5 महीने की प्रेग्नेंट थी गर्लफ्रेंड... डॉक्टर से बिना राय लिए खिला दी अबॉर्शन की दवा, मौत

Kanak Durga Jha | May 13, 2025, 10:38 IST
Share
Gave abortion medicine 5 month pregnant girlfriend died the sootr
Gave abortion medicine 5 month pregnant girlfriend died the sootr

बॉयफ्रेंड ने 5 महीने की प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को अबॉर्शन की गोली लिखा दी। हालत बिगड़ने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में बॉयफ्रेंड ने 5 महीने की प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को अबॉर्शन की गोली लिखा दी। हालत बिगड़ने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक युवती का नाम प्रिया पावले (22) है, जो मायापुर की रहने वाली थी। मोहल्ले के ही गोलू विश्वकर्मा से करीब 5 साल से अफेयर चल रहा था। प्रिया पावले अपनी छोटी बहन, बॉयफ्रेंड गोलू विश्वकर्मा और उसके मामा मनोज विश्वकर्मा के साथ अस्पताल गई थी।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update: मौसम विभाग का पूर्वानुमान..72 घंटे तक होगी जोरदार बारिश

5 महीने की गर्भवती थी प्रिया

दरअसल, युवती प्रिया पावले 5 महीने की गर्भवती थी। बॉयफ्रेंड गोलू विश्वकर्मा ने 11 मई को प्रिया को अबॉर्शन की गोली खिलाई, जिससे युवती की हालत बिगड़ गई। युवती के पेट में तेज दर्द हो रहा था। आनन-फानन में युवक अपनी गर्लफ्रेंड को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

इस दौरान बॉयफ्रेंड गोलू विश्वकर्मा और उसके मामा मनोज विश्वकर्मा स्थिति को भांपते ही अस्पताल से भाग गए। प्रिया की छोटी बहन ही उसके साथ बच गई। अस्पताल में डॉक्टर्स ने युवती से पूछा तो पता चला कि अबॉर्शन की गोली खाई है।

ये खबर भी पढ़िए...नागलोक बना बस्तर... यहां तक्षक सहित कई दुर्लभ सांपों का बसेरा

जानकारी मिलते ही डॉक्टर्स ने फौरन उसका इलाज शुरू किया, लेकिन युवती को राहत नहीं मिली। इलाज के दौरान रविवार शाम को प्रिया पावले की मौत हो गई।

मां बोली- मारपीट कर खिलाई गई गोली

प्रिया की मां मीना पावले ने बताया कि बेटी के रिश्ते आ रहे थे, लेकिन वो अभी शादी नहीं करूंगी कहती थी। गर्भवती के बाद लड़का भी शादी नहीं करना चाहता था। उसे रखना भी नहीं चाहता था। मारपीट कर जबरदस्ती युवक और उसके मामा ने बेटी को अबॉर्शन की गोली खिलाई, जिससे उसकी जान चली गई।

ये खबर भी पढ़िए...आज 51 हजार हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज

FAQ

  1. प्रिया पावले की मौत का कारण क्या था?
    प्रिया पावले की मौत जबरन गर्भपात की गोली खिलाए जाने के कारण हुई। गोली खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।
  2. प्रिया को अस्पताल कौन लेकर गया था, और बाद में क्या हुआ?
    प्रिया को उसका बॉयफ्रेंड गोलू विश्वकर्मा, उसकी छोटी बहन और गोलू का मामा मनोज विश्वकर्मा अस्पताल लेकर गए थे। हालात बिगड़ते देख गोलू और उसके मामा अस्पताल से भाग गए, जबकि प्रिया की बहन उसके साथ रुकी रही।
  3. प्रिया की मां ने इस घटना के बारे में क्या आरोप लगाए?
    प्रिया की मां मीना पावले ने आरोप लगाया कि गोलू और उसके मामा ने प्रिया के साथ मारपीट कर जबरदस्ती अबॉर्शन की गोली खिलाई, क्योंकि लड़का शादी नहीं करना चाहता था और बच्चा नहीं रखना चाहता था। इस कारण उनकी बेटी की जान चली गई।
ये खबर भी पढ़िए...Egypt जाकर छत्तीसगढ़ के न्यूरो सर्जन ने की स्पाईन सर्जरी…ये पहले डॉक्टर

प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की हत्या | Abortion | Abortion Chhattisgarh | girlfriend | crime news | chhattisgarh crime news | Crime news The sootr | crime news today



Tags:
  • crime news
  • Abortion Chhattisgarh
  • Crime news The sootr
  • girlfriend
  • chhattisgarh crime news
  • गर्लफ्रेंड
  • Abortion
  • अबॉर्शन
  • crime news today
  • प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा