80 हजार तक हो सकता है। जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा 78 हजार सब्सिडी दी जाएगी शेष राशि हितग्राही अंश राशि होगी। शुरूआत में हितग्राही को राशि एकमुश्त देना होगा। सब्सिडी राशि संयंत्र स्थापना के एक माह के भीतर सीधे डीबीटी के माध्यम से हितग्राही के बैंक खाते में मिलेगी।

यह भी पढ़ें...शिक्षा विभाग में मनमानी... कलेक्टर का आदेश दरकिनार कर रहे BEO ने किया मनमाना फैसला

फायदेमंद है सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत 13 फरवरी 2024 को हुई थी। इसके तहत 1 करोड़ घरों को 300-300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलनी है। इस योजना के तहत रूफटॉप सोलर पैनल लगाने वाले एक करोड़ परिवारों को 15 हजार रुपए की सालाना आमदनी भी होती है। 1 किलोवाट प्लांट से 2 किलोवाट प्लांट क्षमता तक के सोलर प्लांट के कुल लागत का 60 प्रतिशत राशि डीबीटी अंतर्गत सब्सिडी के रूप में हितग्राही के बैंक अकाउंट में संयंत्र स्थापना के 1 महीने के भीतर आ जाता है।

यह भी पढ़ें...केके श्रीवास्तव से SIT करेगी पूछताछ... खाते में मिला 300 करोड़ का लेनदेन

वहीं अगर कोई 3 किलोवाट का प्लांट लगाना चाहता है तो अतिरिक्त एक 1 किलोवाट के प्लांट पर 40 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। 3 किलोवाट का प्लांट लगाने में करीब 1.5 लाख से 2 लाख रुपए तक की कुल लागत आ सकती है। उसमें से 78 हजार रुपए की सब्सिडी सरकार देगी। बची हुई राशि के लिए सस्ते बैंक लोन 7 प्रतिशत ब्याज की दर से व्यवस्था सरकार ने की है। बैंक रेपो रेट से केवल 0.5 प्रतिशत ज्यादा ही ब्याज वसूल सकेंगे। 3 किलोवाट के प्लांट से अधिक क्षमता के संयंत्रों जैसे 4 किलोवाट या अधिक क्षमता के संयंत्रों पर अधिकतम सब्सिडी 78000 रुपये ही विद्यमान रहेगी।

PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना | पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना | PM Surya Ghar Free Electricity Scheme | cg government

thesootr links

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

यह भी पढ़ें...राशन कार्ड से ब्लॉक होंगे 30 लाख नाम... आदेश जारी

Tags:
  • cg government
  • PM Surya Ghar Free Electricity Scheme
  • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
  • PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
  • 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती