गैंगस्टर मयंक सिंह के लेकर रायपुर पहुंची पुलिस, कोर्ट में किया गया पेश
Harrison Masih | Dec 24, 2025, 18:38 IST
gangster-mayank-singh-raipur-police-court-hearing-lawrence-bishnoi-connection
झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को छत्तीसगढ़ पुलिस रायपुर लेकर पहुंची है। कारोबारी पर फायरिंग केस में मुख्य आरोपी मयंक सिंह को 14 घंटे की कड़ी सुरक्षा यात्रा के बाद रायपुर कोर्ट में पेश किया गया। उस पर 45 से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं।
Raipur. झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर और लॉरेंस बिश्नोई के करीबी मयंक सिंह को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस रायपुर पहुंच गई है। भारी सुरक्षा के बीच 14 घंटे का सफर तय कर पुलिस उसे झारखंड से रायपुर लाई, जहां उसे कोर्ट में पेश किया गया।
23 दिसंबर की रात 10 बजे छत्तीसगढ़ और झारखंड पुलिस के 15 अधिकारियों की टीम मयंक सिंह को लेकर झारखंड से रवाना हुई थी। करीब 14 घंटे के सड़क मार्ग के सफर के बाद बुधवार दोपहर पुलिस रायपुर पहुंची।
रायपुर कोर्ट ने मयंक के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
ये खबर भी पढ़ें... लॉरेंस विश्नोई के साथी गैंगस्टर मयंक सिंह को रायपुर लाएगी पुलिस, 24 दिसंबर को कोर्ट में किया जाएगा पेश
मयंक सिंह पर रायपुर में आतंक फैलाने के कई आरोप हैं। मुख्य मामला जुलाई 2024 का है। कोयला कंस्ट्रक्शन कारोबारी प्रहलाद राय और पीआर (PR) ग्रुप के ऑफिस पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं।
घटना का वीडियो सामने आया था जिसमें आरोपी हवा में और कार पर फायरिंग करते दिखे थे। पुलिस जांच में पता चला कि इस हमले की साजिश मयंक सिंह ने ही रची थी।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर तेलीबांधा गोलीकांड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मयंक सिंह की गिरफ्तारी, झारखंड से रायपुर लाने की तैयारी
मयंक सिंह कोई साधारण अपराधी नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय गैंगस्टर है। माना जाता है कि मयंक, लॉरेंस बिश्नोई का बचपन का दोस्त है और अमन साव गैंग का अहम सदस्य रहा है।
वह अवैध 'डंकी रूट' (सिंगापुर, ईरान, मेक्सिको) के जरिए अमेरिका पहुंचा था और वहीं से भारत में रंगदारी और हत्या के नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था।
हाल ही में इंटरपोल की मदद से उसे अजरबैजान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। यह झारखंड के इतिहास में किसी गैंगस्टर का विदेश से पहला प्रत्यर्पण है।
ये खबर भी पढ़ें... Raipur Firing : अमेरिका से जुड़े कारोबारी पर फायरिंग के तार, मयंक सिंह ने किया खुलासा
मयंक सिंह पर हत्या, रंगदारी, फायरिंग और आपराधिक साजिश के 45 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसने राजस्थान के कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री से भी रंगदारी मांगी थी। जून 2024 में मयंक ने रायपुर की मीडिया को एक ईमेल भेजकर पुलिस की गिरफ्तारी को षड्यंत्र बताया था। उसने धमकी दी थी कि वह कारोबारियों के परिवार से "एक आदमी कम करेगा"।
रायपुर पुलिस अब मयंक सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस को उम्मीद है कि मयंक से पूछताछ में छत्तीसगढ़ और झारखंड में सक्रिय लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव गैंग के स्लीपर सेल्स, फंडिंग नेटवर्क और हथियारों की सप्लाई चेन के बारे में बड़े राज खुलेंगे।
ये खबर भी पढ़ें... लॉटरी जीतने वालों पर गैंगस्टर की नजर, गरीब मजदूर परिवार घर छोड़ने पर हुआ मजबूर
14 घंटे का सफर और कड़ी सुरक्षा
रायपुर कोर्ट ने मयंक के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
ये खबर भी पढ़ें... लॉरेंस विश्नोई के साथी गैंगस्टर मयंक सिंह को रायपुर लाएगी पुलिस, 24 दिसंबर को कोर्ट में किया जाएगा पेश
कोयला कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग का मामला
घटना का वीडियो सामने आया था जिसमें आरोपी हवा में और कार पर फायरिंग करते दिखे थे। पुलिस जांच में पता चला कि इस हमले की साजिश मयंक सिंह ने ही रची थी।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर तेलीबांधा गोलीकांड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मयंक सिंह की गिरफ्तारी, झारखंड से रायपुर लाने की तैयारी
लॉरेंस बिश्नोई से बचपन की दोस्ती और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क
वह अवैध 'डंकी रूट' (सिंगापुर, ईरान, मेक्सिको) के जरिए अमेरिका पहुंचा था और वहीं से भारत में रंगदारी और हत्या के नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था।
हाल ही में इंटरपोल की मदद से उसे अजरबैजान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। यह झारखंड के इतिहास में किसी गैंगस्टर का विदेश से पहला प्रत्यर्पण है।
ये खबर भी पढ़ें... Raipur Firing : अमेरिका से जुड़े कारोबारी पर फायरिंग के तार, मयंक सिंह ने किया खुलासा
45 से अधिक केस और मीडिया को धमकी भरा मेल
पुलिस की अगली रणनीति
ये खबर भी पढ़ें... लॉटरी जीतने वालों पर गैंगस्टर की नजर, गरीब मजदूर परिवार घर छोड़ने पर हुआ मजबूर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari