कार में घूम रहे थे GF-BF, बैलेंस बिगड़ने से हादसा.. दोनों की मौत
Kanak Durga Jha | Apr 28, 2025, 12:08 IST
GF-BF traveling car accident happened due loss balance both died the sootr
दुर्ग जिले के भिलाई में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। सोमवार तड़के 4 बजे गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड कार में घूम रहे थे तभी उनकी गाड़ी पोल से जा टकराई।
दुर्ग जिले के भिलाई में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। सोमवार तड़के 4 बजे गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड कार में घूम रहे थे तभी उनकी गाड़ी पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली रोड में ये हादसा हुआ। दोनों की पहचान नंदिनी रोड छावनी निवासी आलोक साहू (28) और भिलाई नगर निवासी पूजा प्रसाद (27) के तौर पर हुई है।
ये खबर भी पढ़िए...जवानों से डरा नक्सली लीडर हिड़मा... दुम दबाकर भागा
स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को मर्चुरी में रखवा दिया है। आज उनका पोस्टमार्टम होगा। पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार के कारण मोड़ में बैलेंस बिगड़ने से ये हादसा हुआ है। हादसे में कार के सामने वाला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चौकी प्रभारी गुरविंदर संधू ने बताया कि हादसा सोमवार सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच हुआ है। आलोक कार चला रहा था। बगल से पूजा प्रसाद बैठी थी। वो लोग कुरुद से मॉल रोड की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली रोड के लिए मुड़े, कार की रफ्तार अधिक होने से कार सड़क के बीच में लगे पोल से जा टकराई।
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में पकड़े गए पाकिस्तानी भाई-बहन, फर्जी वोटर ID बनवाया
टक्कर इतनी तेज थी कि इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। इसके बाद स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया और दोनों घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भिजवाया। सुपेला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके शव को वहीं मर्चुरी में रखवा दिया गया है। दोनों का पोस्टमॉर्टम कुछ घंटे बाद किया जाएगा। इधर दुर्घटना को बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्मृति नगर पुलिस कार को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।
ये खबर भी पढ़िए...फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को भेजता था विदेश... पुलिस ने दबोचा
ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी पार्षद भिलाई स्टील प्लांट से तांबे का तार चोरी करते पकड़ा
Car accident | 2 killed Bilaspur car accident | Road Accident | 2 killed in road accident | 2 People Died In Road Accident | CG में सड़क हादसा
ये खबर भी पढ़िए...जवानों से डरा नक्सली लीडर हिड़मा... दुम दबाकर भागा
पोल से जा टकराई कार
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में पकड़े गए पाकिस्तानी भाई-बहन, फर्जी वोटर ID बनवाया
कार के उड़ गए परखच्चे
ये खबर भी पढ़िए...फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को भेजता था विदेश... पुलिस ने दबोचा
ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी पार्षद भिलाई स्टील प्लांट से तांबे का तार चोरी करते पकड़ा
Car accident | 2 killed Bilaspur car accident | Road Accident | 2 killed in road accident | 2 People Died In Road Accident | CG में सड़क हादसा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman